एक्सप्लोरर

Kedarnath Dham Yatra: ई-पास की बाध्यता खत्म होने के बाद केदारनगरी में बढ़ने लगी यात्रियों की भीड़

Kedarnath Dham Yatra 2021: ई-पास की अनिवार्यता समाप्त होने के बाद पहले दिन 2300 भक्त केदारनाथ पहुंचे हैं. जिलाधिकारी मनुज गोयल ने कहा कि केदारनाथ आने वाले यात्रियों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है.

Kedarnath Dham: केदारनाथ (Kedarnath) धाम में ई-पास की बाध्यता समाप्त होने के बाद यात्रियों की भीड़ बढ़ने लगी है. ई-पास (e-pass) की व्यवस्था के तहत जहां एक दिन में 800 भक्त ही बाबा केदार के द्वार पहुंच रहे थे वहीं अब धाम पहुंचने वाले यात्रियों की संख्या दो हजार के पार हो गई है. संख्या बढ़ने के बाद अब भक्तों को लाइन में लगाकर बाबा केदार के दर्शन कराये जा रहे हैं. हालांकि कोरोना गाइड लाइन का भी धाम में पालन किया जा रहा है.

केदारनाथ धाम में ई-पास की अनिवार्यता समाप्त होने के बाद हजारों यात्री दर्शनों के लिये पहुंच रहे हैं. भक्त हेली सेवा और पैदल मार्ग के जरिये बाबा केदार की यात्रा कर रहे हैं. बाबा केदार का मंदिर अब भक्तों से भरा पड़ा है. जब तक ई-पास की व्यवस्था थी तो एक दिन में आठ सौ भक्त ही बाबा केदार के दर्शनों के लिये पहुंच रहे थे और उन्हें आसानी से बाबा केदार के दर्शन कराये जा रहे थे. लेकिन ई-पास की व्यवस्था समाप्त होने के बाद यात्रियों की संख्या बढ़ने से भक्तों को बाबा केदार के दर्शनों के लिये लाइन में लगना पड़ रहा है. मंदिर प्रांगण में भक्तों की लंबी लाइन लग रही है और बाबा के दर्शनों के लिये लंबा इंतजार करना पड़ रहा है. 

ई-पास की अनिवार्यता समाप्त होने के बाद पहले दिन 2300 भक्त केदारनाथ पहुंचे हैं. जबकि अभी तक 16 हजार से अधिक भक्त बाबा केदार के दर्शन कर चुके हैं. केदारनाथ पहुंचने के बाद श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है. भक्त भगवान केदारनाथ के दर्शनों के साथ ही भैरवनाथ मंदिर भी पहुंच रहे हैं और बाबा भैरवनाथ का आशीर्वाद ले रहे हैं. मान्यता है कि बाबा भैरवनाथ के दर्शन बगैर केदारनाथ की यात्रा अधूरी मानी जाती है.

यात्रियों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है- जिलाधिकारी

रुद्रप्रयाग के जिलाधिकारी मनुज गोयल ने कहा कि केदारनाथ आने वाले यात्रियों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है. यात्रा मार्ग के विभिन्न स्थानों पर अस्थायी शौचालयों का निर्माण किया गया है. साथ ही सोनप्रयाग, गुप्तकाशी व फाटा के साथ ही गौरीकुण्ड से केदारनाथ तक 100 सफाई कर्मचारी तैनात किये गये हैं. उन्होंने बताया कि यात्रियों को स्वास्थ्य सुविधाएं मुहैया कराने को लेकर यात्रा पड़ावों में मेडिकल रिलीफ पोस्ट स्थापित किये गये हैं. स्वास्थ्य केन्द्रों में सभी जरूरी सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं. केदारनाथ में वेंटिलेटर की व्यवस्था मौजूद है. बेस कैंप और केदारपुरी में स्वास्थ्य केन्द्र संचालित हो रहे हैं. इसके साथ ही कोविड केयर सेंटर भी स्थापित किये गये हैं. केदारनाथ यात्रा पर आने वाले तीर्थयात्रियों को हरसंभव मदद दी जा रही है.

