एक्सप्लोरर

यूपी में एक और साल रहेंगे CM योगी के करीबी अफसर, 7वीं बार मिला प्रतिनियुक्ति को सेवा विस्तार

Anjaneya Kumar Singh News: आजम खान और सपा प्रमुख अखिलेश यादव लगातार मुरादाबाद के कमिश्नर को हर चुनाव से पहले हटाने की मांग करते रहे हैं लेकिन सरकार उनकी प्रतिनियुक्ति बढ़ाती रही है.

उत्तर प्रदेश सरकार के अनुरोध के बाद केंद्र सरकार ने सीनियर आईएएस और मुरादाबाद मंडल के कमिश्नर आंजनेय कुमार सिंह की यूपी में प्रतिनियुक्ति एक बार फिर बढ़ा दी है. केंद्र सरकार द्वारा आंजनेय कुमार सिंह को एक साल का प्रतिनियुक्ति सेवा विस्तार मिला है. जल्द आंजनेय कुमार सिंह मुरादाबाद मंडल आयुक्त का पद फिर से संभालेंगे.

बता दें कि 14 अगस्त 2025 को प्रतिनियुक्ति की अवधि समाप्त होने पर मंडलायुक्त आंजनेय कुमार सिंह अपना कार्यभार डीएम मुरादाबाद अनुज सिंह को सौंप कर लम्बी छुट्टी पर चले गए थे. आंजनेय कुमार सिंह सिक्किम कैडर के 2005 बैच के आईएएस अधिकारी हैं और 2015 में अखिलेश यादव की सरकार के समय वह उत्तर प्रदेश में प्रतिनियुक्ति पर आए थे. 

आजाम खान पर कार्रवाई को लेकर बटोरी थीं सुर्खियां

रामपुर में डीएम रहते हुए पूर्व मंत्री आजम खान के खिलाफ सख्त कार्रवाई से वे सुर्खियों में आए. आजम खान और सपा प्रमुख अखिलेश यादव लगातार मुरादाबाद के कमिश्नर को हर चुनाव से पहले हटाने की मांग करते रहे हैं लेकिन सरकार उनकी प्रतिनियुक्ति बढ़ाती रही है. साल 2019 में रामपुर के जिला अधिकारी रहते हुए सपा नेता आजाम खान पर कार्रवाई को लेकर वह सुर्खियों में आये और उसके बाद से लगातार उनका यूपी में कार्यकाल बढ़ता रहा है. 

यूपी सरकार के अनुरोध पर केंद्र सरकार ने बढ़ाया सेवा विस्तार

मार्च 2021 में प्रमोशन देकर उन्हें मुरादाबाद मंडल का मंडल आयुक्त बनाया गया तब से वह मुरादाबाद के कमिश्नर बने रहे. यूपी सरकार के अनुरोध पर केंद्र सरकार से आईएएस अधिकारी आंजनेय कुमार सिंह को यूपी में प्रतिनियुक्ति का सेवा विस्तार एक बार फिर मिल गया है. आंजनेय कुमार सिंह को 7वीं बार यूपी में प्रतिनियुक्ति का सेवा विस्तार मिला है.  

शुभांशु शुक्ला के नाम से छात्रवृत्ति योजना शुरू करेगी योगी सरकार, इन छात्रों को मिलेगा फायदा

उबैदुर्रहमान, एबीपी न्यूज़ के वरिष्ठ और सक्रीय टीवी पत्रकार व ग्राउंड रिपोर्टर हैं. पिछले 20 वर्षों से पश्चिमी उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद मंडल और उत्तराखण्ड की राजनितिक,  आपराधिक, वाइल्ड लाइफ, सामाजिक, सांस्कृतिक  और इन्वेस्टिगेटिव ख़बरों को कवर कर रहे हैं. ABP न्यूज़ से पहले ये कई बड़े संस्थानों में भी काम कर चुके हैं. इन्होंने बैचलर ऑफ साइंस के बाद टीवी पत्रकारिता एवं प्रसारण में डिप्लोमा और जामिया उर्दू अलीगढ़ से अदीब-ए-कामिल किया है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Chandauli News: 150 साल पुराने मंदिर के ध्वस्तीकरण के दौरान हादसा, गुंबद गिरने से कर्मचारी की मौत
चंदौली: 150 साल पुराने मंदिर के ध्वस्तीकरण के दौरान हादसा, गुंबद गिरने से कर्मचारी की मौत
आगरा: 'इतने सालों तक ये सब...', राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले पर सचिन पायलट ने बोला हमला
आगरा: 'इतने सालों तक ये सब...', राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले पर सचिन पायलट ने बोला हमला
'यह पैसों की नहीं, आस्था की लूट', राम मंदिर चढ़ावा चोरी को लेकर बोले आचार्य प्रमोद कृष्णम
'यह पैसों की नहीं, आस्था की लूट', राम मंदिर चढ़ावा चोरी को लेकर बोले आचार्य प्रमोद कृष्णम
कुशीनगर में सीएम योगी आदित्यनाथ ने सपा पर बोला बड़ा हमला, कहा- युवाओं का रोजगार खा गए
कुशीनगर में सीएम योगी आदित्यनाथ ने सपा पर बोला बड़ा हमला, कहा- युवाओं का रोजगार खा गए

