एक्सप्लोरर

Kanpur Dehat News: कानपुर देहात में विकास दुबे के रिश्तेदार की गुंडागर्दी, रंगदारी की शिकायत करने पर किया लहुलूहान

Kanpur Dehat News: शिकायत की भनक लगने पर नकुल दुबे ने साथियों के साथ कुल्हाड़ी और डंडों से धनंजय और भाई नवीन मिश्र को हमला कर बुरी तरह घायल कर दिया. पिटाई के बाद विकास दुबे के नाम की धमकी भी दी गई.

UP Crime News: देश को हिलाकर रख देने वाले बिकरू कांड (Bakru Kand) की रक्तरंजित कहानी सिहरन दौड़ा देती है. बिकरू गांव में दबिश के दौरान गैंगस्टर विकास दुबे (Vikas Dubey) और साथियों ने 8 पुलिस कर्मियों को मार डाला था. एनकाउंटर में ढेर कर दिए जाने के बावजूद मुख्य आरोपी विकास दुबे की दहशत बरकरार है. दहशत का साम्राज्य विकास दुबे के रिश्तेदार चला रहे हैं. पुलिस एनकाउंटर में अतुल दुबे की मौत के बाद अब बेटा नकुल दुबे आतंक का पर्याय बना हुआ है. अतुल विकास दुबे (Vikas Dubey) का भतीजा लगता था. नकुल दुबे पर कानपुर देहात में रंगदारी मांगने का आरोप लगा है. 5 हजार की रंगदारी बैरी दरियांव क्षेत्र के रहने वाले धनंजय से मांगी गई थी. उन्होंने रंगदारी मांगे जाने की शिकायत शिवली पुलिस से कर दी.

खत्म नहीं हुआ है विकास दुबे के नाम का आतंक

भनक लगने पर नकुल दुबे ने साथियों के साथ कुल्हाड़ी और डंडों से धनंजय और भाई नवीन मिश्र को हमला कर बुरी तरह घायल कर दिया. पिटाई के बाद विकास दुबे नाम की धमकी भी दी गई. पीड़ितों से विकास दुबे का खौफ जेहन में बनाए रखने के लिए कहा गया. पीड़ितों की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया. पीड़ित धनंजय का कहना है कि नकुल दुबे आए दिन बतौर रंगदारी पैसे की मांग करता था. एक दिन घर जाते समय नकुल दुबे ने रास्ता रोककर पांच हजार रंगदारी देने को कहा.

रंगदारी मांगने की शिकायत पर बिफरा रिश्तेदार 

रंगदारी मांगे जाने की सूचना पुलिस को डायल 112 पर कर दी. पुलिस हस्तक्षेप के बाद नकुल दुबे का पारा सातवें आसमान पर चला गया.  उसने साथियों के साथ मिलकर धनंजय और भाई नवीन मिश्र को धारदार हथियारों से मारपीट कर लहुलूहान  कर दिया. आरोपियों ने घर पर भी जाकर धावा बोल दिया. घर के सदस्यों को मारा पीटा गया. पीड़ित परिवार ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से न्याय की गुहार लगाई है. क्षेत्राधिकारी तनु उपाध्याय ने बताया कि मुकदमा दर्ज होने के बाद शिवली ने आरोपी नकुल दुबे को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. 

Bhadohi News: भदोही में ट्रेन से कटकर दो लोगों की मौत, रेल की पटरी पार करते समय हुआ दर्दनाक हादसा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यूपी: महिला सुरक्षा के तैयार हो रहा विशेष मॉनिटरिंग सेल, ऐप से होगा कनेक्ट
यूपी: महिला सुरक्षा के तैयार हो रहा विशेष मॉनिटरिंग सेल, ऐप से होगा कनेक्ट
अखिलेश यादव पर मंत्री गिरीश यादव का तंज, 'अयोध्या गए थे तो रामलला...'
अखिलेश यादव पर मंत्री गिरीश यादव का तंज, 'अयोध्या गए थे तो रामलला...'
UPSIDA: फैक्ट्री रजिस्ट्रेशन 3 साल में दोगुने से अधिक, निवेश-रोजगार को रफ्तार
UPSIDA: फैक्ट्री रजिस्ट्रेशन 3 साल में दोगुने से अधिक, निवेश-रोजगार को रफ्तार
UP: ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी@5.0 की तैयारियां तेज, 7000 परियोजनाएं तैयार
UP: ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी@5.0 की तैयारियां तेज, 7000 परियोजनाएं तैयार

वीडियोज

नाना पाटेकर की अंतिम यात्रा की तैयारी शुरू, गांव में पसरा सन्नाटा
एक शिष्य के सुसाइड पर सवाल !
मायानगरी के नाना...ऐसे तो नहीं जाना था
आंदोलन की बदलती 'भाषा', शुरू हुआ रील आंदोलन !
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi अब कहां रुकेंगे?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Bypolls Result 2026 LIVE Streaming: नंदीग्राम में BJP और तमिलनाडु में चलेगा विजय का जादू? कहां-कैसे देखें रिजल्ट
नंदीग्राम में BJP और तमिलनाडु में चलेगा विजय का जादू? कहां-कैसे देखें रिजल्ट Live
CJP प्रोटेस्ट से पहले सुरक्षा घेरा, दिल्ली में 20000 से अधिक जवानों की तैनाती
CJP प्रोटेस्ट से पहले सुरक्षा घेरा, दिल्ली में 20000 से अधिक जवानों की तैनाती
वैभव सूर्यवंशी के 'सुपरस्टार' बनने पर कपिल देव का बड़ा बयान, कांबली से की तुलना
वैभव सूर्यवंशी के 'सुपरस्टार' बनने पर कपिल देव का बड़ा बयान, कांबली से की तुलना
नाना पाटेकर के निधन पर तनुश्री दत्ता का बड़ा बयान, 'अहंकारी आदमी था, ईश्वर ने ही प्राण हरे हैं...'
नाना पाटेकर के निधन पर तनुश्री दत्ता का बड़ा बयान, 'अहंकारी आदमी था, ईश्वर ने ही प्राण हरे हैं...'
'घर में रहे, Video न शेयर करें', भारतीय दूतावास की सऊदी में अपने नागरिकों के लिए एडवाइजरी
'घर में रहे, Video न शेयर करें', भारतीय दूतावास की सऊदी में अपने नागरिकों के लिए एडवाइजरी
'अभी इंतजार कीजिए', स्टारलिंक विवाद पर क्यों एलन मस्क बोले- थैंक्यू राहुल
'अभी इंतजार कीजिए', स्टारलिंक विवाद पर क्यों एलन मस्क बोले- थैंक्यू राहुल
'ज्ञानेश कुमार की तय हो जवाबदेही', दीपके को डर- '10 अक्टूबर से पहले गिरफ्तार..'
'ज्ञानेश कुमार की तय हो जवाबदेही', दीपके को डर- '10 अक्टूबर से पहले गिरफ्तार..'
SIR के पक्ष में उतरे 42 रिटायर्ड जज, देश के नाम खुला खत लिखकर किया आगाह
SIR के पक्ष में उतरे 42 रिटायर्ड जज, देश के नाम खुला खत लिखकर किया आगाह
Embed widget