एक्सप्लोरर

Kaushambi: रास्ता भटक गए साधुओं की बच्चा चोर समझ कर दी पिटाई, पुलिस के आने पर बची जान

उत्तर प्रदेश के कौशांबी में चार साधुओं की बच्चा चोर समझकर ग्रामीणों ने पिटाई कर दी. उनकी पिटाई की खबर पर पुलिस मौके पर पहुंची और उन्हें ग्रामीणों से छुड़ाया.

UP News: यूपी के कौशांबी (Kaushambi) में बच्चा चोर समझकर ग्रामीणों ने चार साधुओं (Sadhus) को बेरहमी से पीट दिया. साधु मारुति ओमनी कार से चित्रकूट धाम जा रहे थे. मारपीट की आवाज सुनकर लोगों की भीड़ जुट गई. सूचना मिलने के बाद मौके पर मंझनपुर कोतवाली पुलिस भी पहुंची. पुलिस ने ग्रामीणों के चंगुल से साधुओं को निकाला. इसके बाद पुलिस चारों साधुओं को मंझनपुर कोतवाली लेकर आ गई. घटना का वीडियो सामने आया है. पुलिस वायरल वीडियो के आधार पर मामले की जांच में जुट गई.

रास्ता भटक गए थे साधु

मंझनपुर कोतवाली क्षेत्र के कोडर गांव की तरफ से चार साधू चित्रकूट धाम जा रहे थे. रास्ता भूल जाने की वजह से साधुओं ने गाड़ी खड़ी कर दी. सड़क किनारे कुछ बच्चे खेल रहे थे. साधुओं ने रास्ता पूछने के लिए बच्चों को आवाज देकर बुलाया. उन्होंने साधुओं को बच्चा चोर समझा और शोर मचाना शुरू कर दिया. शोर सुन ग्रामीणों की भारी भीड़ जुट गई. उन्होंने साधुओं की गाड़ी को चारों तरफ से घेर लिया. इसके बाद जबरन साधुओं को बाहर निकाल कर पिटाई शुरू कर दी. हालांकि इस दौरान साधु चीखते चिल्लाते रहे और खुद को बेगुनाह बताते रहे लेकिन बेरहम ग्रामीणों को साधुओं पर तरस नहीं आई. 

UP News: इस जिले में जींस, टी-शर्ट पहनकर दफ्तर नहीं आ सकेंगे सरकारी कर्मचारी, डीएम ने दिए आदेश

पुलिस के बीच-बचाव से बची जान

साधुओं के साथ मारपीट की जानकारी मंझनपुर कोतवाली पुलिस को दी गई तो मौके पर कोतवाल विनोद कुमार सिंह फोर्स के साथ पहुंच गए और साधुओं को ग्रामीणों के चंगुल से छुड़ाकर मंझनपुर कोतवाली लेकर चले आए. इस दौरान पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया गया. वायरल वीडियो को संज्ञान में लेकर पुलिस अराजकतत्वों की पहचान में जुट गई.  अपर पुलिस अधीक्षक समर बहादुर सिंह ने बताया कि आज सुबह की घटना है. बताया जा रहा है कि चार साधु चित्रकूट जा रहे थे. गलती से वह रास्ता भटक गए थे. उनको लोगों ने बच्चा चोर समझ लिया था और उनके साथ दुर्व्यवहार की बात आई है. एक वीडियो भी वायरल हो रहा है, जिसकी जांच कराई जा रही है. आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया जाएगा. 

ये भी पढ़ें -

Gonda: गोंडा में घर के बाहर सो रहे दो भाइयों पर धारदार हथियार से हमला, एक की मौत, जांच में जुटी पुलिस

