एक्सप्लोरर

बैंक से लोन लेना है तो अपनाएं ये स्टेप्स...हर तरह की दिक्कत से रहेंगे दूर

बैंक से लोन लेना हो तो कुछ जरूरी जानकारियां हैं जिनका ध्यार जरूर रखें। लोन लेने से पहले आपको किन बातों का ध्यान रखना है..ये आपके लिये फायदेमंद होगा

नई दिल्ली, एबीपी गंगा। महंगाई और तेजी से बढ़ते खर्चों के बीच कभी कभार ऐसी स्थिति आती है कि अपनी जरूरतों के लिये आपको अचानक अधिक पैसों की जरूरत होती है। इसके लिये आप बैंक की तरफ रुख करते हैं और पर्सनल लोन का विकल्प चुनते हैं। लोन लेने के लिये बैंकों के अपने मानक होते हैं। हालांकि यह आसान नहीं है। किसी भी जरूरतमंद को लोन देने के लिये बैंक उसका क्रेडिट स्कोर को परखता है। यह किसी भी आवेदक के मूल्यांकन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।

बैंक व लोन मामलों के एक्सपर्ट की मानें तो क्रेडिट ब्यूरो क्रेडिट स्कोर का कैलकुलेशन व्यक्ति की रिपेमेंट हिस्ट्री, क्रेडिट हिस्ट्री की अवधि, क्रेडिट यूटिलाइजेशन रेशियो, लोन/क्रेडिट कार्ड इन्क्वायरीज, मंथली इनकम, फिक्स्ड ऑब्लिगेशन टु इनकम रेशियो (FOIR), एम्प्लॉयर की प्रोफाइल, जॉब स्टैबिलिटी और लोकेशन के आधार पर करता है। इन कारकों के आदर्श प्रबंधन से आवेदक के क्रेडिट स्कोर के सुधार में मदद मिलती है और उसे लोन मिलने की संभावना भी बढ़ जाती है।

उन्होंने कहा, 'अगर आपका क्रेडिट स्कोर 750 है तो इसे बढ़िया माना जाता है। बुनियादी बात ये है कि क्रेडिट स्कोर जितना अधिक होता है, लोन मिलने की संभावना उतनी ही अधिक होती है।'

अगर आप लोन के लिये अपलाई करने जा रहे हैं तो इन मुख्य कारकों का जरूर ध्यान रखें, आवेदक के पर्सनल लोन मंजूर होने की संभावना बढ़ जाती है।

-अगर आपके पास पर्याप्त बैंक बैलेंस नहीं है तो कर्जदाता आपका लोन ऐप्लिकेशन रिजेक्ट कर सकता है। अधिकांश बैंक आपकी न्यूनतम मासिक आय देखने के बाद ही आपके लोन ऐप्लिकेशन पर विचार करता है और आपके लोन अमाउंट को मंजूरी देता है।

-क्रेडिट कार्ड की बकाया राशि और लोन की ईएमआई का समय पर भुगतान किसी भी बैंक को पर्सनल लोन के लिए आवेदन देने से पहले आवेदक को अपने मौजूदा क्रेडिट कार्ड के बिल और लोन की ईएमआई का भुगतान समय पर करना चाहिए। क्योंकि इनसे आपके क्रेडिट स्कोर में सुधार आता है, जिससे लोन मंजूर होने की संभावना बढ़ जाती है।

-अपना क्रेडिट यूटिलाइजेशन रेशियो 30 फीसदी के नीचे रखें क्रेडिट यूटिलाइजेशन रेशियो क्रेडिट कार्ड होल्डर द्वारा इस्तेमाल किए गए कुल क्रेडिट कार्ड लिमिट का अनुपात है। अग्रवाल ने कहा, 'वित्तीय संस्थान 30 फीसदी से अधिक क्रेडिट यूटिलाइजेशन रेशियो को ठीक नहीं मानते और इसलिए क्रेडिट ब्यूरो इस सीमा के उल्लंघन पर क्रेडिट स्कोर घटा देते हैं, जिससे आपको लोन मिलने की संभावना कम हो जाती है।

क्या सावधानी बरतें

बैंक वैसे लोन ऐप्लिकेशन पर विचार नहीं करते, जिनमें गलतियां होती हैं। बैंक थर्ड-पार्टी एजेंसियों की मदद से आवेदन में गलतियां न हों और जानबूझकर तथ्य न छिपाए गए हों, इसकी पुष्टि करते हैं।

