एक्सप्लोरर

मनमानी जनता, चुस्त प्रशासन;रायबरेली में कुछ ऐसे ध्वस्त नजर आ रहा है लॉकडाउन-2

रायबरेली की जनता लॉकडाउन के निर्देशों का पालन नहीं कर रही है, इसकी तस्वीरें भी सामने आई हैं। जहां लोग मनमने ढंग से सड़क पर घूम रहे हैं। सोशल डिस्टेंसिंग का भी ध्यान नहीं रखा जा रहा है।

रायबरेली, एबीपी गंगा। लॉकडाउन-2 के बाद रायबरेली जिले की कलेक्टर का सख्त रुख देखने को मिला है, वहीं आम जनता अपनी मनमानी से बाज आती नहीं दिख रही है।  लॉकडाउन के दरमियान भी बाजारों व सड़कों पर आम जनता ऐसे चलते दिख रही हैं, जैसे कोरोना महामारी व पुलिस प्रशासन के निर्देश उसके लिए कोई मायने नहीं रखते हैं। हालांकि सड़कों पर उतरी अल्हड़ व निरंकुश जनता के बाद पुलिस भी चुस्त दिखी। शहर के डिग्री कॉलेज चौराहे पर पुलिस बल द्वारा दर्जनों लोगों का चालान किया गया और सैकड़ों लोगों को समझा-बुझाकर वापस घर भेजा गया।

लॉकडाउन, फिर भी सड़कों पर लोग

लॉकडाउन-2 के बाद रायबरेली में पुलिस प्रशासन चुस्त-दुरुस्त दिख रहा है, लेकिन आम जनता अपनी मनमाने रवैया से बाज नहीं आ रही है । घरों से निकलकर बाजारों में बेवजह घूमते हुए लोग देखे जा रहे हैं । कुछ लोग दवा का बहाना बना रहे हैं, तो कुछ लोग जेब में चेक लिए पैसा निकालने की बात कहते हुए पुलिस से नजर आ रहे हैं ।

Raebarilly_lockdown1

शहर के मुख्य बाजार कैपरगंज व  छोटी सब्जी मंडी में लोगों का आवागमन आज सामान्य सा दिखा।  लोगों के मन में  कोरोना जैसी महामारी का भय भी नहीं दिखा और एक दूसरे के पास खड़े होकर दुकानदारी करते हुए और बगल से बिना मास्क व सोशल डिस्टेंसिंग का पालन ना करते हुए गुजरते व खड़े दिखे।  जैसे ही इसकी सूचना रायबरेली जिला प्रशासन को मिली यहां की पुलिस हरकत में आ गई और जगह-जगह चौराहे चौराहे पर नाकेबंदी करना शुरू कर दी।

Raebarilly_lockdown2

सड़कों पर दिखी पुलिस की सख्ती

नाकेबंदी में सैकड़ों लोग फंसे भी दिखे। जिले में कुछ लोग तो महिलाओं को अपनी मोटरसाइकिल पर बैठाकर घूमते दिखाई दिए। कुछ घटनाओं में महिलाएं पुलिस भिड़ती भी नजर आयी। शहर के डिग्री कॉलेज चौराहे पर एक युवक बिना वजह बाइक से जा रहा था। उसी दरमियान चौकी इंचार्ज रावेंद्र ने उससे पूछताछ की, तो उसने बोला- सीडीओ साहब ने भेजा है। ऐसे बहाने बताएं लेकिन चौकी इंचार्ज ने जब गहनता से पूछताछ की तो मामला झूठा निकला। इस पर पुलिसकर्मियों ने सख्त रुख अपनाते हुए उसके वाहन का चालान काट दिया। इस तरह हर चौराहे पर भीड़ रोकने के लिए पुलिस मुस्तैद दिखी, लेकिन सबसे अधिक बड़ा प्रश्न यह है कि जिस तरह जिला प्रशासन ने पत्र के माध्यम से लॉकडाउन न खुलने के आदेश दिए है। उसी तरह से आम जनता तक भी यह संदेश पहुंचाना था। सही सूचना न पहुंचने से आम जनता सड़कों पर उतर आयी। जिसके परिणाम नकारात्मक हो सकते है। इस तरह भीड़ का सड़कों पर आना जिला प्रशासन की असफल नीति को उजागर करता है।

