एक्सप्लोरर

Kedarnath Dham: रजिस्ट्रेशन के विरोध में आज केदारनाथ यात्रा का मुख्य पड़ाव सोनप्रयाग बाजार बंद, ये है मांग

Uttarakhand News: केदारनाथ यात्रा में रजिस्ट्रेशन के विरोध में आज सोनप्रयाग के व्यापारियों ने बाजार बंद कर दिया है. व्यापारियों का कहना है इससे उनका रोजगार प्रभावित हो रहा है.

Kedarnath News: केदारनाथ (Kedarnath) यात्रा में रजिस्ट्रेशन की व्यवस्था समाप्त करने के साथ ही यात्रा व्यवस्थाओं में सुधार लाने की मांग को लेकर गुरूवार को सोनप्रयाग (Sonprayag) के व्यापारियों ने बाजार बंद कर दिया है. व्यापारियों का कहना है कि जगह-जगह यात्रियों को रोककर केदारघाटी के व्यापारियों का रोजगार प्रभावित किया जा रहा है और व्यापारियों को बेवजह परेशान किया जा रहा है.

व्यापारियों ने रखी ये मांगे 

बता दें कि केदारनाथ यात्रा पर सीमित संख्या में तीर्थ यात्री भेजे जा रहे हैं. एक दिन में धाम में 13 हजार तीर्थ यात्री ही दर्शन कर सकते हैं. धाम की यात्रा पर आने के लिये यात्रियों को अपना रजिस्ट्रेशन करना जरूरी है. जो यात्री बिना रजिस्ट्रेशन के पहुंच रहे हैं, उन्हें पुलिस की ओर से आधे रास्ते से वापस भेजा जा रहा है. यात्रियों के वापस जाने का असर केदारघाटी के रोजगार पर पड़ रहा है. यात्रियों के कम संख्या में पहुंचने से स्थानीय लोगों का रोजगार प्रभावित हो रहा है, जिस कारण अब व्यापारी आक्रोशित हो गए हैं और उन्होंने सरकार, शासन और प्रशासन के खिलाफ आंदोलन करना शुरू कर दिया है. इसके साथ ही यात्रा पड़ाव के सोनप्रयाग स्थित पार्किंग में बिना टेंडर के दो हजार बेड लगाये जाने से भी व्यापारियों में रोष है. व्यापारियों का कहना है कि जिस व्यक्ति ने यह दो हजार बेड लगाए हैं, उसे किसी ने भी परमिशन नहीं दी है.

Kedarnath Yatra: अब टोकन सिस्टम के जरिए होंगे बाबा केदार के दर्शन, घंटों तक लाइन में लगने से मिली निजात

रोजगार हो रहा प्रभावित

गुरूवार को व्यापारियों ने केदारनाथ यात्रा के सबसे मुख्य पड़ाव सोनप्रयाग बाजार को बंद कर दिया है. यहां एक चाय की दुकान तक नहीं खुली है. व्यापारियों का कहना है कि रजिस्ट्रेशन की व्यवस्था को समाप्त किया जाए. साथ ही अन्य यात्रा व्यवस्थाओं में सुधार लाया जाए. उन्होंने कहा कि जिला पंचायत रुद्रप्रयाग की सोनप्रयाग पार्किंग में अवैध रूप से बिस्तर बिछाकर यात्रियों को सुलाया जा रहा है, जिस कारण स्थानीय व्यक्तियों का रोजगार प्रभावित हो रहा है. यह बिस्तर बिना अनुमति के ही बिछाये जा रहे हैं. उन्होंने कहा कि यात्रा चलने से उम्मीद थी कि केदारघाटी के लोगों का रोजगार भी चलेगा, लेकिन यात्रियों को जगह-जगह रोककर परेशान किया जा रहा है और यहां के लोगों का रोजगार भी प्रभावित किया जा रहा हैं.

वहीं व्यापारियों के आंदोलन को जिला उद्योग व्यापार मंडल ने भी समर्थन दिया है. जिला उद्योग व्यापार मंडल के अध्यक्ष अंकुर खन्ना ने कहा कि सरकार, शासन-प्रशासन को रजिस्ट्रेशन की अनिवार्यता को समाप्त कर देना चाहिए. दो साल कोरोना महामारी के कारण केदारघाटी के व्यापारियों का व्यवसाय चौपट रहा है और इस बार रजिस्ट्रेशन की अनिवार्यता होने से सीमित संख्या में ही तीर्थयात्री धाम पहुंच रहे हैं, जिस कारण केदारघाटी के व्यापारियों में निराशा है. उन्होंने कहा कि व्यापार संघ सोनप्रयाग को पूर्ण समर्थन देते हुए आंदोलन में साथ दिया जायेगा.

