एक्सप्लोरर

Kedarnath Dham: केदारनाथ धाम के गर्भगृह में चढ़ाई गई सोने की 550 परत, तीर्थ पुरोहितों ने जताई नाराजगी

केदारनाथ धाम के कपाट बंद होने से पहले इसे एक अलग ही स्वरूप मिल गया है. 2023 में जब चारधाम की यात्रा शुरू होगी तो श्रद्धालुओं केदारनाथ धाम के गर्भगृह के इस नए रूप को देखने का मौका मिलेगा.

Uttarakhand News: भगवान आशुतोष के द्वादश ज्योतिर्लिंगों में से एक केदारनाथ धाम (Kedarnath Dham) के गर्भगृह के कपाट बंद होने से पहले उसे स्वर्णमंडित कर दिया गया है. गर्भगृह (Kedarnath Sanctum) की दीवार, जलेरी और छत को 550 सोने की परतों से भव्य रूप दिया गया है. एएसआई (ASI) के दो अधिकारियों की निगरानी में यह काम पूरा हुआ है. हालांकि केदारनाथ मंदिर गर्भगृह में सोने की परत चढ़ाए जाने से तीर्थ पुरोहितों में आक्रोश बना हुआ है.

19 कारीगरों की मदद से चढ़ाई गई स्वर्ण परत

महाराष्ट्र के एक व्यक्ति के सहयोग से श्री बद्रीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति ने गर्भगृह की साज-सज्जा की पहल की है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के केदारनाथ दौरे से पहले भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान, केंद्रीय भवन अनुसंधान रुड़की और भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण विभाग विभाग के छह सदस्यीय टीम ने धाम पहुंचकर मंदिर के गर्भगृह का निरीक्षण किया था. विशेषज्ञों की रिपोर्ट के बाद तीन दिन पहले केदारनाथ मंदिर के गर्भगृह में सोने की परत लगाने का काम शुरू किया गया. 19 कारीगरों ने मंदिर के गर्भगृह को नया रूप दिया है, जिन्होंने सोने की 550 छोटी-बड़ी परतें दीवारों, जलेरी और छत पर लगाई.

4 अगस्त को मांगी गई थी मंजूरी

2023 में श्रद्धालु स्वर्णमंडित गर्भगृह में अपने आराध्य बाबा केदार के दर्शन करेंगे. इस वर्ष जुलाई के आखिरी सप्ताह में महाराष्ट्र के दानीदाता ने श्री बद्रीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति को केदारनाथ मंदिर का गर्भगृह स्वर्णमंडित करने के लिए आग्रह किया था. इसके बाद 4 अगस्त को बीकेटीसी के अध्यक्ष अजेंद्र अजय ने शासन से गर्भगृह की साज-सज्जा की अनुमति के लिए चिट्ठी भेजी थी. करीब ढाई महीने में सभी औपचारिकताएं पूरी करने के बाद केदारनाथ मंदिर के गर्भगृह को स्वर्णमंडित किया गया है. बीकेटीसी के ईओ रमेश चंद्र तिवारी ने कहा कि केदारनाथ धाम के कपाट बंद होने से पहले गर्भगृह की दीवारों पर सोने की परत चढ़ाने का काम पूरा कर लिया गया है.

क्यों नाराज हैं तीर्थ पुरोहित?

उधर, तीर्थ पुरोहित इस फैसले से नाखुश हैं. पुरोहित संतोष त्रिवेदी ने कहा कि शनिवार को भुकुंट भैरवनाथ के कपाट शीतकाल के लिए बंद कर दिए गए हैं, जिसके बाद से केदारनाथ मंदिर के कपाट बंद की प्रक्रियाएं भी शुरू हो गई हैं. इस दौरान भगवान समाधि की ओर चले जाते हैं और मंदिर में सोना नहीं चढ़ाया जा सकता. अगर सोने को लगाया जाना है तो वह अगले साल तीर्थ पुरोहितों को विश्वास में लेकर लगाया जा सकता है. मंदिर समिति ने भैरवनाथ के कपाट बंद होने के बाद ही सोने की परत चढ़ा दी है. ऐसे में तीर्थ पुरोहितों में बद्री-केदार मंदिर समिति के खिलाफ आक्रोश पैदा हो गया है. 