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नोएडा में इंजीनियर की मौत वाली घटना का CCTV आया सामने, नाले में गिरता नजर आया आर्यन
नोएडा में इंजीनियर की मौत वाली घटना का CCTV आया सामने, नाले में गिरता नजर आया आर्यन
OMG! घर के ड्रम और दीवार से निकले दर्जनों सांप, 25 कोबरा के बच्चों को जंगल में छोड़ा
OMG! घर के ड्रम और दीवार से निकले दर्जनों सांप, 25 कोबरा के बच्चों को जंगल में छोड़ा
ऐसे सेवायतों से राम ही बचाएं! फोन पर चोरी की प्लानिंग फिर कैमरे पर फोकस; ऐसे बनता था पूरा प्लान
ऐसे सेवायतों से राम ही बचाएं! फोन पर चोरी की प्लानिंग फिर कैमरे पर फोकस; ऐसे बनता था पूरा प्लान
गोरखपुर से CM योगी ने किया 'पौधरोपण महायज्ञ-2026' का शुभारंभ, 35 करोड़ पौधे लगाने का लक्ष्य
गोरखपुर से CM योगी ने किया 'पौधरोपण महायज्ञ-2026' का शुभारंभ, 35 करोड़ पौधे लगाने का लक्ष्य

वीडियोज

Salman Khan से जुड़ी Kala Hiran के प्रोड्यूसर को मिली धमकी
Farah Khan ने Akanksha Chaudhary की लगाई जमकर क्लास
लाचार पिता के सामने बीच सड़क पर बेटी से छेड़खानी
Sairab: 😯Tinni ने मां पर फिर उठाए सवाल, Nayanika को गलत समझ रही टिनी की एंट्री से बढ़ा ड्रामा। #sbs
Bollywood News: आमिर खान की तीसरी शादी की अफवाहों पर मचा बवाल, भड़का बजरंग दल (11.07.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ट्विशा शर्मा केस: दिल्ली AIIMS ने CBI को सौंपी 11 पन्नों की रिपोर्ट, चौंकाने वाला खुलासा
ट्विशा शर्मा केस: दिल्ली AIIMS ने CBI को सौंपी 11 पन्नों की रिपोर्ट, चौंकाने वाला खुलासा
'जिन्हें अपने ही लोग नाकारा लगें...', सचिन पायलट का जिक्र कर गजेंद्र सिंह शेखावत का अशोक गहलोत पर पलटवार
'जिन्हें अपने ही लोग नाकारा लगें...', सचिन पायलट का जिक्र कर गजेंद्र सिंह शेखावत का अशोक गहलोत पर पलटवार
बांग्लादेश में घिरे PM तारिक रहमान, जमात चीफ बोले- BNP ने तोड़ा वादा, कर दी ये बड़ी मांग
बांग्लादेश में घिरे PM तारिक रहमान, जमात चीफ बोले- BNP ने तोड़ा वादा, कर दी ये बड़ी मांग
'तारक मेहता' में कम हो जाएगा जेठालाल का ट्रैक? इस नए एक्टर की वजह से दिलीप जोशी को हुआ नुकसान
'तारक मेहता' में कम हो जाएगा जेठालाल का ट्रैक? इस नए एक्टर की वजह से दिलीप जोशी को हुआ नुकसान
कोच गौतम गंभीर या कप्तान श्रेयस अय्यर, कौन है भारत की 6 हार का असली गुनाहगार?
कोच गौतम गंभीर या कप्तान श्रेयस अय्यर, कौन है भारत की 6 हार का असली गुनाहगार?
डोनाल्ड ट्रंप के करीबी सांसद लिंडसे ग्राहम का निधन, रूसी तेल खरीद को लेकर भारत को दी थी धमकी
डोनाल्ड ट्रंप के करीबी सांसद लिंडसे ग्राहम का निधन, रूसी तेल खरीद को लेकर भारत को दी थी धमकी
Best Roti for Health: मक्का-ज्वार-बाजरा या गेहूं... सबसे जल्दी पचती है किसकी रोटी, किसमें होती है सबसे ज्यादा ताकत?
मक्का-ज्वार-बाजरा या गेहूं... सबसे जल्दी पचती है किसकी रोटी, किसमें होती है सबसे ज्यादा ताकत?
Potato Boiling Guide: एक, दो या तीन... कुकर में कितनी सीटी में पक जाते हैं आलू? जान लें काम की बात
एक, दो या तीन... कुकर में कितनी सीटी में पक जाते हैं आलू? जान लें काम की बात
Embed widget