एक्सप्लोरर

जानिए हर साल 15 जनवरी को ही क्यों मनाया जाता है सेना दिवस ?

बहुत से लोगों के मन में यह सवाल जरूर होगा कि आखिर सेना दिवस है क्या और ये 15 जनवरी को ही क्यों मनाया जाता है। आइए इस सवाल का जवाब जानते हैं।

एबीपी गंगा। आज राष्ट्रीय सेना दिवस है। हर साल 15 जनवरी को यह दिवस मनाया जाता है। लेकिन बहुत से लोगों के मन में यह सवाल जरूर होगा कि आखिर सेना दिवस है क्या और ये 15 जनवरी को ही क्यों मनाया जाता है। आइए इस सवालों के जवाब जानते हैं। बताते चलें कि यह 72वां सेना दिवस है।

क्यों मनाया जाता है ? दरअसल, राष्ट्रीय सेना दिवस, उस ऐतिहासिक दिन की याद में मनाया जाता है जब जनरल करिअप्पा ने साल 1949 में पहली बार भारतीय सेना की कमान संभाली थी। बता दें कि इस दिन तक सेना की कमान अंग्रेज अधिकारी सर फ्रांसिस रॉबर्ट रॉय के हाथ में थी। जो कि आखिरी हमारे देश की सेना के आखिरी अंग्रेज जनरल थे। यहां ये भी काबिल-ए-गौर है कि भारत की आजादी के तुरंत बाद ही सेना की कमान नहीं मिली थी।

कैसे मनाते हैं ? आर्मी दिवस या यूं कहें कि सेना दिवस पर एक बहुत बड़ा आयोजन होता है। सेना दिल्ली कैंटोनमेंट में परेड करती है। इस साल परेड का निरीक्षण सेना अध्यक्ष मनोज मुकुंद नरवणे करेंगे। यह भी पहला मौका होगा जब इस साल चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ जनरल बिपिन रावत भी मौजूद होंगे। बता दें कि जनरल बिपिन रावत देश के पहले चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ हैं।

इस साल और क्या खास है ? इस साल कैप्टन तानिया शेरगिल, परेड का नेतृत्व करेंगी। इस परेड में स्वदेशी हथियारों का प्रदर्शन होगा। इसके अलावा परेड में कॉम्बैट स्किल्स का भी प्रदर्शन होगा। वहीं, परेड के समापन पर करिअप्पा ग्राउंड में वीरता पुरस्कार (गैलेंटरी अवॉर्ड) भी दिए जाएंगे।

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

JE-AES को लेकर UP सरकार अलर्ट, हर गांव तक पहुंचेगा साफ पानी
JE-AES को लेकर UP सरकार अलर्ट, हर गांव तक पहुंचेगा साफ पानी
ग्रेटर नोएडा: सोसाइटी में मेड ने किया सुसाइड, जांच जारी
ग्रेटर नोएडा: सोसाइटी में मेड ने किया सुसाइड, जांच जारी
ललितपुर: पिता-पुत्र सड़क हादसे का शिकार, पुलिस ने बदल दिया वाहन नंबर
ललितपुर: पिता-पुत्र सड़क हादसे का शिकार, पुलिस ने बदल दिया वाहन नंबर
मसूरी घूमते पैसे खत्म, चोरी का बनाया प्लान, 2 दोस्त गिरफ्तार
मसूरी घूमते पैसे खत्म, चोरी का बनाया प्लान, 2 दोस्त गिरफ्तार

वीडियोज

Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी
Operation Safed Sagar की स्टार कास्ट ने शेयर किए शूटिंग के अनसुने और भावुक किस्से
Kareena Kapoor का खुलासा, रिजेक्शन के बाद रात-रात भर रोती थीं Karisma Kapoor
Prabhas की Spirit में Katrina Kaif की एंट्री? Cameo Role की रिपोर्ट्स ने बढ़ाई चर्चा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
प्रधान… BJP का वो चेहरा, जिन्होंने हारते चुनाव के बीच ऐसे बाजी पलट दी
प्रधान… BJP का वो चेहरा, जिन्होंने हारते चुनाव के बीच ऐसे बाजी पलट दी
CJP के अल्टीमेटम पर एक्शन में सरकार, अब उठाने जा रही ये बड़ा कदम
CJP के अल्टीमेटम पर एक्शन में सरकार, अब उठाने जा रही ये बड़ा कदम
'चुप रही क्योंकि मुझे डर था...', बादशाह की वाइफ ने बयां किया दर्द
'चुप रही क्योंकि मुझे डर था...', बादशाह की वाइफ ने बयां किया दर्द
राजनीति में आएंगे अभिजीत दीपके? शिंदे के मंत्री का खुलासा
राजनीति में आएंगे अभिजीत दीपके? शिंदे के मंत्री का खुलासा
CWG 2026: ज्ञानेश्वरी यादव ने 199 किलो वजन उठाकर रचा इतिहास, पीएम मोदी ने दी बधाई
ज्ञानेश्वरी यादव ने 199 किलो वजन उठाकर रचा इतिहास, पीएम मोदी ने दी बधाई
Xप्लेन: भारत में घटते Gen Z वोटर्स! क्या वाकई फैसले लेने के काबिल है?
भारत में घटते Gen Z वोटर्स! क्या वाकई फैसले लेने के काबिल है?
विजय सरकार के आदेश को मद्रास HC से झटका, जानें क्या है पूरा मामला
विजय सरकार के आदेश को मद्रास HC से झटका, जानें क्या है पूरा मामला
चीन ने तरेरी आंख, US को दी जवाबी कार्रवाई की धमकी, जानें पूरा मामला
चीन ने तरेरी आंख, US को दी जवाबी कार्रवाई की धमकी, जानें पूरा मामला
Embed widget