एक्सप्लोरर

टिहरी वन विभाग को बड़ी राहत, बारिश व लॉकडाउन के चलते जंगल में आग की घटनाएं थमी

टिहरी वन विभाग के लिये इस लॉक डाउन ने खुश होने की वजह दी है. बारिश और लॉकडाउन के चलते जंगल में आग की घटनाओं में आश्चर्य जनकर रूप से कमी आई है

टिहरी। इस फायर सीजन में मौसम और लॉक डाउन की वजह से वन विभाग को बड़ी राहत मिली है. टिहरी जिले में पिछले चार सालों की अपेक्षा इस वर्ष जंगल में आग की घटनाएं अभी तक ना के बराबर हैं. मई माह में जहां आग लगने की घटनाएं अपने चरम पर पर होती थीं, वहां अभी तक ऐसी कोई बड़ी घटना सामने नहीं आई है.

15 फरवरी से 15 जून तक होने वाले फायर सीजन में हर वर्ष कई हेक्टेयर जंगल आग की भेंट चढ़ जाते थे. वन विभाग को लाखों की वन सम्पदा का नुकसान उठाना पड़ता था. लेकिन इस वर्ष वन विभाग चैन की सांस ले रहा है. मौसम में बदलाव के चलते बारिश और कोरोना संक्रमण के चलते हुआ लॉक डाउन इसका मुख्य कारण है. बारिश के चलते जहां जंगल आग से बचे रहे, वहीं लॉक डाउन के चलते मानवजनित आग की घटनाओं को भी रोकने में मदद मिली.

मई माह में वनाग्नि की घटनाएं सबसे ज्यादा सामने आती थीं. पिछले वर्ष मई माह में ही 70 से अधिक वनाग्नि की घटनाएं सामने आई थी लेकिन अभी तक सिर्फ एक घटना सामने आई है, जो मामूली थी.

आइये एक नजर डाल लेते हैं पिछले चार वर्षों के आंकड़ों पर

वर्ष 2016 में 240 आग की घटनाएं वर्ष 2017 में 75 आग की घटनाएं वर्ष 2018 में 166 आग की घटनाएं वर्ष 2019 में 212 आग की घटनाएं

वहीं 2020 में अभी तक सिर्फ एक ही आग की घटना हुई है. वन विभाग के अधिकारी भी इसे मौसम और लॉक डाउन की मेहरबानी मान रहे है और विभाग आगे के लिए एलर्ट मोड पर है. इस वर्ष मौसम और लॉक डाउन के चलते जहां वनाग्नि को रोकने में मदद मिली है वहीं ये वन विभाग के लिए भी राहत की बात है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अखिलेश यादव का तंज, 'बदहाली भरा कानपुर आज, यहां हर पद पर भाजपा'
अखिलेश यादव का तंज, 'बदहाली भरा कानपुर आज, यहां हर पद पर भाजपा'
देहरादून: सास-बहू की जोड़ी की अलग पहचान, हुनर से बनीं आत्मनिर्भर
देहरादून: सास-बहू की जोड़ी की अलग पहचान, हुनर से बनीं आत्मनिर्भर
बस्ती: बेटा अधिकारी बना तो पिता ने हाथी पर निकाला जुलूस
बस्ती: बेटा अधिकारी बना तो पिता ने हाथी पर निकाला जुलूस
रामपुर: बजरंग दल नेता का शव पेड़ से लटका मिला, आरोपी गिरफ्तार
रामपुर: बजरंग दल नेता का शव पेड़ से लटका मिला, आरोपी गिरफ्तार

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
बांकीपुर में BJP क्यों हारी? नीरज सिन्हा ने पहली बार बताया कारण
बांकीपुर में BJP क्यों हारी? नीरज सिन्हा ने पहली बार बताया कारण
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
वैभव-ईशान से पाटीदार तक, दिलीप ट्रॉफी में करेंगे धमाल; जानें टूर्नामेंट की सारी डिटेल
वैभव-ईशान से पाटीदार तक, दिलीप ट्रॉफी में करेंगे धमाल; जानें टूर्नामेंट की सारी डिटेल
Rahul Gandhi Dharna Live: सात घंटे संघर्ष के बाद पैलेट गन मामले में FIR, राहुल बोले- न्याय की दिशा में पहला कदम
Live: सात घंटे संघर्ष के बाद पैलेट गन मामले में FIR, राहुल बोले- न्याय की दिशा में पहला कदम
यमन-सोमालिया के पास अगवा जहाजों पर 22 भारतीय मौजूद, सरकार बोली- सभी सुरक्षित
यमन-सोमालिया के पास अगवा जहाजों पर 22 भारतीय मौजूद, सरकार बोली- सभी सुरक्षित
कौन हैं साहिल लोचब, जिसे लेकर FIR दर्ज कराने थाना पहुंचे राहुल गांधी
कौन हैं साहिल लोचब, जिसे लेकर FIR दर्ज कराने थाना पहुंचे राहुल गांधी
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
Embed widget