एक्सप्लोरर

यूपी: नियुक्ति पत्र पाने वाले जूनियर इंजीनियरों को सीएम योगी ने दी बधाई, इंजीनियरों ने कहा थैंक्‍स

धनतेरस का त्यौहार 1438 जूनियर इंजीनियर के लिये जीवन भर की खुशियां लेकर आया. सभी को इस दिन नियुक्ति पत्र मिला. सीएम योगी ने इस मौके पर वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये सभी को सफलता का गुरुमंत्र दिया.

गोरखपुर: जल शक्ति विभाग में जूनियर इंजीनियर के पद पर चयनित होने वाले साल 2013 बैच के जूनियर इंजीनियरों को सीएम योगी आदित्‍यनाथ ने बधाई दी. इस अवसर पर उन्‍होंने वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्‍यम से उनसे जुड़कर अच्‍छे से कार्य करने के गुरुमंत्र दिए और कहा कि वे निरंतर परिश्रम करें. धनतेरस के अवसर पर उनके और परिवार में जो खुशियां आई हैं, उसे मिलकर बांटें. इस अवसर पर नियुक्ति पत्र पाने वाले जूनियर इंजीनियरों ने भी उन्‍हें थैक्‍स कहा.

जुनियर इजीनियरों को सीएम योगी ने दिया गुरुमंत्र

गोरखपुर के कलेक्‍ट्रेट परिसर स्थित एनआईसी भवन में वीडियो कांफ्रेंसिंग हाल में मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ ने अलग-अलग जिलों के चयनित जूनियर इंजीनियरों से वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्‍यम से बधाई दी. उन्‍होंने नवनियुक्‍त जूनियर इंजीनियरों को ईमानदारी और परिश्रम के साथ काम करने का गुरुमंत्र दिया. उन्‍होंने जूनियर इंजीनियरों की तैनाती स्‍थल के बारे में भी जानकारी हासिल की.

इस अवसर पर गोरखपुर के सीडीओ इंद्रजीत सिंह ने कहा कि धनतेरस के दिन इन जूनियर इंजीनियर्स के लिए आज का दिन काफी खास है. जल शक्ति विभाग में पूरे यूपी में 1438 जूनियर इंजीनियर्स को नियुक्ति पत्र दिया गया है. उन्‍होंने बताया कि गोरखपुर में 48 लोगों को नियुक्तिपत्र दिया गया. उन्‍होंने बताया कि सीएम ने कहा कि वे पूरी लगन के साथ काम करें और परिवार के साथ पूरे यूपी का भी नाम रोशन करें.

विधायक विपिन सिंह ने दी बधाई

गोरखपुर ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र के विधायक विपिन सिंह ने कहा कि जल शक्ति मंत्रालय में यूपी के 1438 जूनियर इंजीनियरों को तैनाती मिली है. उन्‍होंने कहा कि धनतेरस के दिन इनके परिवार में खुशियां आई है. यूपी की जनता की ओर से सीएम और जल शक्ति मंत्री को बधाई देंगे. पूरी पारदर्शिता के साथ नियुक्ति हुई है. उन्‍होंने कहा कि सारे इंजीनियर्स अच्‍छा काम करेंगे. उन्‍हें ऐसा विश्‍वास है. धनतेरस पर नियुक्ति पत्र मिला है. उनका उत्‍साह दोगुना हो जाएगा.

नियुक्ति पत्र पाने वाले जूनियर इंजीनियर बृजेश यादव ने बताया कि उन्‍हें काफी खुशी है. वे मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ का धन्‍यवाद देते हैं. उन्‍होंने कहा कि वे गोरखपुर के रहने वाले हैं. उन्‍हें सिंचाई विभाग में सिद्धार्थनगर में तैनाती मिली है. दीपक कुमार कहते हैं कि काफी खुशी है कि धनतेरस के दिन नियुक्ति पत्र मिला है. उन्‍होंने सीएम को धन्‍यवाद देते हुए कहा कि उन्‍हें कुशीनगर में पोस्टिंग मिली है. सुशील बताते हैं कि उन्‍हें कुशीनगर में पोस्टिंग मिली है. वे गोरखपुर के रहने वाले हैं. वे मुख्‍यमंत्री को धन्‍यवाद देते हैं.

