एक्सप्लोरर

प्रयागराज: दूसरे दिन भी होली के जश्न में डूबे लोग, मशहूर है यहां की कपड़ा फाड़ होली

प्रयागराज में दूसरे दिन भी लोग होली के जश्न में डूबे हुए हैं. दूसरी दिन की होली कपड़ा फाड़ होली के नाम से मशहूर है.

प्रयागराज. देश के तमाम हिस्सों में होली का हुल्लड़ भले ही खत्म हो गया हो, लेकिन संगम नगरी प्रयागराज में आज दूसरे दिन भी जमकर अबीर-गुलाल उड़ाये जा रहे हैं. प्रयागराज में तीन दिनों तक सड़कों पर भीड़ के साथ रंग खेलने की अनूठी परंपरा है. यहां सड़कों पर सैकड़ों होलियारों की भीड़ आज दूसरे दिन भी रेन डांस करते हुए अबीर-गुलाल उड़ाकर होली की मस्ती में सराबोर नजर आ रही है. चौक मोहल्ले में मिलेनियम स्टार अमिताभ बच्चन और देश के पहले पीएम पंडित नेहरू के पुश्तैनी घरों के पास होलियारों की भीड़ जुटी हुई है. होली की मस्ती में सराबोर भीड़ का यह नजारा लोगों को बरबस ही कान्हा की नगरी मथुरा और वृन्दावन की याद दिला देता है.

बारात निकालने और ठंडई पीने की परंपरा होली के दूसरे दिन प्रयागराज में कई जगहों से बारात निकाले जाने और सामूहिक तौर पर ठंडई पीने की भी परंपरा है. यहां के तीन दिनों के होली उत्सव में महाकवि निराला के मोहल्ले की दमकल होली और हरिवंश राय बच्चन के इलाके की कपड़ा फाड़ होली समूची दुनिया में मशहूर है. होली का असली रंग दूसरे दिन ही देखने को मिलता है. प्रयागराज के दूसरे दिन की होली की भव्यता और यहां की मस्ती तमाम लोगों को मथुरा और वृन्दावन से ज़्यादा पसंद आती है. यहां की गलियों में दूसरे दिन खेली जाने वाली होली को देखने के लिए दूर-दूर से लोग आते हैं.

कपड़ा फाड़ होली के लिए मशहूर प्रयागराज होलियारों की टोली यहां दूसरे दिन सड़कों पर निकलने वाले किसी के भी कपड़े फाड़ देती है, लेकिन कोई भी इसका बुरा नहीं मानता. कपड़ा फाड़कर उसे हवा में लहराने की अनूठी परंपरा की वजह से ही यहां की दूसरे दिन की होली को कपड़ा फाड़ होली भी कहा जाता है. दूसरे दिन सड़कों पर शाम तक रंग चलता है और इसके बाद जगह-जगह गीत-संगीत व कवि सम्मेलन के आयोजन होते हैं. पंडित नेहरू और अमिताभ बच्चन भी प्रयागराज में रहने के दौरान ना सिर्फ यहां की कपड़ाफाड़ होली में शामिल होते थे, बल्कि ये दोनों इसके आयोजन का हिस्सा भी बनते थे.

ये भी पढ़ें:

अखिलेश यादव ने खेली फूलों की होली, चाचा शिवपाल को लेकर कही बड़ी बात

UP Anganwadi Recruitment 2021: आंगनबाड़ी में इन पदों पर निकली बंपर वैकेंसी, जल्द करें आवेदन

मोहम्मद मोईन को पत्रकारिता का करीब तीन दशक का अनुभव है. वह प्रिंट - इलेक्ट्रानिक और डिजिटल तीनों ही माध्यमों में सालों तक काम कर चुके हैं. ABP नेटवर्क से वह पिछले करीब 18 सालों, स्टार न्यूज़ के समय से ही जुड़े हुए हैं. राजनीति - धर्म और लीगल टापिक के साथ सम सामयिक विषयों के एक्सपर्ट हैं. पत्रकार होने के साथ ही राजनीतिक विश्लेषक, एक्सपर्ट पैनलिस्ट, आलोचक और टिप्पणीकार भी हैं. इनकी चुनावी भविष्यवाणी ज्यादातर मौकों पर सटीक साबित हुई है. 8 लोकसभा चुनाव और कई विधानसभा चुनाव कवर कर चुके हैं. 7 कुंभ और महाकुंभ की कवरेज कर अपनी अलग पहचान बनाई है. यह अपनी बेबाक- निष्पक्ष और तथ्यपरक पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं. मोहम्मद मोईन ने चार विषयों पत्रकारिता एवं जनसंचार, राजनीति विज्ञान, हिंदी और मध्यकालीन व आधुनिक इतिहास विषयों में मास्टर डिग्री यानी स्नातकोत्तर किया हुआ है. लॉ ग्रेजुएट भी हैं. देश के कई राज्यों में काम करने का अनुभव रखते हैं. देश की तमाम नामचीन हस्तियों का इंटरव्यू ले चुके हैं और कई चर्चित घटनाओं को कवर चुके हैं. 

