एक्सप्लोरर

Motn Survey: यूपी में आज चुनाव हुए तो सपा को लग सकता है तगड़ा झटका, कांग्रेस को मिलेंगी इतनी सीटें

UP Bypoll 2024: उत्तर प्रदेश उपचुनाव की तैयारियों के बीच एक ताजा सर्वे सामने आया है जिसमें ये जानने की कोशिश की गई है कि यूपी में अगर आज चुनाव होते हैं तो सपा-कांग्रेस को कितनी सीटें मिलेंगी?

MOTN Survey: उत्तर प्रदेश में इन दिनों 10 विधानसभा सीटों पर होने वाले उपचुनाव को लेकर सियासत गरमाई हुई है. लोकसभा चुनाव में हार के बाद जहां भारतीय जनता पार्टी फिर से सभी सीटों पर अपना दम दिखाने को तैयार दिख रही है तो वहीं समाजवादी पार्टी और कांग्रेस का इंडिया गठबंधन में भी ताल ठोंक रहा है. ऐसे में अगर आज चुनाव हुए तो यूपी में सपा-कांग्रेस को कितनी सीटें मिलेंगी इसे लेकर एक ताजा सर्वे सामने आया है हलचल मच गई है. 

इंडिया टुडे और सी वोटर्स ने मिलकर उपचुनाव से पहले यूपी के मिजाज को जानने के लिए मूड ऑफ द नेशन सर्वे किया है. जिसमें ये जानने की कोशिश की गई है कि अगर आज चुनाव होते हैं तो समाजवादी पार्टी और कांग्रेस को कितनी सीटें मिलेंगी? इस सर्वे में हैरान करने वाला दावा किया गया है. 

सपा-कांग्रेस को मिलेंगी कितनी सीटें?
सर्वे को मुताबिक यूपी में आज चुनाव होने पर इंडिया गठबंधन को 40, एनडीए को 30  और 1 लोकसभा सीट अन्य के खाते में जाती दिख रही है. सर्वे में इंडिया गठबंधन को 40 सीटें आती दिख रही है. इनमें सपा के खाते में 34 और कांग्रेस के खाते में 6 सीटें जाते दिख रही है. ये आँकड़े सपा के लिए झटका हो सकते हैं क्योंकि सपा की सीटें घटती दिख रही है. जबकि कांग्रेस अपने प्रदर्शन को बरकरार कर रही है. 

सपा को हाल में हुए लोकसभा चुनाव में यूपी में 37 सीटें पर जीत हासिल हुई है. जबकि सर्वे में उसकी तीन सीटें घटकर 34 रहने का दावा किया गया है. वहीं एनडीए की बात करें तो बीजेपी को 35, अपना दल सोनेलाल को 2 और राष्ट्रीय लोकदल के खाते में 2 सीटें आते दिख रही है. बहुजन समाज पार्टी एक बार फिर अपना खाता खोलते नहीं दिखाई दे रही. 

वोट प्रतिशत की बात करें तो सर्वे में बताया गया है कि एनडीए का वोट प्रतिशत बढ़कर 45.5 रह सकता है जबकि इंडिया को 43 और अन्य के खाते में 11.5 फीसद वोट रह सकता है. जबकि हाल में हुए चुनाव में एनडीए को 43.31 फ़ीसद और इंडिया को 43.52 फीसद वोट मिला था. इन आँकड़ों के मुताबिक एनडीए का वोट प्रतिशत फिर से बढ़ता दिख रहा है. 

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मारी बाजी, इस सर्वे में सबसे आगे, जानें कितने फीसदी लोग करते हैं बतौर सीएम पसंद

