एक्सप्लोरर

सीतापुर में भारी बारिश का कहर, कहीं गिरा मकान तो कहीं दीवारें, 7 लोगों की मौत

सीतापुर में कुछ जगहों पर बारिश आफत बनकर गिरी है. भारी बारिश के कारण कहीं कच्चा मकान गिर गया तो कहीं दीवारें. अलग-अलग हादसों में सात लोगों की मौत हो गई है.

Heavy Rain in Sitapur: यूपी के सीतापुर जिले में पिछले तीन दिनों से हो रही बारिश काल बन गई है. भारी बारिश की वजह से अलग-अलग जगहों पर कई हादसे हुए हैं. कच्चे मकान और दीवार गिरने से अलग-अलग जगहों पर सात लोगों की मौत हो गई है. इसके अलावा कुछ लोग घायल भी हुए हैं.

थाना मानपुर इलाके के लक्ष्मणपुर गांव में मकान के मलबे में दबकर मां, दो बेटे और एक बेटी की मौत हो गई. वहीं थाना सदरपुर इलाके के बिलोली नानकारी में दीवार के नीचे दबकर दंपति की मौत हो गई. सदरपुर थाना इलाके के महरिया में एक वृद्ध की दीवार गिरने से जान चली गई. इन हादसों में घायल दो लोगों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है. 

लक्ष्मणपुर में चार की मौत
मंगलवार की रात भर बारिश से बुधवार सुबह लक्ष्मणपुर गांव में कच्चा मकान गिर गया. मकान में लल्ली देवी अपने बच्चों के साथ सो रही थी. मलबे में दबने से लल्ली देवी (45), बेटा शिवा (12), शैलेन्द्र (10) और 15 माह की महक की दर्दनाक मौत हो गई. साथ ही सुमन (30), शिवानी (12) घायल हो गये. घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया. मृतक के परिजन संजय ने हादसे के बारे में जानकारी दी.

दूसरा और तीसरा हादसा थाना सदरपुर इलाके में हुआ है. बिलौली नानकारी में बारिश के कारण एक मकान की दीवार गिर गई. दीवार में दबने से रामलोटन (35) और उसकी पत्नी अनीता (30) की दर्दनाक मौत हो गई. दंपति अपने पीछे दो बच्चों को छोड़ गया है. 

इसके अलावा महरिया गांव में दीवार गिरने से वृद्ध श्रीकृष्ण की जान चली गई. हादसे की जानकारी पाकर मृतकों के परिजनों को ढाढंस बंधाने पहुंचे महमूदाबाद से सपा विधायक नरेन्द्र सिंह वर्मा ने दुख जताया. जिलाधिकारी विशाल भारद्वाज ने बताया कि लगातार हो रही बारिश से यह हादसे हुए हैं. मृतकों के परिजनों को आर्थिक सहायता दी जायेगी.

सीएम ने जताया दुख
वहीं, सीतापुर में हुए इन हादसों को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दुख जताया है. उन्होंने मृतकों के परिजनों को आर्थिक सहायता दिए जाने के निर्देश दिए है.

ये भी पढे़:

Kalyan Singh health Update: पूर्व सीएम कल्याण सिंह की हालत नाजुक, लाइफ सपोर्ट सिस्टम पर रखा गया

चंपत राय के खिलाफ अपमानजनक चीजें पोस्ट करने के आरोपियों की गिरफ्तारी पर HC ने लगाई रोक

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Moradabad News: 'मुझे मत ढूंढ़ना' मैसेज भेजकर प्रेमी जोड़े ने रामगंगा नदी में लगाई छलांग, दोनों की तलाश जारी
मुरादाबाद: 'मुझे मत ढूंढ़ना' मैसेज भेजकर प्रेमी जोड़े ने रामगंगा नदी में लगाई छलांग, दोनों की तलाश जारी
Basti News: बस्ती में खून का रिश्ता हुआ शर्मसार, दो सगी बेटियों से रेप के आरोप में पिता गिरफ्तार
बस्ती में खून का रिश्ता हुआ शर्मसार, दो सगी बेटियों से रेप के आरोप में पिता गिरफ्तार
Aligarh News: अलीगढ़ में चला YEIDA का बुलडोजर, 300 करोड़ की सरकारी जमीन से अवैध कॉलोनियां ध्वस्त
अलीगढ़ में चला YEIDA का बुलडोजर, 300 करोड़ की सरकारी जमीन से अवैध कॉलोनियां ध्वस्त
Moradabad News: पैसे के लालच में हैवान बना देवर! भाई के साथ मिलकर मां-बेटे को दी खौफनाक मौत
मुरादाबाद में पैसे के लालच में हैवान बना देवर! भाई के साथ मिलकर मां-बेटे को दी खौफनाक मौत

