एक्सप्लोरर

कौशांबी: शवों को गंगा में प्रवाहित करने से रोक रहे हैं पीएसी के जवान, मदद के अलावा लोगों को करते हैं जागरूक

यूपी के कौशांबी जिले में पीएसी के जवान लोगों को शवों को जलाने की सलाह देते हैं. इतना ही नहीं यदि कोई गरीब परिवार के लोग शव लेकर घाट आते हैं और उनके पास शव जलाने के लिए पैसे नहीं होते तो स्थानीय पुलिस से पीएसी के जवान मदद करवाते हैं.

कौशांबी: उत्तर प्रदेश के कौशांबी जिले में बिहार के बक्सर और गाजीपुर जैसी तस्वीरे ना देखने को मिले, इसके लिए जिला प्रशासन अलर्ट हो गया है. यहां के गंगा घाटों पर पीएसी के जवान तैनात कर दिए गए हैं. ये जवान गंगा किनारे शवों का अंतिम संस्कार करने के लिए आने वालों को कोरोना वायरस के बढ़ रहे खतरे से आगाह कर रहे हैं. उन्हें गंगा में शव प्रवाहित करने और गंगा किनारे शव दफनाने के लिए रोकते हैं.

सादी वर्दी में तैनात हैं जवान
पीएसी के जवान लोगों को शवों को जलाने की सलाह देते हैं. इतना ही नहीं यदि कोई गरीब परिवार के लोग शव लेकर घाट आते हैं और उनके पास शव जलाने के लिए पैसे नहीं होते तो स्थानीय पुलिस से पीएसी के जवान मदद करवाते हैं. उनके लिए अंतिम संस्कार के लिए लकड़ी आदि की व्यवस्था करवाते हैं. पीएसी के जवान सादी वर्दी में घाटों का जायजा लेते हैं. शासन की गाइडलाइन के अनुसार शवों का अंतिम संस्कार करवाते हैं, ताकि कोरोना वायरस का संक्रमण पानी में फैलने ना पाए. 

जिला प्रशासन अलर्ट
गाजीपुर और बिहार के बक्सर के अलावा प्रदेश के अन्य जिलों में गंगा नदी में भारी मात्रा में शव उतराते नजर आए हैं. ऐसी आशंका जताई जा रही है कि ये शव कोरोना संक्रमण के कारण मरे हुए लोगों के हैं. कौशांबी के गंगा घाटों में ऐसी तस्वीर ना देखने को मिले इसे लेकर जिला प्रशासन अलर्ट हो गया है. गंगा नदी के किनारे घाटों पर पीएसी के जवान तैनात कर दिए गए हैं. ये जवान शासन की गाइडलाइन के अनुसार शव लेकर घाट पर आए लोगों को कोरोना संक्रमण के बारे में जानकारी दे रहे हैं. इसके अलावा लोगों को शवों को गंगा में प्रवाहित करने एवं दफनाने के बजाय जलाने की सलाह देते हैं. 

पीएसी के जवान करते हैं मदद
कड़ा धाम के मुख्य मार्ग पर ही जवानों ने बैरिकेडिंग कर रास्ते को बंद कर दिया है. यदि कोई शव लेकर आता है तो उन्हें जलाने की सलाह दी जाती है. इसके बाद जैसे ही घाट किनारे लोग शव लेकर पहुचते हैं, वहां पर पहले से मौजूद जवान लोगों को शव जलाने के लिए इंतजाम करवाते हैं. यदि किसी व्यक्ति के पास शव जलाने के लिए लकड़ी नहीं होती तो पीएसी के जवान स्थानीय पुलिस के माध्यम से पीड़ित की मदद करवाते हैं.

शव को जलाने की देते हैं सलाह 
प्रयागराज पीएसी चतुर्थ वाहिनी के हेड कांस्टेबल रमेश त्रिपाठी ने बताया कि पीएसी के जवान सादी वर्दी में घाट किनारे जाकर लोगों को जागरूक करते हैं. उन्हें शवों को गंगा में प्रवाहित करने एवं दफनाने के बजाय जलाने की सलाह दे रहे हैं. साथ ही स्थानीय पुलिस से गरीब पीड़ितों की मदद कराई जा रही है.

