एक्सप्लोरर

विधानसभा चुनाव के लिए बीजेपी ने तेज की तैयारी, मोदी सरकार में यूपी के मंत्रियों ने शुरू की जन आशीर्वाद यात्रा

मोदी सरकार में जगह पाने वाले यूपी के मंत्रियों ने आज लखनऊ से जन आशीर्वाद यात्रा की शुरूआत की है. यात्रा का मकसद केंद्र और यूपी की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने और विपक्षियों के हमलों का जवाब देना है.

Jan Ashirwad Yatra, UP: उत्तर प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए बीजेपी ने माहौल बनाना शुरू कर दिया है. इसी सिलसिले में पिछले दिनों मोदी सरकार में जगह पाने वाले यूपी के मंत्रियों ने आज लखनऊ से जन आशीर्वाद यात्रा की शुरूआत की है. इस मौके पर गृह राज्यमंत्री अजय मिश्र टेनी ने कहा कि बीजेपी के केंद्रीय नेतृत्व ने मंत्रिमंडल का विस्तार किया था, लेकिन उस दौरान सांसद का सत्र चल रहा था. अब सत्र के बाद हमारी पार्टी ने तय किया है कि सभी नए मंत्री अपने अपने क्षेत्रों के अलावा अन्य जिलों में जाएं और जनता का आशीर्वाद प्राप्त करें. इस दौरान हम केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं और लक्ष्य के बारे में बताएंगे. यूपी में एक बार फिर भारी बहुमत की सरकार बनाने जा रहे हैं.

केंद्रीय आवासन एवं शहरी राज्य मंत्री कौशल किशोर ने कहा कि मोदी और योगी सरकार ने जनता के हित में ऐसे काम किये हैं, जो आजादी के बाद अभी तक नहीं हुए है. रोटी, कपड़ा और मकान की व्यवस्था की जा रही है. पंडित दीनदयाल, डॉ आंबेडकर और लोहिया के मिशन को पूरा कर रही है. जिनके पास आवास नहीं उन्हें दिया जाएगा. केंद्र और राज्य सरकार की योजना को लेकर जनता के बीच जा रहे हैं.

केंद्रीय वित्त एवं राज्य मंत्री पंकज चौधरी ने बताया कि प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री ने जो जनहित के काम किये हैं, उन्हीं उपलब्धि को लेकर जनता का आशीर्वाद लेंगे और निवेदन करेंगे कि बीजेपी की सरकार एक बार फिर पूर्ण बहुमत से बनाए.

यात्राओं का समापन 20 अगस्त को होगा

प्रदेश के मीडिया प्रभारी मनीष दीक्षित ने बतया की यह सभी मंत्री आज यानी 16 अगस्त से जन आशीर्वाद यात्राओं की शुरूआत करेंगे. समापन 20 अगस्त को होगा. इस यात्रा के दौरान यूपी की 3 दर्जन लोकसभाओं, 120 से अधिक विधानसभाओं से गुजरते हुए लगभग 3500 किमी से अधिक की दूरी तय की जाएगी. यात्रा का मकसद केंद्र और यूपी की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने और विपक्षियों के हमलों का जवाब देना है.

ज्ञात हो कि इन यात्राओं के जरिये केंद्रीय मंत्री परोक्ष रूप से यह संदेश भी देंगे कि भारतीय जनता पार्टी के शीर्ष नेतृत्व ने केंद्र सरकार में उन्हें मंत्री का ओहदा देकर उनकी बिरादरी को महत्व देने के साथ उसका सम्मान किया है. केंद्रीय मंत्रिमंडल के विस्तार में प्रदेश के अनुसूचित जाति व पिछड़ा वर्ग के तीन-तीन और एक ब्राह्मण सांसद को राज्य मंत्री बनाया गया है.

यह भी पढ़ें-

Video: तिरंगा फहराकर राष्ट्रगान की पंक्तियां भूले सपा सांसद एसटी हसन, जमकर हुई फजीहत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

JhansiNews: झांसी में शादी के नाम पर ठगी करने वाले फर्जी कॉल सेंटर का भंडाफोड़, 9 युवतियों समेत 11 गिरफ्तार
झांसी में शादी के नाम पर ठगी करने वाले फर्जी कॉल सेंटर का भंडाफोड़, 9 युवतियों समेत 11 गिरफ्तार
Moga News: मोगा में खाना ठंडा मिला तो भड़का बेटा, गुस्से में पिता पर किया जानलेवा हमला, मौत
मोगा में खाना ठंडा मिला तो भड़का बेटा, गुस्से में पिता पर किया जानलेवा हमला, मौत
अखिलेश यादव पर भड़के कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर, 'अयोध्या में फिर से बाबरी मस्जिद बनवाने की...'
अखिलेश यादव पर भड़के कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर, 'अयोध्या में फिर से बाबरी मस्जिद बनवाने की...'
बारिश का कहर! गाजियाबाद में 1 बच्ची, बुलंदशहर में मस्जिद की दीवार गिरने से 2 की मौत, नोएडा बेहाल
बारिश का कहर! गाजियाबाद में 1 बच्ची, बुलंदशहर में मस्जिद की दीवार गिरने से 2 की मौत, नोएडा बेहाल

वीडियोज

Sansani: ट्रेन के 'सुहागरात कोच' का बवाल ! | Train Honeymoon Coach Video
Monsoon Alert | Weather: भारी बारिश से कहीं सड़कें बनी तालाब, कहीं घरों में घुसा पानी | Delhi Rain
Monsoon Alert | Flood 2026 | Janhit: चमकते वादे, डूबी सड़कें...स्मार्ट सिटी की कड़वी हकीकत | Rain
UP Election 2027: रोजगार और महंगाई के मुद्दे छोड़ 'सनातन' पर होगा यूपी चुनाव? | Akhilesh Yadav
PM Modi in Australia: Melbourne में पीएम ने गिनाईं भारत की उपलब्धियां | Operation Sindoor |

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली-NCR पानी-पानी, देश भर में आसमानी आफत की कहानी; कहीं लगा जाम, कहीं करंट से गई जान
दिल्ली-NCR पानी-पानी, देश भर में आसमानी आफत की कहानी; कहीं लगा जाम, कहीं करंट से गई जान
बदले की आग में उबल रहा ईरान, मशहद में नम आंखों के बीच अयातुल्ला अली खामनेई को किया गया सुपुर्द-ए-खाक
बदले की आग में उबल रहा ईरान, मशहद में नम आंखों के बीच खामनेई को किया गया सुपुर्द-ए-खाक
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
ZIM vs BAN: जिम्बाब्वे का एक और धमाका, बांग्लादेश को 13 रन से हराकर जीती सीरीज; कर दिया बड़ा कारनामा
जिम्बाब्वे का एक और धमाका, बांग्लादेश को 13 रन से हराकर जीती सीरीज; कर दिया बड़ा कारनामा
'इक्का' की स्क्रीनिंग में दिखीं सनी देओल की पत्नी पूजा, अक्षय खन्ना को लेकर एक्टर ने कहा ये
'इक्का' की स्क्रीनिंग में दिखीं सनी देओल की पत्नी पूजा, अक्षय खन्ना को लेकर एक्टर ने कहा ये
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
Explained: ...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज स्ट्रेट नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
Embed widget