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राजा भैया और BJP की मुलाकात से संजय निषाद खुश या नाराज? जानें क्या बोले
राजा भैया और BJP की मुलाकात से संजय निषाद खुश या नाराज? जानें क्या बोले
रामपुर में दशहरे पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम, 37 जगहों पर होगा रावण दहन
रामपुर में दशहरे पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम, 37 जगहों पर होगा रावण दहन
राजा भैया और पंकज चौधरी दिखे साथ, सपा बोली- जनता हमारे...
राजा भैया और पंकज चौधरी दिखे साथ, सपा बोली- जनता हमारे...
'चुनाव आया तो याद आए आजम खान', अखिलेश यादव पर बरसे राजभर
'चुनाव आया तो याद आए आजम खान', अखिलेश यादव पर बरसे राजभर

वीडियोज

Tiger Shroff Firing News: बॉलीवुड लॉरेंस के कितने 'दुश्मन' ? | Breaking | Mumbai | ABP News
मुंबई से फरार...ट्रेन में सवार...कोटा में गिरफ्तार | Sansani | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: टाइगर..'किस्मत' से जिंदा है! | Tiger Shroff Firing | Mumbai Police
Tiger Shroff Firing Case Update | क्या बॉलीवुड को बनाया जा रहा निशाना?। Mumbai Police | Crime News
Sandeep Chaudhary: SIR पर मचे हंगामा का सटीक विश्लेषण! | Gyanesh Kumar | Rahul Gandhi | Congress

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'मैं भारत से आने वाले सास-ससुर से बहुत प्यार करता हूं', जेडी वेंस क्यों लुटाने लगे प्यार?
'मैं भारत से आने वाले सास-ससुर से बहुत प्यार करता हूं', जेडी वेंस क्यों लुटाने लगे प्यार?
राजा भैया और पंकज चौधरी दिखे साथ, सपा बोली- जनता हमारे...
राजा भैया और पंकज चौधरी दिखे साथ, सपा बोली- जनता हमारे...
विजय के बाद धनुष की राजनीति में एंट्री? TVK ने पहले ही कर दिया स्वागत
विजय के बाद धनुष की राजनीति में एंट्री? TVK ने पहले ही कर दिया स्वागत
IPL 2027 ऑक्शन से पहले ऐसी दिख सकती है MI की रिटेंशन लिस्ट, हार्दिक समेत 12 खिलाड़ी होंगे बाहर!
IPL 2027 ऑक्शन से पहले ऐसी दिख सकती है MI की रिटेंशन लिस्ट
फायरिंग की घटना के बाद टाइगर श्रॉफ को मिली पुलिस प्रोटेक्शन, सुरक्षा में बॉडीगार्ड किए गए तैनात
फायरिंग की घटना के बाद टाइगर श्रॉफ को मिली पुलिस प्रोटेक्शन, सुरक्षा में बॉडीगार्ड तैनात
सौरव दास-आशुतोष रांका की न्यायिक हिरासत क्यों बढ़ाई, कोर्ट ने कहा- 'साफ पता चलता है कि...'
सौरव दास-आशुतोष रांका की न्यायिक हिरासत क्यों बढ़ाई, कोर्ट ने कहा- 'साफ पता चलता है कि...'
सौरव-रांका की गिरफ्तारी पर बोले संजय राउत, 'देश में तिरंगा नहीं फहरा सकते तो...'
सौरव-रांका की गिरफ्तारी पर बोले संजय राउत, 'देश में तिरंगा नहीं फहरा सकते तो...'
माइक्रोफोन इस्तेमाल नहीं हो रहा, फिर भी फोन में क्यों दिखता है हरा डॉट?
माइक्रोफोन इस्तेमाल नहीं हो रहा, फिर भी फोन में क्यों दिखता है हरा डॉट?
Embed widget