एक्सप्लोरर

Kanpur: मुख्तार बाबा का रेस्तरां सील, मेयर का दावा- 'जमीन खाली कराकर बनाया जाएगा राम-जानकी मंदिर'

Kanpur News: उत्तर प्रदेश के कानपुर में जिस रेस्तरां को प्रशासन ने सील किया है उसे शत्रु संपत्ति बताया जा रहा है. कानपुर की मेयर ने इसे राम-जानकी मंदिर ट्रस्ट की संपत्ति बताया है.

Kanpur News: कानपुर में पिछले साल 3 जून को नई सड़क पर हिंसा हुई थी और इसके मुख्य आरोपी मुख्तार बाबा (Mukhtar Baba) पर पुलिस और प्रशासन ने शिकंजा कसा था. अब एक बार फिर से मुख्तार बाबा पर सरकारी शिकंजा कसा है. भारी पुलिस फोर्स की मौजूदगी में मुख्तार बाबा के सबसे पुराने,बाबा स्वीट्स रेस्टोरेंट को प्रशासन ने सील कर दिया है. मुख्तार बाबा ने राम जानकी मंदिर ट्रस्ट की करीब 500 वर्ग गज जमीन पर कब्जा करके रेस्टोरेंट बनाया था. हालांकि मुख्तार द्वारा बीच में एक प्रेस कान्फ्रेस करके दावा किया गया था कि जिस जगह उसका प्रतिष्ठान है वो राम जानकी ट्रस्ट का मंदिर नहीं है लेकिन अभियोजक कार्यालय ने ये तय कर दिया है कि यह एक शत्रु संपत्ति है. कई दिनों से इस पर विवाद चल रहा था और अब नई दिल्ली स्थित शत्रु संपत्ति अधीक्षक कार्यालय ने इसे शत्रु संपत्ति घोषित कर दिया है.

दरअसल, अभिरक्षण कार्यालय को शिकायत मिली थी कि यह संपत्ति पाक नागरिक आबिद रहमान की है और उसके पाकिस्तान जाने के बाद से यह शत्रु संपत्ति है. इस पर अभीरक्षक कार्यालय ने जिला प्रशासन को जांच के निर्देश दिए थे जांच पर संपत्ति शत्रु संपत्ति होने की पुष्टि हो गई. इसके बाद अभिरक्षक कार्यालय ने 4 जनवरी को जिला प्रशासन को रेस्टोरेंट समेत अन्य संपत्तियों को कब्जे में लेने और नगर निगम के दस्तावेजों में शत्रु संपत्ति दर्ज करने के निर्देश दिए.

फिर से बनाया जाएगा मंदिर
शत्रु संपत्ति के रूप में चिह्नित की गई बाबा स्वीट्स की इमारत का निरीक्षण करने निवर्तमान मेयर प्रमिला पांडे भी पहुंची. दरअसल प्रमिला पांडे ने इस संपत्ति को राम जानकी मंदिर ट्रस्ट की संपत्ति बताया था और इसके खिलाफ आवाज भी बुलंद की थी. इसी बात की तस्दीक करने आज प्रमिला पांडे बेगमगंज स्थित इस प्रतिष्ठान के पास पहुंची. जहां एबीपी गंगा से बातचीत करते हुए उन्होंने एक बात दोहराई कि स्थानीय मुस्लिम भाइयों के साथ मिलकर यहां फिर से राम जानकी मंदिर बनवाया जाएगा और वह पहले से ही कहती आई हैं कि यह बाबा स्वीट्स का प्रतिष्ठान नहीं बल्कि राम जानकी मंदिर ट्रस्ट की जगह है.

मुख्तार बाबा पर लग सकता है जुर्माना
जिला प्रशासन ने सीलिंग कर संपत्ति को कब्जे में ले लिया है. बता दें कि जांच के बाद चार और संपत्तियां सामने आई जो शत्रु संपत्ति निकली इनको भी सील कर दिया गया है. सीलिंग की कार्रवाई के बीच खाद्य सुरक्षा विभाग ने बाबा स्वीट से नौ खाद्य उत्पादों के सैंपल लिए हैं. इनमें दही, घी, खोया, सोहन पापड़ी, चॉकलेट पेस्ट्री, बेसन काजू पिस्ता बिस्किट और चांदी वर्क मिठाई का सैंपल शामिल है. सैंपल गड़बड़ मिले तो मुख्तार बाबा पर जुर्माना लग सकता है. 

