एक्सप्लोरर

UP Politics: चंद्रयान-3 की सफलता पर अखिलेश यादव ने कहा था 'चांद मुबारक', अब केशव प्रसाद मौर्य ने दी नसीहत

Lucknow News: यूपी के डिप्टी सीएम यहीं नहीं रुके उन्होंने समाजवादी पार्टी को समाप्तवादी पार्टी तक बोल दिया. उन्होंने कहा कि सपा अब सफा (साफ) होने वाली है. सपा समाप्तवादी पार्टी होने वाली है.

UP News: देश में जहां चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग को लेकर देश भर में खुशियों का माहौल है, वहीं इसको लेकर यूपी में राजनीति भी जारी है. गुरुवार को चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग के बाद यूपी के पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने सोशल मीडिया एक्स पर कहा था कि चांद मुबारक, अब और भी आगे जाना है. अखिलेश के इस ट्वीट को लेकर यूपी के वर्तमान डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने उनके खिलाफ मोर्चा खोल दिया है. पत्रकारों से बात करते हुए केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि ऐसी चीजों को प्रमोट नहीं किया जाना चाहिए.

डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पहले ही कह चुके हैं और मेरा भी आवहान है कि ऐसी चीजों को प्रमोट ना करें. इन चीजों का उत्सव मनाएं. उन्होंने कहा कि जैसे देश में 15 अगस्त और 26 जनवरी पर उत्स्व मनाया जाता है वैसे ही चंद्रयान-3 की खुशी में घर-घर तिरंगा फहराया जाना चाहिए. उन्होंने कहा कि इसमें कोई मीन मेख ना निकालें. 

विरासत में कुर्सी मिल सकती है, बुद्धि नहीं- मौर्य
इस दौरान सपा प्रमुख अखिलेश यादव पर पलटवार करते हुए केपी मौर्य ने कहा कि भगवान अखिलेश जी को सद्बुद्धि दें. उन्होंने आगे कहा कि मैं कई बार कह चुका हूं कि उनको विरासत में सीएम की कुर्सी मिल सकती है. सपा की अध्यक्षता मिल सकती है, लेकिन बुद्धि नहीं मिल सकती. मौर्य ने कहा कि अखिलेश जी सत्ता के बिना बैचेन हैं. पिछड़ा वर्ग जब तक पिछड़ा था उनके जाल में फंसा था. अब पिछड़ा वर्ग जाग गया है और पिछड़ा वर्ग अब सपा के जाल में फंसने वाला नहीं है.

शिवपाल जी की सपा में कोई हैसियत नहीं- मौर्य
यूपी के डिप्टी सीएम यहीं नहीं रुके उन्होंने समाजवादी पार्टी को समाप्तवादी पार्टी तक बोल दिया. उन्होंने कहा कि सपा अब सफा (साफ) होने वाली है. सपा समाप्तवादी पार्टी होने वाली है, सपा अब केवल सैफई वाली पार्टी होने वाली है. वहीं बीजेपी पर बोलते हुए मौर्य ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ही वर्तमान है और बीजेपी ही भविष्य है. इस दौरान डिप्टी सीएम शिवपाल यादव पर भी निशाना साधने से नहीं चूके. इस दौरान पत्रकारों के सवाल पर मौर्य ने कहा कि शिवपाल जी की सपा में कोई हैसियत नहीं, उनके बयान पर मैं क्यों बयान दूं.

ये भी पढ़ें:

UP News: 'बीजेपी सरकार से उम्मीद करना बेकार', गोरखपुर में महिला-नवजात की मौत को लेकर अखिलेश यादव ने साधा निशाना

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भदोही: BJP नेता पर हमले से सियासत गरम, सपा MLA का अल्टीमेटम
भदोही: BJP नेता पर हमले से सियासत गरम, सपा MLA का अल्टीमेटम
गोरखपुर: 10 साल के वैभव की हत्या, कंप्यूटर टीचर गिरफ्तार
गोरखपुर: 10 साल के वैभव की हत्या, कंप्यूटर टीचर गिरफ्तार
'सुपर स्निफर' इंट्रोफोर्ड को अंतिम विदाई, 7 साल दी सेवा
'सुपर स्निफर' इंट्रोफोर्ड को अंतिम विदाई, 7 साल दी सेवा
'मुझे सांप ने काटा', मासूम की बात नहीं सुनी, 3 घंटे बाद मौत
'मुझे सांप ने काटा', मासूम की बात नहीं सुनी, 3 घंटे बाद मौत

वीडियोज

सड़क पर गर्लफ्रेंड के साथ दरिंदगी!
Ram Kapoor का दर्दनाक खुलासा: Father ने पूछा
USA IRAN : कभी युद्ध शुरू करते, कभी बंद करते! ट्रंप क्या चाहते? |ABPLIVE
Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
J&K के उरी में माइन ब्लास्ट, सेना के 2 जवान घायल
J&K के उरी में माइन ब्लास्ट, सेना के 2 जवान घायल
कौन हैं प्रो कामकोटी? जिन्हें प्रियंका गांधी ने कहा 'गोमूत्र एक्सपर्ट'
कौन हैं प्रो कामकोटी? जिन्हें प्रियंका गांधी ने कहा 'गोमूत्र एक्सपर्ट'
अभिजीत दीपके ने दी बड़े आंदोलन की चेतावनी, सरकार पर भड़के
अभिजीत दीपके ने दी बड़े आंदोलन की चेतावनी, सरकार पर भड़के
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' का एडवांस बुकिंग में तहलका, रिलीज से पहले कर डाली बंपर कमाई
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' ने एडवांस बुकिंग में मचा दिया तहलका, जानें- कितनी हुई कमाई
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
PM मोदी ने सचिवों के साथ की हाईलेवल मीटिंग, जानें क्या कहा?
PM मोदी ने सचिवों के साथ की हाईलेवल मीटिंग, जानें क्या कहा?
‘मुझे कोई नहीं बताएगा कि US...’, नेतन्याहू के किस बयान पर भड़के ट्रंप?
‘मुझे कोई नहीं बताएगा कि US...’, नेतन्याहू के किस बयान पर भड़के ट्रंप?
PM मोदी का वीडियो फेसबुक से गायब! सरकार गंभीर, लिया ये 'एक्शन'
PM मोदी का वीडियो फेसबुक से गायब! सरकार गंभीर, लिया ये 'एक्शन'
Embed widget