यह भी पढ़ें:

BJP National Executive: वरुण गांधी और मेनका गांधी BJP की राष्ट्रीय कार्यकारिणी से बाहर

Ayodhya Ramleela: अयोध्या में शुरू हुई सितारों की रामलीला, 'रावण' शाहबाज खान को है इस बात की उम्मीद

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यूपी में CM योगी या अखिलेश? विधानसभा चुनाव से पहले चौंकाने वाला सर्वे
यूपी में CM योगी या अखिलेश? विधानसभा चुनाव से पहले चौंकाने वाला सर्वे
नेहा बोरा कहां हैं? हिरासत पर भड़के अखिलेश यादव, पुलिस से मांगा जवाब
नेहा बोरा कहां हैं? हिरासत पर भड़के अखिलेश यादव, पुलिस से मांगा जवाब
नवरात्रि में चिकन खाने पर सियासी संग्राम, रामजी लाल सुमन पर BJP का हमला
नवरात्रि में चिकन खाने पर सियासी संग्राम, रामजी लाल सुमन पर BJP का हमला
CBI अधिकारियों से मिले अंकिता भंडारी के माता-पिता, निष्पक्ष जांच का मिला भरोसा
CBI अधिकारियों से मिले अंकिता भंडारी के माता-पिता, निष्पक्ष जांच का मिला भरोसा

वीडियोज

'इच्छाधारी बीवी' को सजा-ए-मौत!
विदेश से 'मंतर' अराजक 'जंतर'
संविधान नहीं..सड़कतंत्र पर भरोसा ?
CEC पर दिल्ली में NON-STOP बवाल...तख्तापलट का ट्रेलर?
Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
यूपी में CM योगी या अखिलेश? विधानसभा चुनाव से पहले चौंकाने वाला सर्वे
यूपी में CM योगी या अखिलेश? विधानसभा चुनाव से पहले चौंकाने वाला सर्वे
अभिजीत दीपके की हिरासत पर शशि थरूर का रिएक्शन, 'दिल्ली पुलिस आपको...'
अभिजीत दीपके को हिरासत में लेने पर शशि थरूर का रिएक्शन, 'दिल्ली पुलिस आपको...'
शमी-भुवी फिर नजरअंदाज, हार्दिक गायब; NZ दौर के लिए टीम इंडिया के चयन पर सवाल
शमी-भुवी फिर नजरअंदाज, हार्दिक गायब; NZ दौर के लिए टीम इंडिया के चयन पर सवाल
प्रशांत भूषण के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोले योगेंद्र यादव बोले- 'ये भारत का...'
प्रशांत भूषण के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोले योगेंद्र यादव बोले- 'ये भारत का...'
पैनिक अटैक, शराब की लत, 26 दिन रिहैब सेंटर...तलाक के बाद बुरी तरह टूट गए थे युजवेंद्र चहल
पैनिक अटैक, शराब की लत, 26 दिन रिहैब सेंटर...तलाक के बाद बुरी तरह टूट गए थे युजवेंद्र चहल
नेहा बोरा कहां हैं? हिरासत पर भड़के अखिलेश यादव, पुलिस से मांगा जवाब
नेहा बोरा कहां हैं? हिरासत पर भड़के अखिलेश यादव, पुलिस से मांगा जवाब
Mattress Care Tips: नया गद्दा खरीदने की नो टेंशन! मैट्रेस टॉपर से होगा बड़ा कमाल
नया गद्दा खरीदने की नो टेंशन! मैट्रेस टॉपर से होगा बड़ा कमाल
भारत में MG Astor का सफर हुआ खत्म, आखिर क्यों बंद हुई इस SUV की बिक्री?
भारत में MG Astor का सफर हुआ खत्म, आखिर क्यों बंद हुई इस SUV की बिक्री?
Embed widget