एक्सप्लोरर

Uttarakhand: भूस्खलन से केदारनाथ हाईवे दो दिनों से भटवाड़ी सैंण के पास बंद, जनता की मुश्किलें बढ़ीं

पहाड़ों पर लगातार बारिश से भूस्खलन हो रहा है. वहीं, इसकी वजह से केदरानाथ हाईवे कई जगह पर बंद है. लगातार बोल्डर गिरने से हाईवे साफ करने में दिक्कतें आ रही हैं.

Kedarnath Highway Closed due to landslide: केदारनाथ हाईवे दो दिनों से रुद्रप्रयाग जिला मुख्यालय से छह किमी आगे भटवाड़ी सैंण में बंद पड़ा है. यहां पर पहाड़ी से लगातार बोल्डरों की बरसात हो रही है. पहाड़ी से मलबा और बोल्डर इतने गिर रहे हैं कि, हाईवे को खोलने में मुश्किलें हो रही हैं, जिस कारण रुद्रप्रयाग जनपद की आधी से अधिक आबादी को 30 से 35 किमी का अतिरिक्त सफर करके आवाजाही करनी पड़ रही है. हाईवे के बंद होने से डीएम और एसपी को भी दूसरी ओर पैदल निकलना पड़ा.

केदारनाथ हाईवे की बुरी स्थिति

पहाड़ों में बारिश का दौर जारी है. लगातार हो रही बारिश से परेशानियां बढ़ती जा रही हैं. सबसे बुरी स्थिति केदारनाथ हाईवे पर भूस्खलन से हो गयी है. केदारनाथ हाईवे इन दिनों पांच से अधिक स्थानों पर बन्द चल रहा है. केदारनाथ हाईवे रुद्रप्रयाग जनपद की आधी से अधिक आबदी की लाइफ लाइन है, लेकिन हाईवे बन्द होने के कारण जिले की जनता को कई किमी का अतिरिक्त सफर तय करना पड़ रहा है.

कल से बंद हैं हाईवे

केदारनाथ हाईवे गुरुवार सुबह से रुद्रप्रयाग जिला मुख्यालय के नजदीक भटवाड़ी सैंण में बन्द है. यहां पर पहाड़ी से लगातार मलबा और बोल्डर गिर रहे हैं. जिस कारण हाईवे नहीं खुल पा रहा है. आवश्यक सामग्री से लदे भारी वाहन हाईवे पर ही फंसे हुए हैं. जिस कारण जिले में आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति भी ठप पड़ गयी है और आम जनता की मुश्किलें बढ़ गयी हैं.

डीएम-एसपी को पैदल जाना पड़ा

आज सुबह सीएम पुष्कर सिंह धामी के कार्यक्रम को लेकर डीएम और एसपी भी डायवर्ट मार्ग रुद्रप्रयाग-जवाड़ी-तिलवाड़ा से होकर निकले और वापसी में उन्हें भी पैदल होकर दूसरी ओर आना पड़ा. डीएम मनुज गोयल ने कहा कि, हाईवे के बंद होने पर शीघ्रता से खोलने की कार्यवाही की जा रही है. डेंजर जोन वाले स्थानों पर मशीनों को तैनात किया गया है, जिससे राजमार्ग पर किसी भी परेशानी न जूझना पड़े.

ये भी पढ़ें.

गैर बिरादरी की युवती से लव मैरिज करने वाले ग्राम पंचायत सचिव की सरेराह हत्या, पढ़ें सनसनीखेज वारदात की कहानी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जब नारीशक्ति स्वस्थ-शिक्षित और समर्थ होती है, तभी राष्ट्र का वर्तमान सुरक्षित और भविष्य उज्ज्वल: मुख्यमंत्री
जब नारीशक्ति स्वस्थ-शिक्षित और समर्थ होती है, तभी राष्ट्र का वर्तमान सुरक्षित और भविष्य उज्ज्वल: मुख्यमंत्री
पत्नी और प्रेमिका दोनों संग एक कमरे में रहता था पति, हुआ खौफनाक अंत
पत्नी और प्रेमिका दोनों संग एक कमरे में रहता था पति, हुआ खौफनाक अंत
'2027 में साइकिल का टायर पंचर नहीं, फट जाएगा...', राजभर ने साधा निशाना
'2027 में साइकिल का टायर पंचर नहीं, फट जाएगा...', राजभर ने साधा निशाना
UP Panchayat Election: उत्तर प्रदेश में तीन महीने के भीतर होंगे पंचायत चुनाव? हाईकोर्ट ने दिया आदेश
यूपी में तीन महीने के भीतर होंगे पंचायत चुनाव? हाईकोर्ट ने दिया आदेश

वीडियोज

सजा-ए-मौत का नीला ड्रम!
CJP को भी 'हाइजैक' कर लेंगे राहुल ?
थम नहीं रहा घमासान... कैसे निकलेगा समाधान? सटीक विश्लेषण
घुसपैठिया और SIR, 2029 की 'जंग' तैयार!
Vasudha: Vasudha के प्यार में रस्में भूला Dev, दादी ने कान पकड़कर सिखाया सबक!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CP में CJP के तिरंगा मार्च से पहले अभिजीत दीपके का पोस्ट- 'दो नौजवान जिन्होंने...'
CP में CJP के तिरंगा मार्च से पहले अभिजीत दीपके का पोस्ट- 'दो नौजवान जिन्होंने...'
गोलियों की तड़तड़ाहट से गूंजा बिहार, सुबह-सुबह रिटायर्ड कस्टम अफसर की हत्या
गोलियों की तड़तड़ाहट से गूंजा बिहार, सुबह-सुबह रिटायर्ड कस्टम अफसर की हत्या
CJP नेता अभिजीत दीपके-सौरव दास और आशुतोष रांका फंसे, दर्ज हुआ SC-ST एक्ट में केस
CJP नेता अभिजीत दीपके-सौरव दास और आशुतोष रांका फंसे, दर्ज हुआ SC-ST एक्ट में केस
Box Office: बुधवार को फिर 'दृश्यम 3' ने मारी बाजी, 'हनुमान अंश' का कमाल जारी, 'द वन' का हुआ बंटाधार
बुधवार को फिर 'दृश्यम 3' ने मारी बाजी, 'हनुमान अंश' का कमाल जारी, जानें- कलेक्शन
चौथा टी20 जीतने की दहलीज पर खड़ी थी टीम इंडिया, 6 गेंदों ने पलट दिया मैच, जानें कैसे मिली हार
चौथा टी20 जीतने की दहलीज पर खड़ी थी टीम इंडिया, 6 गेंदों ने पलट दिया मैच
'मैं क्या कोई बैंड-बाजे की पार्टी हूं...', SIR विवाद पर विपक्ष से क्यों गुस्सा हुए ओवैसी?
'मैं क्या कोई बैंड-बाजे की पार्टी हूं...', SIR विवाद पर विपक्ष से क्यों गुस्सा हुए ओवैसी?
शिवा शर्मा हत्याकांड: आरोपी श्रद्धा दुबे ने शेयर किया Video, बोली- 'मैं गायब नहीं हूं'
शिवा शर्मा हत्याकांड: आरोपी श्रद्धा दुबे ने शेयर किया Video, बोली- 'मैं गायब नहीं हूं'
सर्दियों में गुलाब से भरा रहेगा पौधा, बस अक्टूबर से शुरू कर दें ये काम
सर्दियों में गुलाब से भरा रहेगा पौधा, बस अक्टूबर से शुरू कर दें ये काम
Embed widget