एक्सप्लोरर

'न्याय नहीं मिला तो नाले में बहा देना अस्थियां', इंजीनियर ने लगाई फांसी, ससुरालवालों पर प्रताड़ना के आरोप

Suicide in Uttar Pradesh: उत्तर प्रदेश के इटावा जिले में अपनी पत्नी और ससुराल के लोगों से परेशान होकर एक इंजीनियर ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली है. खुदकुशी करने से पहले उसने एक वीडियो भी बनाया था.

UP Etawah Suicide Case: उत्तर प्रदेश के इटावा जिले में अपनी पत्नी और ससुराल के लोगों की प्रताड़ना से तंग आकर एक इंजीनियर में होटल के कमरे में कथित रूप से फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली. पुलिस ने यह जानकारी दी. मृतक के परिजन के मुताबिक, उसने आत्महत्या से पहले एक वीडियो बनाया था, जिसमें उसने अपनी पत्नी और ससुराल के लोगों पर प्रताड़ना का आरोप लगाते हुए उन्हें इस आत्मघाती कदम के लिये जिम्मेदार ठहराया है.

होटल के कमरे से मिला था शव

हालांकि पुलिस का कहना है कि परिजन ने उसे ऐसा कोई वीडियो उपलब्ध नहीं कराया है. सिविल लाइंस थाना प्रभारी विक्रम सिंह चौहान ने रविवार को बताया कि औरैया जिले के नगला प्रसादपुर के रहने वाले और पेशे से इंजीनियर 33 साल के मोहित यादव का शव इटावा रेलवे स्टेशन के पास रेल बजरिया में एक होटल के कमरे से बरामद किया गया.

उन्होंने बताया कि मोहित गुरुवार की देर रात 12 बजकर पांच मिनट पर होटल में आया था और दो दिन रुकने के लिये कमरा बुक किया था. चौहान के मुताबिक, शुक्रवार को सुबह से शाम तक वह कमरे से बाहर नहीं निकला और उसने ना ही चाय या खाना मंगाया जिसके बाद अनहोनी की आशंका होने पर देर शाम होटलकर्मियों ने कमरे का दरवाजा खटखटाया.

दरवाजा न खुलने पर पुलिस को सूचना दी

अधिकारी ने बताया कि काफी देर तक दरवाजा न खुलने पर पुलिस को सूचना दी गयी और मौके पर पहुंची पुलिस टीम दरवाजा तोड़कर कमरे में दाखिल हुई तो मोहित का शव फंदे पर लटकता मिला. पुलिस क्षेत्राधिकारी (नगर) रामगोपाल शर्मा ने बताया कि मोहित के मोबाइल फोन की पड़ताल की गयी तो पता लगा कि उसने आखिरी बार अपने परिवार से सम्पर्क किया था और उसी नम्बर पर फोन करके परिजन को घटना के बारे में अवगत कराया गया.

उन्होंने बताया कि पुलिस और फोरेंसिक टीम ने कमरे से आवश्यक साक्ष्य एकत्र किये एवं शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा. मोहित के भाई तरन प्रताप ने बताया कि मोहित ने आत्महत्या करने से पहले एक वीडियो रिकॉर्ड करके उसे भेजा था. उनके मुताबिक, वीडियो में मोहित ने अपनी पत्नी प्रिया और सास-ससुर और साले पर प्रताड़ना का आरोप लगाया है.

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो

तरन के मुताबिक, मोहित ने वीडियो में आरोप लगाया है कि उसकी पत्नी, सास, ससुर और साला उस पर अपनी जायदाद को प्रिया के नाम करने का लगातार दबाव बना रहे थे. उनके मुताबिक, वीडियो में वह कह रहा है कि आरोपियों ने ऐसा न करने पर उसके खिलाफ एक फर्जी मुकदमा भी दर्ज करवा दिया और आये दिन होने वाली प्रताड़ना से तंग आकर वह खुदकुशी कर रहा है. सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो में मोहित अपने परिजन को सम्बोधित करता हुआ कह रहा है, ''जब तक आप लोगों को यह वीडियो मिलेगा, मैं इस दुनिया से जा चुका हूंगा.''

उसने वीडियो में कहा, ''मम्मी-पापा मुझे माफ कर देना. मैं आपकी उम्मीदों को पूरा नहीं कर पाया. अगर मेरे मरने के बाद भी मुझे इंसाफ ना मिले तो मेरी अस्थियों को नाली में बहा दिया जाय.'' मोहित के भाई तरन प्रताप ने बताया कि मोहित नोएडा की एक कंपनी में काम करता था और इसी दौरान उसकी मुलाक़ात प्रिया से हुई थी और दोनों लंबे समय तक 'लिव इन रिलेशनशिप' में रहे थे और बाद में दोनों परिवारों की सहमति से 27 नवंबर 2023 को उनकी बिना दहेज के शादी सम्पन्न हुई थी.

