एक्सप्लोरर

आगरा: भ्रष्ट अधिकारी लगा रहे हैं राजस्व विभाग को करोड़ों रुपये का चूना, धड़ल्ले से चल रहे अवैध बार

आगरा में आबकारी विभाग के ही अधिकारी राजस्व को लेकर लगा रहे हैं करोड़ों रुपये का चूना। हालात यह है कि शहर में बिना लाइसेंस के अवैध बार चल रहे हैं।

आगरा,नितिन उपाध्याय। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ एक तरफ भ्रष्टाचार को लेकर पूरी तरह सख्त हैं, तो वहीं उन्हीं के राज में आगरा में आबकारी विभाग में अधिकारियों ने लूट मचा रखी है। यही वजह है आगरा जिले में दर्जनों अवैध बार संचालित हैं, ये वो बार हैं जिनके पास आबकारी विभाग से लाइसेंस नहीं है, और आबकारी विभाग के अधिकारियों की मिलीभगत से चल रहे हैं। साथ ही सरकार को करोड़ों रुपये के राजस्व का चूना लग रहे हैं।

शहर में कई ऐसे बार हैं, जो अवैध रूप से धड़ल्ले से चल रहे हैं और इन पर कार्रवाई करने का ज़िम्मा जिस आबकारी विभाग पर है, वह कुम्भकर्णी नींद सोया हुआ है। दरसअल आगरा जो एक इंटरनेशनल शहर है, यहां आबकारी विभाग से 81 बारों को लाइसेंस जारी किया गया है, जो सालाना करीब 9 लाख रुपये के हिसाब से राजस्व जमा कराते हैं।।लेकिन शहर में चल रहे सैकड़ों अवैध बार राजस्व को चूना लगा लोगों को शराब पिला रहे हैं। जो रेस्टॉरेंट या कैफे की आड़ में बार चला रहे है और बेखौफ होकर लोगों को गैरकानूनी तरीके से शराब पिला रहे हैं, उसके साथ ही नियमों की धज्जियां उड़ाते हुए बाकायदा मेन्यू कार्ड भी छपवा रखे हैं।

आगरा में संचालित इन अवैध बार से करोड़ों रुपये के राजस्व की हानि सरकार को रही है, जबकि आबकारी विभाग उन विभागों में आता है, जहां से सर्वाधिक राजस्व सरकार को मिलता है। लेकिन जब इसको लेकर जिला आबकारी अधिकारी नीरेश पालिया से पूछा तो उनके चेहरे पर दिखी हड़बड़ाहट बताती है कि किस तरह से उनको सारी बात की जानकारी होते हुए भी वो अनजान बने हुए हैं।

इस पूरे मामले के सामने आने के बाद जबरदस्त हड़कंप मच गया है, आगरा मण्डलायुक्त के निर्देश पर जिलाधिकारी आगरा एन जी रवि कुमार ने प्रमुख सचिव आबकारी को एक चिट्ठी लिखी है, जिसमें आबकारी विभाग में फैले गोरखधंधे की जांच शासन से कराने की मांग की है। ऐसे में सवाल उठता है कि एबीपी गंगा ने जब मामला उठाया, तो अधिकारियों में हड़कंप है, लेकिन अब देखना होगा कि योगीराज में भ्रष्ट अधिकारियों पर कार्रवाई होती है या नहीं।

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अखिलेश के 3 बागी विधायक बीजेपी में शामिल, विधानसभा चुनाव में बदलेगा समीकरण?
अखिलेश के 3 बागी विधायक बीजेपी में शामिल, विधानसभा चुनाव में बदलेगा समीकरण?
यूपी के संविदाकर्मियों के लिए मायावती ने उठाई आवाज, CM योगी से की खास मांग
यूपी के संविदाकर्मियों के लिए मायावती ने उठाई आवाज, CM योगी से की खास मांग
शिवा शर्मा हत्याकांड: जेल में पार्टी करना...श्रद्धा दुबे के हिस्ट्रीशीटर के साथ आए फोटो
शिवा शर्मा हत्याकांड: जेल में पार्टी करना...श्रद्धा दुबे के हिस्ट्रीशीटर के साथ आए फोटो
2 किलो चांदी और सोने के बिस्किट किए साफ, नोएडा की सोसायटी में ताले काटकर घुसे चोर
2 किलो चांदी और सोने के बिस्किट किए साफ, नोएडा की सोसायटी में ताले काटकर घुसे चोर

वीडियोज

सोशल मीडिया की हसीन 'विष कन्या !
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ राहुल का पूरा प्लान क्या है?
चाय की चुस्की CEC के खिलाफ विपक्ष की 'नई रणनीति' !
एक चाय, दो बिस्किट-SIR की जंग में कौन 'हिट'
राहुल का प्रोटेस्ट..अमित शाह ने संभाल लिया 'मोर्चा'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'पुलिसवालों ने पीटा, कहा- तुम दल्ले हो...', प्रदर्शनकारियों को कैमरे पर लाए राहुल गांधी
'पुलिसवालों ने पीटा, कहा- तुम दल्ले हो...', प्रदर्शनकारियों को कैमरे पर लाए राहुल गांधी
अखिलेश के 3 बागी विधायक बीजेपी में शामिल, विधानसभा चुनाव में बदलेगा समीकरण?
अखिलेश के 3 बागी विधायक बीजेपी में शामिल, विधानसभा चुनाव में बदलेगा समीकरण?
IPL 2027 के लिए कितनी टीमें ढूंढ रही है कप्तान? देखें पूरी लिस्ट
IPL 2027 के लिए कितनी टीमें ढूंढ रही है कप्तान? देखें पूरी लिस्ट
राहुल, स्टालिन, केजरीवाल, ठाकरे...सब ने दिया CJP का साथ, अभिजीत दीपके बोले- थैंक्यू
राहुल, स्टालिन, केजरीवाल, ठाकरे...सब ने दिया CJP का साथ, अभिजीत दीपके बोले- थैंक्यू
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', CJP के दास-रांका की गिरफ्तारी के बाद प्रकाश राज की सरकार को वॉर्निंग
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', प्रकाश राज ने सरकार को दी वॉर्निंग
महुआ मोइत्रा ने आशुतोष रांका और सौरव दास को दिया मैसेज- 'बॉयज मैं...'
महुआ मोइत्रा ने आशुतोष रांका और सौरव दास को दिया मैसेज- 'बॉयज मैं...'
शिवा शर्मा हत्याकांड: जेल में पार्टी करना...श्रद्धा दुबे के हिस्ट्रीशीटर के साथ आए फोटो
शिवा शर्मा हत्याकांड: जेल में पार्टी करना...श्रद्धा दुबे के हिस्ट्रीशीटर के साथ आए फोटो
धान बोने के लिए कौनसी मिट्टी होती है बेस्ट, कैसे करें इसका इस्तेमाल?
धान बोने के लिए कौनसी मिट्टी होती है बेस्ट, कैसे करें इसका इस्तेमाल?
Embed widget