Aligarh News: प्रोफेसर ने कॉलेज के बगीचे में पढ़ी नमाज, अब अनिवार्य छुट्टी पर भेजा गया

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'तुर्क बिरादरी के लोग नहीं पढ़ने दे रहे नमाज', संभल में पिछड़े मुस्लिम परिवार ने DM से लगाई गुहार
'तुर्क बिरादरी के लोग नहीं पढ़ने दे रहे नमाज', संभल में पिछड़े मुस्लिम परिवार ने DM से लगाई गुहार
CM योगी का 2 दिवसीय आगरा दौरा, ताजनगरी को देंगे 342 करोड़ की 53 परियोजनाओं की सौगात
CM योगी का 2 दिवसीय आगरा दौरा, ताजनगरी को देंगे 342 करोड़ की 53 परियोजनाओं की सौगात
बाराबंकी में लगातार बारिश से सरयू उफान पर, खतरे के निशान से ऊपर आते ही प्रशासन अलर्ट
बाराबंकी में लगातार बारिश से सरयू उफान पर, खतरे के निशान से ऊपर आते ही प्रशासन अलर्ट
यूपी चुनाव 2027: मुरादाबाद से मुस्लिम वोट साधेंगे ओवैसी, सपा के गढ़ में बड़ी जनसभा
यूपी चुनाव 2027: मुरादाबाद से मुस्लिम वोट साधेंगे ओवैसी, सपा के गढ़ में बड़ी जनसभा

वीडियोज

Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म
Bollywood News: युवा सड़कों पर, स्टार्स अपने स्वैग में, ट्रोल्स बोले—
Udne ki Asha: Renuka को चौखट पर देख हक्के-बक्के रहे Sachin-Sailee, बीते दुखों की यादें ताजा
Badshah-Isha Rikhi के Viral Post ने बढ़ाई हलचल, क्या शादी में सब कुछ ठीक नहीं?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘धिक्कार है ऐसे देश पर जिसमें...’, सोनम वांगचुक ने Video जारी कर बताया क्यों तोड़ा 26वें दिन अनशन
‘धिक्कार है ऐसे देश पर जिसमें...’, सोनम वांगचुक ने Video जारी कर बताया क्यों तोड़ा 26वें दिन अनशन
CJP की मांग पर रामदास अठावले का बड़ा बयान, 'धर्मेंद्र प्रधान अगर इस्तीफा भी दे देते हैं तो...'
CJP की मांग पर रामदास अठावले का बड़ा बयान, 'धर्मेंद्र प्रधान अगर इस्तीफा भी दे देते हैं तो...'
सोनम वांगचुक ने अनशन तोड़ा तो हुए ट्रोल, पत्नी गीतांजलि ने गुस्से में कहा- थोड़ी तो इंसानियत...
सोनम वांगचुक ने अनशन तोड़ा तो हुए ट्रोल, पत्नी गीतांजलि ने गुस्से में कहा- थोड़ी तो इंसानियत...
Friday BO Collection Updates: 50 करोड़ के पार 'जन नायकन', जानें 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत सभी फिल्मों का हाल
50 करोड़ के पार 'जन नायकन', जानें 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत सभी फिल्मों का हाल
कब तक टीम इंडिया के कोच रहेंगे गौतम गंभीर? BCCI के साथ कॉन्ट्रैक्ट में सिर्फ इतने महीने बाकी
कब तक टीम इंडिया के कोच रहेंगे गौतम गंभीर? BCCI के साथ कॉन्ट्रैक्ट में सिर्फ इतने महीने बाकी
Explained: AAP, कांग्रेस, बीजेपी या कोई और! CJP के राजनीति में आने से किसे सबसे ज्यादा खतरा?
AAP, कांग्रेस, बीजेपी या कोई और! CJP के राजनीति में आने से किसे ज्यादा खतरा?
‘इंस्टाग्राम पर रहें एक्टिव, रील्स बनाकर करें पोस्ट और...’, कैबिनेट बैठक में PM मोदी की मंत्रियों को सलाह
‘इंस्टाग्राम पर रहें एक्टिव, रील्स बनाकर करें पोस्ट और...’, कैबिनेट बैठक में PM मोदी की मंत्रियों को सलाह
पुलिस की बस, अंदर प्रदर्शनकारी और सामने फौलादी हौसलों के साथ खड़ी लड़की…, कौन है चर्चा में आयी ये ग्रे हुडी गर्ल
पुलिस की बस, अंदर प्रदर्शनकारी और सामने फौलादी हौसलों के साथ खड़ी लड़की…, कौन है ये ग्रे हुडी गर्ल
Embed widget