जब आवेदक को उसके मन मुताबिक लोन की रकम नहीं मिलती है तो वह कई लोन ले लेता है। अगर आप कई लोन लेते हैं तो आपके कर्ज के जाल में फंसने की संभावना बढ़ जाती है, जिससे आप भविष्य में वित्तीय सुरक्षा से भटक जाते हैं और आपके क्रेडिट स्कोर पर भी असर पड़ सकता है।

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

रामपुर जिला अस्पताल में वीडियो बनाने पर रोक, कार्रवाई की चेतावनी
रामपुर जिला अस्पताल में वीडियो बनाने पर रोक, कार्रवाई की चेतावनी
पीलीभीत में चला बुलडोजर, मेनका गांधी का बनवाया रिक्शा स्टैंड भी ध्वस्त
पीलीभीत में चला बुलडोजर, मेनका गांधी का बनवाया रिक्शा स्टैंड भी ध्वस्त
हल्द्वानी शुद्धीकरण मामले में अज्ञात पर FIR, निष्पक्ष जांच की मांग
हल्द्वानी शुद्धीकरण मामले में अज्ञात पर FIR, निष्पक्ष जांच की मांग
अखिलेश यादव पर AK शर्मा का वार, 'सरकार राजनीतिक गंदगी भी साफ कर रही'
अखिलेश यादव पर AK शर्मा का वार, 'सरकार राजनीतिक गंदगी भी साफ कर रही'

वीडियोज

UP Viral News: Bareilly में करीब 4 करोड़ की लागत से बन रही थी टंकी, कटान के चलते नदी में समाई
Punjab Drug Row | Breaking News: मंत्री से सवाल पूछने वाले को जहर पीना पड़ा? | Janhit | CM Mann
Janhit With Chitra Tripathi: BAPS संतों पर फ्रांस में विवाद क्यों हुआ ?
Sapa New Dress Code | Akhilesh Yadav: अखिलेश का लाल+हरा=नीला हो गया! | BJP | UP Election 2027
PM Modi Gujarat Visit | Sandeep Chaudhary: PM के कार्यक्रम में Gen-Z की भीड़ बदलेगा सत्ता का समीकरण?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'शेख हसीना को कैप्चर कर लाएंगे और फांसी देंगे', बांग्लादेश ने फिर दिखाई आंखें
'शेख हसीना को कैप्चर कर लाएंगे और फांसी देंगे', बांग्लादेश ने फिर दिखाई आंखें
सम्राट चौधरी बोले, 'सोचा नहीं था CM बनूंगा', निशांत कुमार पर क्या कहा?
सम्राट चौधरी बोले, 'सोचा नहीं था CM बनूंगा', निशांत कुमार पर क्या कहा?
मोहनलाल की बेटी विस्मया की 'थुडाक्कम' की OTT रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें- कब और कहां देख सकेंगे?
'थुडाक्कम' की ओटीटी रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें- कब और कहां देख सकेंगे?
क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने बिग बैश लीग के निजीकरण को मंजूरी दी, मेलबर्न रेनेगेड्स की होगी बिक्री
क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने बिग बैश लीग के निजीकरण को मंजूरी दी, मेलबर्न रेनेगेड्स की होगी बिक्री
ब्रह्मोस की तबाही भूला नहीं PAK! खरीदा चीनी एयर डिफेंस सिस्टम, PAF का दावा
ब्रह्मोस की तबाही भूला नहीं PAK! खरीदा चीनी एयर डिफेंस सिस्टम, PAF का दावा
बिहार में भीषण बाढ़ पर लालू यादव, 'नीतीश ने रगड़-रगड़ कर…'
बिहार में भीषण बाढ़ पर लालू यादव, 'नीतीश ने रगड़-रगड़ कर…'
मुज्तबा की लंदन में लग्जरी प्रॉपर्टी के दावे पर ईरान बोला - 'उनके पास...'
मुज्तबा की लंदन में लग्जरी प्रॉपर्टी के दावे पर ईरान बोला - 'उनके पास...'
भारत में 6G नेटवर्क की तैयारी, दुनिया के इन 25 देशों में भी बढ़ा कदम?
भारत में 6G नेटवर्क की तैयारी, दुनिया के इन 25 देशों में भी बढ़ा कदम?
Embed widget