ये भी पढ़ें -

Ghaziabad: पार्किंग विवाद का खूनी अंत! रिटायर दरोगा के बेटे की ईंट मारकर हत्या, जांच टीम गठित

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सीएम योगी की नई पहल, यमुना किनारे बनेगा 3.46 करोड़ का ग्रीन पार्क
सीएम योगी की नई पहल, यमुना किनारे बनेगा 3.46 करोड़ का ग्रीन पार्क
PPP मॉडल पर बनेंगे UP के 18 आधुनिक बस स्टेशन, मिलेगी नई रफ्तार
PPP मॉडल पर बनेंगे UP के 18 आधुनिक बस स्टेशन, मिलेगी नई रफ्तार
CM योगी के दौरे से अंबेडकरनगर को नई रफ्तार, 194 परियोजनाओं की शुरुआत
CM योगी के दौरे से अंबेडकरनगर को नई रफ्तार, 194 परियोजनाओं की शुरुआत
मोहन भागवत के आरक्षण वाले बयान पर अखिलेश का जिक्र कर चंद्रशेखर बोले- क्या वो सक्षम नहीं थे?
मोहन भागवत के आरक्षण वाले बयान पर अखिलेश का जिक्र कर चंद्रशेखर बोले- क्या वो सक्षम नहीं थे?

वीडियोज

Kajal Raghwani ने Pawan Singh पर लगाए गंभीर आरोप, Khesari Lal Yadav को भी दिया जवाब
Bhojpuri Bawaal में Pawan Singh ने छोड़ा शो, Amrapali Dubey और Kajal Raghwani में बड़ी बहस
Bollywood News: उल्टा पड़ा दांव! 'आवारापन 2' के मेकर्स का ही दांव पड़ा उन पर भारी, घिरे विवादों में! (07.06.26)
Sansani: अतीक अहमद के बेटे की दर्दनाक मौत
Jannat Zubair ने Elvish Yadav संग Dating Rumours पर तोड़ी चुप्पी, बताया रिश्ते का सच

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लोकसभा में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन? MPs को व्हीप जारी, NDA के भी निर्देश
लोकसभा में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन? MPs को व्हीप जारी, NDA के भी निर्देश
अतीक अहमद के बेटे उमर और अली को कोर्ट से राहत, छोटे भाई आबान के जनाजे में हो सकेंगे शामिल
अतीक अहमद के बेटे उमर और अली को कोर्ट से राहत, छोटे भाई आबान के जनाजे में हो सकेंगे शामिल
पीएम मोदी की बैठक में पहली पंक्ति में सयानी घोष, यूसुफ पठान पर तस्वीर साफ
पीएम मोदी की बैठक में पहली पंक्ति में सयानी घोष, यूसुफ पठान पर तस्वीर साफ
घर पर हमले के बाद छलका शाकिब अल हसन का दर्द, कहा- 'बांग्लादेश तभी लौटूंगा जब...'
घर पर हमले के बाद छलका शाकिब अल हसन का दर्द, कहा- 'बांग्लादेश तभी लौटूंगा जब...'
Spider Man BO: ‘स्पाइडर मैन' 8वें दिन 400 करोड़ के हुई पार, 'बॉर्डर 2' से RRR तक 13 फिल्मों का रिकॉर्ड भी तोड़ा
‘स्पाइडर मैन' 8वें दिन 400 करोड़ के हुई पार, 'बॉर्डर 2' सहित 13 फिल्मों का रिकॉर्ड भी तोड़ा
सुप्रीम कोर्ट पहुंची महुआ मोइत्रा को फटकार, 'क्या आपको अंडों से...'
SC पहुंची महुआ मोइत्रा को फटकार, 'क्या आपको अंडों से डर लगता है?
ड्रोन हंटर्स बना रही भारतीय वायुसेना, ऑपरेशन सिंदूर से क्या है इसका कनेक्शन?
ड्रोन हंटर्स बना रही भारतीय वायुसेना, ऑपरेशन सिंदूर से क्या है इसका कनेक्शन?
अबान की कार से मिलीं लिटरेचर की ये किताबें! भाई के लिए ले जा रहा था जेल
अबान की कार से मिलीं लिटरेचर की ये किताबें! भाई के लिए ले जा रहा था जेल
Embed widget