वीडियोज

Sairab: 😯Tinni ने मां पर फिर उठाए सवाल, Nayanika को गलत समझ रही टिनी की एंट्री से बढ़ा ड्रामा। #sbs
Bollywood News: आमिर खान की तीसरी शादी की अफवाहों पर मचा बवाल, भड़का बजरंग दल (11.07.26)
Yash और Kiara Advani की केमिस्ट्री पर उठे सवाल
Sansani | Meerut News: खबरदार...मैं खाकी वाला हूं ! | ABP News
June 2026 Car Sales Report: Tata Punch No.1 | Maruti को लगा बड़ा झटका? #tata #maruti #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
वियतनाम में नाव पलटने से भारतीय पर्यटकों की मौत पर राहुल गांधी का आया रिएक्शन, कहा - 'मैं भारत सरकार से...'
वियतनाम में नाव पलटने से भारतीय पर्यटकों की मौत पर राहुल गांधी का आया रिएक्शन, कहा - 'मैं भारत सरकार से...'
आगरा: 'इतने सालों तक ये सब...', राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले पर सचिन पायलट ने बोला हमला
आगरा: 'इतने सालों तक ये सब...', राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले पर सचिन पायलट ने बोला हमला
ट्रस्ट, टेक्नोलॉजी और टैलेंट... न्यूजीलैंड में PM मोदी ने बताया ट्रेड का ट्रिपल 'T' फॉर्मूला, कहा- 'FTA अगले 5 साल में...'
ट्रस्ट, टेक्नोलॉजी और टैलेंट... न्यूजीलैंड में PM मोदी ने बताया ट्रेड का ट्रिपल 'T' फॉर्मूला, कहा- 'FTA अगले 5 साल में...'
इस भारतीय गेंदबाज ने रचा इतिहास, लॉर्ड्स में 5 विकेट लेने वाली बनी दुनिया की पहली बॉलर
इस भारतीय गेंदबाज ने रचा इतिहास, लॉर्ड्स में 5 विकेट लेने वाली बनी दुनिया की पहली बॉलर
मीटू विवाद के बाद से कहां गायब हैं बॉलीवुड के 'संस्कारी बाबूजी'? दोस्त ने बताया आलोक नाथ का हाल, बोले- 'अब वो पूरी तरह बदल.....
मीटू विवाद के बाद से कहां गायब हैं आलोक नाथ? दोस्त ने किया खुलासा, बोले- 'वो अब एक्टिंग से दूर...'
India-US Trade Deal: अमेरिका के 12.5% अतिरिक्त टैरिफ पर भारत का करारा पलटवार, कहा- 'एकतरफा फैसले...'
अमेरिका के 12.5% अतिरिक्त टैरिफ पर भारत का करारा पलटवार, कहा- 'एकतरफा फैसले...'
ढोल की ताल पर दादी ने डांस से उड़ाया गर्दा, यूजर्स बोले, कोई तो इन्हें रोक लो- वीडियो वायरल
ढोल की ताल पर दादी ने डांस से उड़ाया गर्दा, यूजर्स बोले, कोई तो इन्हें रोक लो- वीडियो वायरल
Monsoon Livestock Care: बरसात शुरू होते ही गाय-भैंस में बढ़ जाता है बीमारियों का खतरा, अपनाएं ये जरूरी उपाय
बरसात शुरू होते ही गाय-भैंस में बढ़ जाता है बीमारियों का खतरा, अपनाएं ये जरूरी उपाय
Embed widget