जमीन पत्नी के नाम करने का दवाब बनाया

तरन के मुताबिक मोहित ने उसे बताया था कि उसके ससुराल के लोग मकान और जमीन को पत्नी प्रिया के नाम कराने का दबाव बनाते हैं और प्रिया भी इसी बात को लेकर आये दिन उससे झगड़ती थी और इसी दौरान प्रिया के पिता अनुज कुमार ने मोहित के खिलाफ झूठे मामले में मुकदमा दर्ज करवा दिया था. साथ ही उसके साले ने भी सम्पत्ति को प्रिया के नाम न करने पर कथित रूप से जान से मारने की धमकी दी थी. तरन ने बताया कि मोहित दो—तीन दिन के लिए घर आया था और वह गुरुवार की शाम को इटावा रुककर जाने की बात कह कर घर से निकला था.

थाना प्रभारी विक्रम सिंह ने बताया कि शनिवार की शाम पोस्टमार्टम कराने के बाद शव उसके परिजनों को दिया गया है और अभी तक मृतक के परिवार की ओर से उन्हें कोई तहरीर और वीडियो उपलब्ध नहीं कराया गया है.

यह भी पढ़ें -

UP News: भांजे के प्यार में पागल मामी ने दुबई से लौटे पति को काटने के बाद सूटकेस में भरकर फेंका, ऐसे हुआ खुलासा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Udham Singh Nagar News: पंतनगर यूनिवर्सिटी में 3 नाबालिग बच्चियों से छेड़छाड़ का आरोप, हंगामे के बाद FIR
उत्तराखंड की पंतनगर यूनिवर्सिटी में 3 नाबालिग बच्चियों से छेड़छाड़ का आरोप, हंगामे के बाद FIR
Aligarh News: अलीगढ़ में चलती बस में चली गोली, सिक्योरिटी गार्ड की मौत, सिपाही और यात्री घायल
अलीगढ़ में चलती बस में चली गोली, सिक्योरिटी गार्ड की मौत, सिपाही और यात्री घायल
बारिश का कहर! गाजियाबाद में 1 बच्ची, बुलंदशहर में मस्जिद की दीवार गिरने से 2 की मौत, नोएडा बेहाल
बारिश का कहर! गाजियाबाद में 1 बच्ची, बुलंदशहर में मस्जिद की दीवार गिरने से 2 की मौत, नोएडा बेहाल
Baghpat News: बागपत डबल मर्डर केस में बड़ा एक्शन, वरुण लुहारी हत्याकांड में सोहनलाल का भाई दीपक गिरफ्तार
बागपत डबल मर्डर केस में बड़ा एक्शन, वरुण लुहारी हत्याकांड में सोहनलाल का भाई दीपक गिरफ्तार

वीडियोज

Shivangi Joshi के आंसुओं पर Harshad Chopda का तीखा रिएक्शन
Shivangi Joshi के आंसुओं पर भड़के Harshad Chopda
Gautami ने खोला Content Creation का सच, बोलीं- मेहनत दिखती नहीं, लेकिन होती बहुत है
'Yeh Rishta Kya Kehlata Hai' में फिर आएगा Mega Leap? सेट के Renovation से तेज हुईं चर्चाएं
Riteish Deshmukh ने बताया कैसे बनाई अपनी अलग पहचान

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
US-Iran War News LIVE: इजरायल बोला- 'तीसरी बार' ईरान पर अटैक को तैयार, थोड़ी देर में खामनेई को किया जाएगा सुपुर्द-ए-खाक
LIVE: इजरायल बोला- 'तीसरी बार' ईरान पर अटैक को तैयार, थोड़ी देर में खामनेई को किया जाएगा सुपुर्द-ए-खाक
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
ZIM vs BAN: जिम्बाब्वे का एक और धमाका, बांग्लादेश को 13 रन से हराकर जीती सीरीज; कर दिया बड़ा कारनामा
जिम्बाब्वे का एक और धमाका, बांग्लादेश को 13 रन से हराकर जीती सीरीज; कर दिया बड़ा कारनामा
'इक्का' की स्क्रीनिंग में दिखीं सनी देओल की पत्नी पूजा, अक्षय खन्ना को लेकर एक्टर ने कहा ये
'इक्का' की स्क्रीनिंग में दिखीं सनी देओल की पत्नी पूजा, अक्षय खन्ना को लेकर एक्टर ने कहा ये
दक्षिण-पश्चिम मानसून ने लिया प्रचंड रूप, देश के 18 राज्यों में तेज आंधी और मूसलाधार बारिश का अलर्ट, IMD ने जारी की चेतावनी
मानसून ने लिया प्रचंड रूप, देश के 18 राज्यों में तेज आंधी और मूसलाधार बारिश का अलर्ट, IMD ने जारी की चेतावनी
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
Explained: ...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज स्ट्रेट नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
Embed widget