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UP Weather: यूपी में फुल एक्शन में मानसून, लखनऊ-अयोध्या समेत 42 जिलों में बहुत भारी बारिश की चेतावनी
यूपी में फुल एक्शन में मानसून, लखनऊ-अयोध्या समेत 42 जिलों में बहुत भारी बारिश की चेतावनी
'इस्लाम की बात करने वाले अब...', ओम प्रकाश राजभर ने साधा अखिलेश यादव पर निशाना
'इस्लाम की बात करने वाले अब...', ओम प्रकाश राजभर ने साधा अखिलेश यादव पर निशाना
उत्तरकाशी में दर्दनाक हादसा: अनियंत्रित डंपर गहरी खाई में गिरा, चालक की मौके पर मौत
उत्तरकाशी में दर्दनाक हादसा: अनियंत्रित डंपर गहरी खाई में गिरा, चालक की मौके पर मौत
Uttarakhand Weather: 14 जुलाई तक भारी बारिश का अलर्ट, भूस्खलन का बढ़ा खतरा; लोगों से सतर्क रहने की अपील
उत्तराखंड में 14 जुलाई तक भारी बारिश का अलर्ट, भूस्खलन का बढ़ा खतरा; लोगों से सतर्क रहने की अपील

वीडियोज

Bollywood News: कियारा-यश के गाने ‘तबाही’ पर मचा बवाल, ट्रोलर्स ने क्यों घसीटा सिद्धार्थ मल्होत्रा का नाम? (10-07-2026)
DR. Aarambhi: Aarambhi का बड़ा खेल, Avantika को घर से निकाला बाहर; तंडन परिवार ने भी मोड़ा मुंह
'Lock Upp 2' में Akanksha Chamola का बड़ा खुलासा, बोलीं- शो से बाहर आते ही शुरू होगी Divorce Process
हर कोई SUV ही क्यों खरीद रहा है? Womens की पहली पसंद SUV? #autolive
'Lock Upp 2' में Akanksha Chaudhary का गुस्सा बेकाबू, Shreya Kalra पर की तीखी टिप्पणी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'आज मोदी हमारा फोन भी नहीं उठाते', शहबाज शरीफ के सलाहकार ने बयां किया दर्द, कहा- पाकिस्तान ने गंवाया मौका
'आज मोदी हमारा फोन नहीं उठाते', शहबाज के सलाहकार ने बयां किया दर्द, कहा- PAK ने गंवाया मौका
दिल्ली: दो दिन की भारी बारिश के बाद साफ हुआ आसमान, जानें आज कैसा रहेगा मौसम?
दिल्ली: दो दिन की भारी बारिश के बाद साफ हुआ आसमान, जानें आज कैसा रहेगा मौसम?
ट्रंप की जान को खतरा या नेतन्याहू का मास्टरस्ट्रोक? जानें क्यों ईरान पर US फाइटर जेट्स बरसाने लगे बारूद
ट्रंप की जान को खतरा या नेतन्याहू का मास्टरस्ट्रोक? जानें क्यों ईरान पर US फाइटर जेट्स बरसाने लगे बारूद
Alpha Box Office Collection Day 8: 'धमाल 4' के आते ही 'अल्फा' की कमाई को लगा झटका, 8वें दिन 2 करोड़ भी नहीं कमा पाई फिल्म, जानें- कलेक्शन
'धमाल 4' के आते ही 'अल्फा' की कमाई को लगा झटका, 8वें दिन 2 करोड़ भी नहीं कमा पाई फिल्म
FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! जानें वायरल तस्वीर की हकीकत
FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! तस्वीर वायरल
Explained: पूरे भारत पर छाया मानसून! लेकिन मौसम विभाग ने बादल छंटने की दी चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
पूरे भारत पर छाया मानसून! मौसम विभाग ने बादल छंटने की चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
‘मैं ममता बनर्जी की तरह नहीं कमजोर CM...’, बहरामपुर में गरजे शुभेंदु, हुमायूं कबीर को दी ये वॉर्निंग
‘मैं ममता बनर्जी की तरह नहीं कमजोर CM...’, बहरामपुर में गरजे शुभेंदु, हुमायूं कबीर को दी वॉर्निंग
Mumbai News: मुंबई में मराठी साइनबोर्ड पर सख्ती, 10 लाख से प्रतिष्ठानों की जांच; नियम तोड़ने पर लगा जुर्माना
मुंबई में मराठी साइनबोर्ड पर सख्ती, 10 लाख से प्रतिष्ठानों की जांच; नियम तोड़ने पर लगा जुर्माना
Embed widget