ये भी पढ़ें -

UP Politics: अखिलेश यादव ने केशव प्रसाद मौर्य को फिर दिया 100 विधायकों वाला ऑफर, सीएम योगी पर किया ये दावा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

एलन मस्क को राहुल गांधी के जवाब पर भड़की BJP, कहा- उनके ट्वीट करने से...
एलन मस्क को राहुल गांधी के जवाब पर भड़की BJP, कहा- उनके ट्वीट करने से...
UP SIR: छूटे वोटरों को जोड़ने के लिए चलेगा विशेष अभियान, घर-घर जाएंगे BLO
UP SIR: छूटे वोटरों को जोड़ने के लिए चलेगा विशेष अभियान, घर-घर जाएंगे BLO
आकाश आनंद की मुश्किलें फिर बढ़ाएंगी मायावती? कांशीराम का जिक्र कर किया बड़ा ऐलान 
आकाश आनंद की मुश्किलें फिर बढ़ाएंगी मायावती? कांशीराम का जिक्र कर किया बड़ा ऐलान 
UP में MBBS सीटें 4690 से बढ़कर 13,600 से अधिक हुईं, 'स्वस्थ प्रदेश-सक्षम प्रदेश' बना यूपी: CM
UP में MBBS सीटें 4690 से बढ़कर 13,600 से अधिक हुईं, 'स्वस्थ प्रदेश-सक्षम प्रदेश' बना यूपी: CM

वीडियोज

नाना पाटेकर की अंतिम यात्रा की तैयारी शुरू, गांव में पसरा सन्नाटा
एक शिष्य के सुसाइड पर सवाल !
मायानगरी के नाना...ऐसे तो नहीं जाना था
आंदोलन की बदलती 'भाषा', शुरू हुआ रील आंदोलन !
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi अब कहां रुकेंगे?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CJP का आंदोलन: अभिजीत दीपके भयंकर नाराज, बोले- 'चाहे कुछ भी हो जाए...'
CJP का आंदोलन: अभिजीत दीपके भयंकर नाराज, बोले- 'चाहे कुछ भी हो जाए...'
SIR विवाद के बीच चुनाव आयोग का बड़ा फैसला, बिहार में जोड़े जाएंगे छूटे हुए वोटर्स
SIR विवाद के बीच चुनाव आयोग का बड़ा फैसला, बिहार में जोड़े जाएंगे छूटे हुए वोटर्स
CJP के जंतर-मंतर प्रदर्शन से पहले आशुतोष रांका का पुलिस को मैसेज- 'आपको पता है कि...'
CJP के जंतर-मंतर प्रदर्शन से पहले आशुतोष रांका का पुलिस को मैसेज- 'आपको पता है कि...'
वैभव और नीतीश खेलेंगे दूसरा टी20? आकाश चोपड़ा ने बताई संभावित प्लेइंग XI
वैभव और नीतीश खेलेंगे दूसरा टी20? आकाश चोपड़ा ने बताई संभावित प्लेइंग XI
TN Election Results: तमिलनाडु उप चुनाव का पहला रुझान, सीएम विजय के लिए खुशखबरी
तमिलनाडु उप चुनाव का पहला रुझान, सीएम विजय के लिए खुशखबरी
नाना पाटेकर को राजकीय सम्मान के साथ दी गई अंतिम विदाई, बेटे ने बताया क्यों रात में किया गया अंतिम संस्कार?
नाना पाटेकर का रात में क्यों किया गया अंतिम संस्कार? बेटे ने बताई वजह
Rejinagar Bypoll Result Live: बंगाल की रेजीनगर सीट पर BJP की आंधी, 20 हजार वोटों से आगे निकले सखाराव सरकार
Live: बंगाल की रेजीनगर सीट पर BJP की आंधी, 20 हजार वोटों से आगे निकले सखाराव सरकार
Elon Musk के समर्थन में प्रियंका चतुर्वेदी का बयान, 'इस देरी का असर...'
Elon Musk के समर्थन में प्रियंका चतुर्वेदी का बयान, 'इस देरी का असर...'
Embed widget