एक्सप्लोरर

Kedarnath Dham: बाबा केदारनाथ के गर्भगृह में नोट उड़ा रही महिला का वीडियो वायरल, मंदिर समिति ने दिए जांच के आदेश

Kedarnath Dham Woman Notes Video: सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि केदारनाथ के गर्भगृह में जब महिला पैसे उड़ा रही है तो उसके पास खड़े तीर्थ पुरोहित उसे रोक नहीं रहे हैं.

Kedarnath Dham News: ग्यारहवें ज्योतिर्लिंग भगवान केदारनाथ के गर्भगृह में एक महिला द्वारा नोट उड़ाने के मामले ने जोर पकड़ लिया है. जहां एक ओर मंदिर समिति की ओर से जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक को कार्यवाही के आदेश दिये गये हैं, वहीं जिला प्रशासन की ओर से महिला के साथ ही मंदिर समिति के कर्मचारियों के खिलाफ कार्यवाही की जा रही है.

बता दें कि केदारनाथ धाम इन दिनों सोशल मीडिया पर छाया हुआ है. यहां आये दिन हो रही घटनाओं के मामले सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहे हैं. कुछ दिन पहले केदारनाथ मंदिर के भीतर गर्भगृह में सोने की परत की जगह तांबा लगाने का मामला सामने आया था, जबकि केदारनाथ यात्रा पैदल मार्ग पर तीर्थयात्रियों के साथ घोड़े-खच्चर स्वामियों द्वारा मारपीट का मामला गर्माने के बाद अब एक नया मामला सामने आया है. अब एक महिला का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है, जिसमें महिला ग्यारहवें ज्योतिर्लिंग बाबा केदारनाथ के स्वयंभू लिंग पर नोट उड़ा रही है.

यह वीडियो एक सप्ताह पुराना बताया जा रहा है, जो दो दिन पहले ही सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है. वीडियो में देखा जा रहा है, जब महिला गर्भगृह में पैसे उड़ा रही है तो उसके पास कुछ तीर्थ पुरोहित हैं, जो महिला को ऐसा कृत्य करने से नहीं रोक रहे हैं. बताया यह भी जा रहा है कि जब महिला ने ऐसा कृत्य किया तो उस दौरान बद्री-केदार मंदिर समिति के कर्मचारी भी मंदिर के भीतर मौजूद थे. उन्होंने भी महिला को ऐसा करने से नहीं रोका. इस वीडियो में देखकर हैरानी हो रही है कि महिला के पास खड़े तीर्थ पुरोहित मंत्रोच्चारण कर रहे हैं, जबकि नोट उड़ा रही महिला को रोकने का प्रयास तक नहीं किया जा रहा है.

केदारनाथ के दरबार पर ऐसा कृत्य माफी लायक नहीं

सोशल मीडिया में महिला का वीडियो वायरल होने के बाद बद्री-केदार मंदिर समिति (बीकेटीसी) के अध्यक्ष अजेंद्र अजय ने कड़ी नाराजगी जताई है. उन्होंने इस संबंध में अधिकारियों से स्पष्टीकरण तलब किया है, साथ ही प्रकरण में तत्काल सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं. उन्होंने इस संबंध में जिलाधिकारी तथा पुलिस अधीक्षक रुद्रप्रयाग से बात करके दोषियों के विरूद्ध अविलंब कार्रवाई करने को कहा है. वहीं मामले में डीएम मयूर दीक्षित ने कहा कि महिला का यह कृत्य शर्मनाक है. बाबा केदारनाथ के दरबार पर ऐसा कृत्य माफी लायक नहीं है. उन्होंने कहा कि करोड़ों हिन्दुओं के आस्था के प्रतीक बाबा केदारनाथ के गर्भगृह में महिला ने पैसे उड़ाने जैसा गलत कृत्य है. महिला के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है, जबकि इस दौरान मौके पर मौजूद रहे बद्री-केदार मंदिर समिति के कर्मचारियों पर भी कार्यवाही अमल में लाई जाएगी.

