एक्सप्लोरर

कबीर ने '83' में पंकज त्रिपाठी के किरदार के बारे में बताया

फिल्मकार कबीर खान द्वारा निर्देशित फिल्म '83' पिछले काफी समय से सूर्खियों में बनी हुई है।

फिल्मकार कबीर खान द्वारा निर्देशित फिल्म '83' पिछले काफी समय से सूर्खियों में बनी हुई है। साल की शुरुआत में इसके निमार्ताओं ने फिल्म के एक पोस्टर का खुलासा किया, जिसमें इसके सभी कलाकार अपने-अपने निभाए गए किरदारों में नजर आए। टीम के प्रमुख सदस्यों में से एक पीआर मान सिंह थे, जिन्होंने टीम के लिए एकमात्र स्टाफ सदस्य के रूप में काम किया और मैनेजर के रूप में भी अपने कर्तव्य का पालन किया। उन दिनों सारी चीजों को व्यवस्थित करने की जिम्मेदारी उन पर थी क्योंकि टीम के पास कोई स्टाफ नहीं था, कोई कोच नहीं था और उनके साथ कोई शेफ भी नहीं था, ऐसे में पीआर मान सिंह टीम के लिए एक महत्वपूर्ण सदस्य बनकर उभरे और विश्व कप के दौरान भारतीय क्रिकेट टीम का भरपूर साथ निभाया। फिल्म में इस किरदार को अभिनेता पंकज त्रिपाठी निभा रहे हैं और इस बारे में बात करते हुए निर्देशक कबीर खान ने कहा, "लंबे समय से मैं पंकज त्रिपाठी की प्रतिभा का प्रशंसक रहा हूं। वह सबसे बहुमुखी अभिनेताओं में से एक हैं और मेरे दिमाग में पीआर मान सिंह की भूमिका के लिए पंकज बिल्कुल परफेक्ट मैच थे। मान सिंह का किरदार दर्शकों के लिए एक खोज की तरह होगा। मैनेजर के रूप में, वह 1983 की विजेता टीम के एक अभिन्न सदस्य थे और खिलाड़ी अक्सर मुझसे कहते थे कि मान भाई के बिना यह मुमकिन नहीं हो सकता था। कहने की जरूरत नहीं है कि पंकज ने मान सिंह के किरदार को दोहराने में उल्लेखनीय काम किया है।" पीआर मान सिंह ने विश्व कप में भारत की जीत में एक महžवपूर्ण भूमिका निभाई है। उन्होंने 1987 के विश्व कप के दौरान भी टीम का प्रबंधन किया, जिसमें भारत सेमीफाइनल तक पहुंचा था। 1983 के विश्व कप की जीत ने भारत को खेल की दुनिया में एक जगमगाता सितारा बना दिया और फिल्म '83' में क्रिकेट की दुनिया में सबसे प्रतिष्ठित खिताब जीतने में कपिल डेविल्स के सफर को दशार्या जाएगा। कबीर खान फिल्म्स प्रोडक्शन के बैनर तले बनी '83' रिलायंस एंटरटेनमेंट और फैंटम फिल्म्स द्वारा प्रस्तुत है। फिल्म दीपिका पादुकोण, कबीर खान, विष्णु वर्धन इंदुरी, साजिद नाडियाडवाला, फैंटम फिल्म्स, रिलायंस एंटरटेनमेंट और '83' फिल्म लिमिटेड द्वारा निर्मित है। रिलायंस एंटरटेनमेंट और पीवीआर पिक्च र्स की इस रिलीज को हिंदी, तमिल और तेलुगु में जारी किया जाएगा।

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

चंपत राय और अनिल मिश्रा ने इस्तीफा दिया भी या नहीं? VHP ने किया इनकार, सूत्रों का दावा- दबाव अब भी बरकरार
चंपत राय और अनिल मिश्रा ने इस्तीफा दिया या नहीं? VHP का इनकार, दावा- दबाव अब भी बरकरार
लखनऊ में 1 लाख का इनामी बदमाश संजय पुलिस मुठभेड़ में ढेर, बिल्डर की हत्या में था शामिल
लखनऊ में 1 लाख का इनामी बदमाश संजय पुलिस मुठभेड़ में ढेर, बिल्डर की हत्या में था शामिल
अखिलेश यादव की हां के बीच अभी भी अलायंस पर संशय? UP कांग्रेस के नए प्रभारी के बयान से मिले संकेत
अखिलेश यादव की हां के बीच अभी भी अलायंस पर संशय? UP कांग्रेस के नए प्रभारी के बयान से मिले संकेत
'तमीज से बात करो...', सपा सांसद कृष्णा पटेल और MLA विशंभर यादव के बीच नोक-झोंक का वीडियो वायरल
'तमीज से बात करो...', सपा सांसद कृष्णा पटेल और MLA विशंभर यादव के बीच नोक-झोंक का वीडियो वायरल