ये भी पढ़ें.

यूपी: भाई दूज पर कैदी नहीं मिल सकेंगे रिश्तेदारों से, कोरोना संक्रमण को देखते हुये लिया फैसला

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UP Panchayat Election: उत्तर प्रदेश में तीन महीने के भीतर होंगे पंचायत चुनाव? हाईकोर्ट ने दिया आदेश
यूपी में तीन महीने के भीतर होंगे पंचायत चुनाव? हाईकोर्ट ने दिया आदेश
अंकिता भंडारी मामले में अखिलेश यादव ने सीएम योगी पर उठाए सवाल, कहा- शर्म हो तो...
अंकिता भंडारी मामले में अखिलेश यादव ने सीएम योगी पर उठाए सवाल, कहा- शर्म हो तो...
UP Panchayat Election: यूपी पंचायत चुनाव तीन महीने में ही होंगे? योगी सरकार से आया पहला बयान
यूपी पंचायत चुनाव तीन महीने में ही होंगे? योगी सरकार से आया पहला बयान
UP Panchayat Election: 'सरकार डर में है', HC ने 3 महीने में पंचायत चुनाव कराने के दिए निर्देश तो बोली कांग्रेस
'सरकार डर में है', HC ने 3 महीने में पंचायत चुनाव कराने के दिए निर्देश तो बोली कांग्रेस

वीडियोज

सजा-ए-मौत का नीला ड्रम!
CJP को भी 'हाइजैक' कर लेंगे राहुल ?
थम नहीं रहा घमासान... कैसे निकलेगा समाधान? सटीक विश्लेषण
घुसपैठिया और SIR, 2029 की 'जंग' तैयार!
Vasudha: Vasudha के प्यार में रस्में भूला Dev, दादी ने कान पकड़कर सिखाया सबक!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल गांधी ने बढ़ाया अभिजीत दीपके की ओर दोस्ती का हाथ? चाय पर बुलाया
राहुल गांधी ने बढ़ाया अभिजीत दीपके की ओर दोस्ती का हाथ? चाय पर बुलाया
गोलियों की तड़तड़ाहट से गूंजा बिहार, सुबह-सुबह रिटायर्ड कस्टम अफसर की हत्या
गोलियों की तड़तड़ाहट से गूंजा बिहार, सुबह-सुबह रिटायर्ड कस्टम अफसर की हत्या
CJP नेता अभिजीत दीपके-सौरव दास और आशुतोष रांका फंसे, दर्ज हुआ SC-ST एक्ट में केस
CJP नेता अभिजीत दीपके-सौरव दास और आशुतोष रांका फंसे, दर्ज हुआ SC-ST एक्ट में केस
Box Office: बुधवार को फिर 'दृश्यम 3' ने मारी बाजी, 'हनुमान अंश' का कमाल जारी, 'द वन' का हुआ बंटाधार
बुधवार को फिर 'दृश्यम 3' ने मारी बाजी, 'हनुमान अंश' का कमाल जारी, जानें- कलेक्शन
हार्दिक पांड्या की छुट्टी तय, कौन होगा MI का अगला कप्तान? MI मैनेजमेंट में दो राय!
हार्दिक पांड्या की छुट्टी तय, कौन होगा MI का अगला कप्तान? MI मैनेजमेंट में दो राय!
शिवा शर्मा हत्याकांड: आरोपी श्रद्धा दुबे ने शेयर किया Video, बोली- 'मैं गायब नहीं हूं'
शिवा शर्मा हत्याकांड: आरोपी श्रद्धा दुबे ने शेयर किया Video, बोली- 'मैं गायब नहीं हूं'
नीला ड्रम केस: मुस्कान और उसके लवर को सजा-ए-मौत देने वाले जज कौन? फेंका पेन
नीला ड्रम केस: मुस्कान और उसके लवर को सजा-ए-मौत देने वाले जज कौन? फेंका पेन
Fluffy Rice: रेस्टोरेंट जैसे खिले-खिले चावल कैसे बनाएं? नोट करें 1 आसान हैक
रेस्टोरेंट जैसे खिले-खिले चावल कैसे बनाएं? नोट करें 1 आसान हैक
Embed widget