ये भी पढ़ें   

गोंडा: ग्रामीण इलाकों में बिगड़े हालात, 2 गांवों में 15 दिनों के भीतर 20 से ज्यादा लोगों की हो चुकी है मौत 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

हरिद्वार में युवकों को स्टंट पड़ा भारी, उफनती गंगा में बह गई थार...फिर शुरू हुआ रेस्क्यू
हरिद्वार में युवकों को स्टंट पड़ा भारी, उफनती गंगा में बह गई थार...फिर शुरू हुआ रेस्क्यू
मानसून की पहली बारिश में डूबा IIT रुड़की, छात्रों ने कैंपस में उतारी नाव; बोटिंग का Video वायरल
मानसून की पहली बारिश में डूबा IIT रुड़की, छात्रों ने कैंपस में उतारी नाव; बोटिंग का Video वायरल
यूपी वक्फ बोर्ड में गैर-मुस्लिम सदस्य! मौलाना खालिद रशीद बोले- मजहबी मामलों को सियासत न बनाएं
यूपी वक्फ बोर्ड में गैर-मुस्लिम सदस्य! मौलाना खालिद रशीद बोले- मजहबी मामलों को सियासत न बनाएं
लखनऊ अग्निकांड वाली बिल्डिंग को गिराने का आदेश, LDA कोर्ट ने दी मंजूरी; 15 लोगों की हुई थी मौत
लखनऊ अग्निकांड वाली बिल्डिंग को गिराने का आदेश, LDA कोर्ट ने दी मंजूरी; 15 लोगों की हुई थी मौत

वीडियोज

Bollywood News: कियारा-यश के गाने ‘तबाही’ पर मचा बवाल, ट्रोलर्स ने क्यों घसीटा सिद्धार्थ मल्होत्रा का नाम? (10-07-2026)
DR. Aarambhi: Aarambhi का बड़ा खेल, Avantika को घर से निकाला बाहर; तंडन परिवार ने भी मोड़ा मुंह
'Lock Upp 2' में Akanksha Chamola का बड़ा खुलासा, बोलीं- शो से बाहर आते ही शुरू होगी Divorce Process
हर कोई SUV ही क्यों खरीद रहा है? Womens की पहली पसंद SUV? #autolive
'Lock Upp 2' में Akanksha Chaudhary का गुस्सा बेकाबू, Shreya Kalra पर की तीखी टिप्पणी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
एक से ज्यादा शादी की तो जाएगी सरकारी नौकरी! BJP शासित इस राज्य में हुआ बड़ा फैसला
एक से ज्यादा शादी की तो जाएगी सरकारी नौकरी! BJP शासित इस राज्य में हुआ बड़ा फैसला
बांकीपुर में भाजपा ने बदला उम्मीदवार, प्रशांत किशोर की पार्टी की पहली प्रतिक्रिया, 'डरी BJP...'
बांकीपुर में भाजपा ने बदला उम्मीदवार, प्रशांत किशोर की पार्टी की पहली प्रतिक्रिया, 'डरी BJP...'
लॉर्ड्स टेस्ट में इंग्लैंड ने जीता टॉस, टीम इंडिया की पहले बैटिंग; 21 साल की खिलाड़ी का डेब्यू
लॉर्ड्स टेस्ट में इंग्लैंड ने जीता टॉस, टीम इंडिया की पहले बैटिंग; 21 साल की खिलाड़ी का डेब्यू
Friday OTT & Theatre Watch List: 'धमाल 4' से 'इक्का' तक, फ्राइडे को ओटीटी से थिएटर तक देखने के लिए हैं 11 फिल्में-सीरीज, एंटरटेनमेंट की मिलेगी तगड़ी डोज
'धमाल 4' से 'इक्का' तक, फ्राइडे को ओटीटी से थिएटर तक देखने के लिए हैं 11 फिल्में-सीरीज
Explained: महिला आयोग, सरकार और सुप्रीम कोर्ट तक! राष्ट्रीय पुरुष आयोग क्यों नहीं बनने देना चाहते?
महिला आयोग, सरकार और सुप्रीम कोर्ट तक! राष्ट्रीय पुरुष आयोग क्यों नहीं बनने देना चाहते?
CUET स्कोर वालों के लिए बड़ी खबर, CUSB में UG एडमिशन शुरू; 16 जुलाई तक करें आवेदन
CUET स्कोर वालों के लिए बड़ी खबर, CUSB में UG एडमिशन शुरू; 16 जुलाई तक करें आवेदन
पेट्रोल-डीजल में 15% मेथनॉल की पॉलिसी में अंतर..कांग्रेस का आरोप- सरकार ने फैलाई गलत जानकारी; सुरजेवाला ने पूछे कई सवाल?
'15% मेथनॉल की पॉलिसी में अंतर..', कांग्रेस का सरकार पर गलत जानकारी फैलाने का आरोप, पूछे कई सवाल
बार-बार बुआई का झंझट खत्म, इस फसल की खेती से 6 महीने में कमाएं 8 लाख का मुनाफा, जानें तरीका
बार-बार बुआई का झंझट खत्म, इस फसल की खेती से 6 महीने में कमाएं 8 लाख का मुनाफा, जानें तरीका
Embed widget