एक्सप्लोरर

Pilibhit python News: पीलीभीत में हिरण को निगलने की पुरजोर कोशिश में लगा हुआ था विशालकाय अजगर, जानें- आगे क्या हुआ

Pilibhit News: पीलीभीत के हजारा थाना क्षेत्र में एक अजगर हिरण को निगलने की कोशिश कर रहा था. इस दौरान मौके पर ग्रामीण पहुंच गए और इसकी सूचना वन विभाग को दी.

Pilibhit python Deer News: पीलीभीत के जंगल में एक अजीबो-गरीब दृश्य देखने को मिला. यहां एक अजगर हिरण को निगलने की कोशिश में लगा हुआ था. लेकिन तभी मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई. जिसके बाद अजगर ऐसा करने में कामयाब नहीं हो पाया. हुआ यूं कि एक हिरण चरने के लिए खेतों में घूम रहा था तभी पहले से वहां मौजूद अजगर ने उसे अपनी गिरफ्त में ले लिया. अगजर की गिरफ्त में आने के बाद हिरण ने छूटने की बहुत कोशिश की. अजगर की पकड़ इतनी मजबूत थी कि हिरण लाख कोशिश के बाद भी नहीं छूट पाई. 

इस दौरान हिरण की मौत अजगर की गिरफ्त में ही हो गई. अब मरे हुए हिरण को निगलने के लिए अजगर पुरजोर कोशिश में जुटा हुआ था कि तभी मौके पर लोग पहुंच गए. लोगों ने इस बात की सूचना वन विभाग को दी. सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद मरे हिरण को अजगर से छुड़ाया. अजगर इतना विशालकाय था कि उसे उठाने में वन विभाग के चार-पांच कर्मचारियों को जुटना पड़ा. इस दौरान अजगर हिरण को इस कदर जकड़ चुका था जैसे किसी को रस्सियों से बांधा जाता हो.  

वन विभाग की टीम ने विशालकाय अजगर को पकड़ कर उसे जंगल मे छोड़ दिया गया. यह घटना पीलीभीत जिले के हजारा थाना क्षेत्र के श्री नगर गांव की है. इस दौरान मौके पर मौजूद लोगों ने इसका वीडियो भी बनाया. वीडियो में साफ तौर पर देखा जा सकता है कि कैसे अजगर निगलने की कोशिश में जुटा हुआ है. 

अजगर इतना विशालकाय था कि उसे उठाने में वन विभाग के चार-पांच कर्मचारियों को जुटना पड़ा. इस दौरान अजगर हिरण को इस कदर जकड़ चुका था जैसे किसी को रस्सियों से बांधा जाता हो.  

बता दें कि इलाके में बारिश के कारण जंगलों में पानी भर गया है. पानी भरने के कारण जंगली जीव इन दिनों जंगल से बाहर तराई का रूख करने लगे है. हिरन के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया. वहीं इलाके में वन विभाग की टीम ने लोगो को वन्य जीव सप्ताह के तहत मनवः एवं वन्य जीव संघर्ष की कड़ी से जोडते हुए उन्हें जागरूक भी किया.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अखिलेश यादव पर मंत्री गिरीश यादव का तंज, 'अयोध्या गए थे तो रामलला...'
अखिलेश यादव पर मंत्री गिरीश यादव का तंज, 'अयोध्या गए थे तो रामलला...'
UPSIDA: फैक्ट्री रजिस्ट्रेशन 3 साल में दोगुने से अधिक, निवेश-रोजगार को रफ्तार
UPSIDA: फैक्ट्री रजिस्ट्रेशन 3 साल में दोगुने से अधिक, निवेश-रोजगार को रफ्तार
UP: ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी@5.0 की तैयारियां तेज, 7000 परियोजनाएं तैयार
UP: ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी@5.0 की तैयारियां तेज, 7000 परियोजनाएं तैयार
सीएम योगी ने की योजनाओं की प्रगति की समीक्षा, दिए जरूरी दिशा-निर्देश
सीएम योगी ने की योजनाओं की प्रगति की समीक्षा, दिए जरूरी दिशा-निर्देश

वीडियोज

खामोश ज्ञानेश...सड़क पर क्लेश...संग्राम शेष?
दुनिया छोड़कर चला गया बॉलीवुड का 'क्रांतिवीर'
ना सबूत, ना आधार.. बस सड़क पर आर-पार!
पहले जंतर मंतर अब राजघाट..विपक्ष के प्रदर्शन का देखिए LIVE अपडेट
बीवी की बेवफाई....पति का गुस्सा !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Bypolls Result 2026 LIVE Streaming: नंदीग्राम में BJP और तमिलनाडु में चलेगा विजय का जादू? कहां-कैसे देखें रिजल्ट
नंदीग्राम में BJP और तमिलनाडु में चलेगा विजय का जादू? कहां-कैसे देखें रिजल्ट Live
ध्रुव राठी ने बिहार का नाम लेकर बेंगलुरु में क्या कहा? 'करीब 65 लाख…'
ध्रुव राठी ने बिहार का नाम लेकर बेंगलुरु में क्या कहा? 'करीब 65 लाख…'
वैभव सूर्यवंशी के 'सुपरस्टार' बनने पर कपिल देव का बड़ा बयान, कांबली से की तुलना
वैभव सूर्यवंशी के 'सुपरस्टार' बनने पर कपिल देव का बड़ा बयान, कांबली से की तुलना
नाना पाटेकर के निधन पर तनुश्री दत्ता का बड़ा बयान, 'अहंकारी आदमी था, ईश्वर ने ही प्राण हरे हैं...'
नाना पाटेकर के निधन पर तनुश्री दत्ता का बड़ा बयान, 'अहंकारी आदमी था, ईश्वर ने ही प्राण हरे हैं...'
'घर में रहे, Video न शेयर करें', भारतीय दूतावास की सऊदी में अपने नागरिकों के लिए एडवाइजरी
'घर में रहे, Video न शेयर करें', भारतीय दूतावास की सऊदी में अपने नागरिकों के लिए एडवाइजरी
'अभी इंतजार कीजिए', स्टारलिंक विवाद पर क्यों एलन मस्क बोले- थैंक्यू राहुल
'अभी इंतजार कीजिए', स्टारलिंक विवाद पर क्यों एलन मस्क बोले- थैंक्यू राहुल
'ज्ञानेश कुमार की तय हो जवाबदेही', दीपके को डर- '10 अक्टूबर से पहले गिरफ्तार..'
'ज्ञानेश कुमार की तय हो जवाबदेही', दीपके को डर- '10 अक्टूबर से पहले गिरफ्तार..'
SIR के पक्ष में उतरे 42 रिटायर्ड जज, देश के नाम खुला खत लिखकर किया आगाह
SIR के पक्ष में उतरे 42 रिटायर्ड जज, देश के नाम खुला खत लिखकर किया आगाह
Embed widget