Adipurush Controversy: क्या सेंसर बोर्ड धृतराष्ट्र बन गया है? आदिपुरुष विवाद पर सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव का हमला

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मेरठ के व्यापारियों को बड़ा झटका, SC ने सेंट्रल मार्केट के 44 भवनों पर कार्रवाई बरकरार रखी
मेरठ के व्यापारियों को बड़ा झटका, SC ने सेंट्रल मार्केट के 44 भवनों पर कार्रवाई बरकरार रखी
तिहाड़ की सलाखों के पीछे से चल रहा था गन सिंडिकेट, थार से डिलीवर होती थी 'मेड इन इटली' पिस्टल्स
तिहाड़ की सलाखों के पीछे से चल रहा था गन सिंडिकेट, थार से डिलीवर होती थी 'मेड इन इटली' पिस्टल्स
Amroha News: टक्कर मारने के बाद नहीं रुका सिपाही, 6 KM तक बिना टायर दौड़ाई कार, पब्लिक ने पीटा
अमरोहा: टक्कर मारने के बाद नहीं रुका सिपाही, 6 KM तक बिना टायर दौड़ाई कार, पब्लिक ने पीटा
'अनशन खत्म करिए, फिर पूरे देश में...', सोनम वांगचुक से सपा प्रमुख अखिलेश यादव की अपील
'अनशन खत्म करिए, फिर पूरे देश में...', सोनम वांगचुक से सपा प्रमुख अखिलेश यादव की अपील

वीडियोज

Salman Khan की Maatrubhumi पर फिर संकट! रिलीज़ से पहले 40% फिल्म दोबारा शूट
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? #nitingadkari #e20fuel #autolive
Operation Safed Sagar की अनसुनी कहानी अब आएगी सबके सामने
59 की उम्र में Sunita Ahuja का बॉलीवुड डेब्यू, बेटे Yashvardhan Ahuja संग करेंगी शुरुआत
Bollywood News: ट्रोलिंग से तौबा या प्रेग्नेंसी का नया ड्रामा? कियारा आडवाणी की 'दूसरी प्रेग्नेंसी' का सच आया सामने! (14-07-2026)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान के पूर्व राष्ट्रपति थे मोसाद का मोहरा, खामेनेई को सत्ता से हटाने का इजरायली सीक्रेट प्लान लीक
ईरान के पूर्व राष्ट्रपति थे मोसाद का मोहरा, खामेनेई को सत्ता से हटाने का इजरायली सीक्रेट प्लान लीक
पंजाब कांग्रेस में खींचतान के बीच आलाकमान की बड़ी बैठक, राहुल गांधी का सीधा मैसेज - 'किसी भी सूरत में...'
पंजाब कांग्रेस में खींचतान के बीच आलाकमान की बड़ी बैठक, राहुल गांधी का सीधा मैसेज - 'किसी भी सूरत में...'
बांकीपुर में BJP ने झोंकी ताकत, स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी, नितिन नवीन सहित 40 नाम
बांकीपुर में BJP ने झोंकी ताकत, स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी, नितिन नवीन सहित 40 नाम
टीम इंडिया को लगा बड़ा झटका, लंगड़ाते हुए मैदान से बाहर गए शुभमन गिल; क्या खेलेंगे दूसरा वनडे?
टीम इंडिया को लगा बड़ा झटका, लंगड़ाते हुए मैदान से बाहर गए शुभमन गिल; क्या खेलेंगे दूसरा वनडे?
तारक मेहता' में नहीं कटेगा 'जेठालाल' का रोल, दिलीप जोशी के एग्जिट पर मेकर्स ने दी सफाई, बताया सारा सच
तारक मेहता' में नहीं कटेगा 'जेठालाल' का रोल, दिलीप जोशी के एग्जिट पर मेकर्स ने दी सफाई
बंगाल में सत्ता परिवर्तन के साथ तसलीमा की किस्मत भी पलटी, 20 साल बाद अपनी पसंदीदा जगह लौटेंगी
बंगाल में सत्ता परिवर्तन के साथ तसलीमा की किस्मत भी पलटी, 20 साल बाद अपनी पसंदीदा जगह लौटेंगी
 Zareen Khan Viral Video: 'हमारे सामने ही बदल लो' पैप्स ने की बदतमीजी तो आग बबूला हुई जरीन खान- वीडियो वायरल 
'हमारे सामने ही बदल लो' पैप्स ने की बदतमीजी तो आग बबूला हुई जरीन खान- वीडियो वायरल 
'नमाज के लिए मुस्लिम पक्ष को दी जाएगी जगह', धार भोजशाला केस में सुप्रीम कोर्ट का आदेश, हाईकोर्ट के फैसले पर रोक नहीं
'नमाज के लिए मुस्लिम पक्ष को दी जाएगी जगह', धार भोजशाला केस में सुप्रीम कोर्ट का आदेश, हाईकोर्ट के फैसले पर रोक नहीं
Embed widget