वीडियोज

लाचार पिता के सामने बीच सड़क पर बेटी से छेड़खानी
Sairab: 😯Tinni ने मां पर फिर उठाए सवाल, Nayanika को गलत समझ रही टिनी की एंट्री से बढ़ा ड्रामा। #sbs
Bollywood News: आमिर खान की तीसरी शादी की अफवाहों पर मचा बवाल, भड़का बजरंग दल (11.07.26)
Yash और Kiara Advani की केमिस्ट्री पर उठे सवाल
Sansani | Meerut News: खबरदार...मैं खाकी वाला हूं ! | ABP News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पाकिस्तान में अब ये काम करेंगे आसिम मुनीर, शहबाज सरकार ने आर्मी चीफ को दी नई जिम्मेदारी, लोग उड़ा रहे मजाक
पाकिस्तान में अब ये काम करेंगे आसिम मुनीर, शहबाज सरकार ने आर्मी चीफ को दी नई जिम्मेदारी, लोग उड़ा रहे मजाक
दिल्ली के मजलिस पार्क की 4 मंजिला इमारत में भीषण आग, मौके पर दमकल की कई गाड़ियां
दिल्ली के मजलिस पार्क की 4 मंजिला इमारत में भीषण आग, मौके पर दमकल की कई गाड़ियां
Saturday BO Collection Updates: 50 करोड़ के पार 'अल्फा', 'वेलकम टू द जंगल' समेत साउथ पर भी भारी पड़ी 'धमाल 4', जानें कलेक्शन
50 करोड़ के पार 'अल्फा', 'वेलकम टू द जंगल' समेत साउथ पर भी भारी पड़ी 'धमाल 4', जानें कलेक्शन
विंबलडन देखने करोड़ों रुपये के कपड़े पहनकर गए थे शुभमन गिल? जूते से ब्लेजर तक; जानें सबकी कीमत
विंबलडन देखने करोड़ों रुपये के कपड़े पहनकर गए थे शुभमन गिल? जूते से ब्लेजर तक; जानें सबकी कीमत
India-US Trade Deal: अमेरिका के 12.5% अतिरिक्त टैरिफ पर भारत का करारा पलटवार, कहा- 'एकतरफा फैसले...'
अमेरिका के 12.5% अतिरिक्त टैरिफ पर भारत का करारा पलटवार, कहा- 'एकतरफा फैसले...'
Thief Viral Video: गजब! चोरी करने पहुंचा चोर बिल्डिंग में फंसा, कॉलोनी वालों ने किया रेस्क्यू; देखें वीडियो
गजब! चोरी करने पहुंचा चोर बिल्डिंग में फंसा, कॉलोनी वालों ने किया रेस्क्यू; देखें वीडियो
Home Cleaning Tips : घर के इस कोने में सबसे ज्यादा छिपे होते हैं बैक्टीरिया, जानें कैसे करें सफाई?
घर के इस कोने में सबसे ज्यादा छिपे होते हैं बैक्टीरिया, जानें कैसे करें सफाई?
BPSC 72वीं प्रारंभिक परीक्षा की तारीख तय, 26 जुलाई को दो घंटे की होगी परीक्षा; जल्द जारी होंगे एडमिट कार्ड
BPSC 72वीं प्रारंभिक परीक्षा की तारीख तय, 26 जुलाई को दो घंटे की होगी परीक्षा; जल्द जारी होंगे एडमिट कार्ड
Embed widget