वीडियोज

Sansani | Crime News | Ketan Murder Case:'विग लगाता था... इसलिए मरना था?' सिया का चौंकाने वाला दावा!
Welcome to the Jungle Review: Akshay Kumar की मजेदार कॉमेडी, लॉजिक नहीं सिर्फ एंटरटेनमेंट
Raakh के Villain Akash Makhija ने सुनाई struggle, Death Threatsऔर success की अनसुनी कहानी
Sansani | Ketan Agrawal Murder Case:मर्डर से ठीक एक दिन पहले सिया और चेतन ने रची थी ये साजिश!
Ketan Murder Case: 350 फीट गहरी खाई...'क्राइम कुंडली' सामने आई! | Bharat ki Baat

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
थलापति विजय का बड़ा फैसला, जननायकन के प्रोड्यूसर को दिल्ली में दी बड़ी जिम्मेदारी, BJP-DMK भड़की
थलापति विजय का बड़ा फैसला, जननायकन के प्रोड्यूसर को दिल्ली में दी बड़ी जिम्मेदारी, BJP-DMK भड़की
केतन अग्रवाल मर्डर केस में सिया के भाई से चली 10 घंटे तक पूछताछ, कहा- घरवालों को नहीं बताया...
केतन अग्रवाल मर्डर केस में सिया के भाई से चली 10 घंटे तक पूछताछ, कहा- घरवालों को नहीं बताया...
'अब ब्लेम गेम नहीं...', अमेरिका ने मिसाइल-ड्रोन साइट्स पर किया अटैक तो भड़का ईरान, कहा- US के असफल राष्ट्रपति ने...
'अब ब्लेम गेम नहीं...', अमेरिका ने मिसाइल-ड्रोन साइट्स पर किया अटैक तो भड़का ईरान, कहा- US के असफल राष्ट्रपति ने...
Cocktail 2 BO Collection Day 8: 'वेलकम टू द जंगल' के आगे भी 'कॉकटेल 2' ने दिखाया दम, 8वें दिन कर डाली धमाकेदार कमाई, अब 100 करोड़ दूर नहीं!
'वेलकम टू द जंगल' के आगे भी 'कॉकटेल 2' ने दिखाया दम, 8वें दिन कर डाली धमाकेदार कमाई
हार ही नहीं, टीम इंडिया के नाम दर्ज हो गए 5 शर्मनाक रिकॉर्ड, पहले टी20 के बाद जमकर हुई फजीहत
हार ही नहीं, टीम इंडिया के नाम दर्ज हो गए 5 शर्मनाक रिकॉर्ड, पहले टी20 के बाद जमकर हुई फजीहत
ईरान और अमेरिका के बीच सीजफायर टूटा? तेहरान में US का बड़ा अटैक, मिसाइल-ड्रोन साइट्स को बनाया टारगेट, होर्मुज में हमले का लिया बदला
सीजफायर टूटा? ईरान में अमेरिका का बड़ा अटैक, मिसाइल-ड्रोन साइट्स को बनाया टारगेट
अखिलेश यादव की हां के बीच अभी भी अलायंस पर संशय? UP कांग्रेस के नए प्रभारी के बयान से मिले संकेत
अखिलेश यादव की हां के बीच अभी भी अलायंस पर संशय? UP कांग्रेस के नए प्रभारी के बयान से मिले संकेत
बिना परीक्षा RCFL में नौकरी का मौका, 2.20लाख तक मिलेगा वेतन, ऐसे करें आवेदन
बिना परीक्षा RCFL में नौकरी का मौका, 2.20लाख तक मिलेगा वेतन, ऐसे करें आवेदन
Embed widget