यह भी पढ़ें:

Palghar Lynching: साधू- संतों ने खोला उद्धव सरकार के खिलाफ मोर्चा,  नागाओं की फ़ौज उतारने का अल्टीमेटम

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

BJP के पूर्व सांसद सुब्रत पाठक के काफिले की गाड़ी पलटी, हादसे में सिपाही शहीद
BJP के पूर्व सांसद सुब्रत पाठक के काफिले की गाड़ी पलटी, हादसे में सिपाही शहीद
कानपुर: BJP नेता के घर में घूसे बदमाश, हाथ-पैर बांधकर लूटे 50 लाख
कानपुर: BJP नेता के घर में घूसे बदमाश, हाथ-पैर बांधकर लूटे 50 लाख
गुटखा-पान मसाला पर इस राज्य में एक साल के लिए बैन, आदेश जारी
गुटखा-पान मसाला पर इस राज्य में एक साल के लिए बैन, आदेश जारी
अभय सिंह, राकेश सिंह, विनोद के BJP में आने से क्या बदलेगा? एक्सपर्ट ने बताई अंदर की बात
अभय सिंह, राकेश सिंह, विनोद के BJP में आने से क्या बदलेगा? एक्सपर्ट ने बताई अंदर की बात

वीडियोज

Bollywood News: सैफ अली खान ने इंस्टाग्राम पर शेयर की पहली झलक, सिर्फ करीना को किया फॉलो! (13.10.26
Nana Patekar की मौत पर Tanushree Dutta ने उठाए सवाल, Sushant Singh Rajput केस से जोड़ा कनेक्शन!
Chalre Chalre Waal और Na Kajre Ki Dhar की धुन एक जैसी? जानिए दोनों गानों का पुराना कनेक्शन!
Bigg Boss 20: Salman Khan ने लगाई Scout OP की क्लास, Qazi Touqeer फूट-फूटकर रोए!
Salman Khan की Maatrubhumi को China के दबाव में करना पड़ा Re-shoot? Dhruv Rathee का बड़ा दावा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
संजय राउत बोले- ज्ञानेश कुमार माफिया, तेजस्वी ने कहा- मिलेगी सजा, जानें किसने क्या कहा
संजय राउत बोले- ज्ञानेश कुमार माफिया, तेजस्वी ने कहा- मिलेगी सजा, जानें किसने क्या कहा
गुटखा-पान मसाला पर इस राज्य में एक साल के लिए बैन, आदेश जारी
गुटखा-पान मसाला पर इस राज्य में एक साल के लिए बैन, आदेश जारी
राहुल गांधी पर पीयूष गोयल का पलटवार, 'टीएन शेषन को चुनाव में उतारा, गिल को...'
राहुल गांधी पर पीयूष गोयल का पलटवार, 'टीएन शेषन को चुनाव में उतारा, गिल को पद्म विभूषण दिया'
इंग्लैंड के इस क्रिकेटर ने अफगानिस्तान लीग खेलने से किया मना, वजह जान आपको भी होगा गर्व!
इंग्लैंड के इस क्रिकेटर ने अफगानिस्तान लीग खेलने से किया मना, वजह जान आपको भी होगा गर्व!
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
'शांत और सतर्क रहें..', सऊदी अरब में भारतीय नागरिकों के लिए एंबेसी ने जारी की एडवाइजरी
'शांत और सतर्क रहें..', सऊदी अरब में भारतीय नागरिकों के लिए एंबेसी ने जारी की एडवाइजरी
बर्थडे पर सारा तेंदुलकर ने ग्लैमर से ढाया कहर, देखें किस तरह मनाया 29वां जन्मदिन
बर्थडे पर सारा तेंदुलकर ने ग्लैमर से ढाया कहर, देखें किस तरह मनाया 29वां जन्मदिन
'UPI से यूटर्न?', मर्चेंट डिस्काउंट रेट को टालने पर जयराम रमेश ने सरकार पर कसा तंज
'UPI से यूटर्न?', मर्चेंट डिस्काउंट रेट को टालने पर जयराम रमेश का सरकार पर तंज
Embed widget