एक्सप्लोरर

कब्र से निकली लाश खोलेगी मौत का राज! HC का निर्देश- दोबारा हो चौकीदार के शव का पोस्टमार्टम

हमीरपुर में पुलिस के चौकीदार की मौत मामले में हाई कोर्ट ने बड़ा फैसला लेते हुए निर्देश दिया कि मृतक चौकीदार के शव का दोबारा पोस्टमार्टम होगा और उसकी रिपोर्ट अदालत में पेश करनी होगी। क्या है पूरा मामला, पढ़िए ये रिपोर्ट।

हमीरपुर, एबीपी गंगा। यूपी के हमीरपुर जिले में पुलिस के एक चौकीदार की संदिग्ध परिस्थितियों में तेजाब से जला शव मिलने के मामले में आज नया मोड़ आ गया। दरअसल, इस मामले में हाईकोर्ट ने जिला प्रशासन को मृतक चौकीदार का 5 डाक्टरों का पैनल बनकर पुनः पोस्टमार्टम करवाए जाने का निर्देश दिया है। साथ ही, परिजनों के ऊपर शव रख कर हंगामा करने के मामले में दर्ज मुकदमे को वापस लेने का आदेश दिया है। इसी के चलते आज मृतक के शव का दोबारा पोस्टमार्टम किया जाएगा और इसकी रिपोर्ट हाई कोर्ट में पेश की जाएगी।

तेजाब से जला संदिग्ध परिस्थिति में मिला था चौकीदार का शव 

इसके साथ ही ये कहा जा सकता है कि चौकीदार का मृत शरीर बहुत से राज खोलेगा। दरअसल, ये शव है पुलिस चौकीदार का, जिसका शव तेजाब से जला हुआ संदिध अवस्था मे सड़क में पड़ा हुआ मिला था। जिसके बाद उसके परिजनों ने हत्या की आशंका जाहिर करते हुए पुलिस को ही कातिल ठहराया था, लेकीन पोस्टमार्टम रिपोर्ट में ऐसा कोई मामला खुलकर नहीं आया और उसकी हत्या करने वाले बच गए। पुलिस ने भी पूरे मामले को बंद कर उसके परिजनों को ही शव रख कर हंगामा करने के आरोप में आरोपी बना डाला। लेकिन अब जब हाईकोर्ट ने शव का दोबारा पोस्टमार्टम करने का आदेश दिया है, तो ये कहा जा रहा है कि मुर्दा शरीर अपनी मौत का राज खोलेगा। देर शाम प्रक्रिया पूरी होने के बाद अब इसकी पोस्टमार्टम रिपोर्ट हाईकोर्ट में पेश की जाएगी, जिसके बाद मामले के सुनवाई शुरू होगी।

18 मई को पुलिस थाने से महज कुछ दूरी पर मिला शव 

मामला हमीरपुर जिले के ललपुरा थाना क्षेत्र का है, जहा के मोराकांदर परसनी गांव के चांद खान विगत कई वर्षो से थाने में चौकीदार के पद पर कार्यरत था ,जो 17 मई को अपने घर नहीं पंहुचा। 18 मई को थाने के महज कुछ कदम दूर पर उसका संदिग्ध परिस्थितियों में तेजाब से जला हुआ शव मिला।जब इसकी जानकारी पुलिस को हुई, तो आनन-फानन में पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जिला अस्पताल भेज दिया, लेकिन परिजनों को जब इसकी जानकारी मिली तो हंगामा शुरू हो गया। देखते ही देखते सैकड़ों की संख्या में जमा लोगों ने शव को अस्पताल के स्टेचर पर रखकर शहर में घुमाते हुए एसपी ऑफिस के बाहर जाम लगा दिया। घंटों पुलिस के खिलाफ हत्या का आरोप लगाकर नारेबाजी करते रहे। मौके में पहुंचे पुलिस के आलाधिकारियों ने मामले को संज्ञान में लेकर जांच के बाद कार्रवाई का भरोसा दिलाकर मामला शांत करवाया।

हाईकोर्ट ने दोबारा PM कराने का दिया निर्देश 

इसी बीच पुलिस और परिजनों के बीच कई बार नोकझोंक हुई थी , इस मामले में को लेकर मृतक के परिजन हाईकोर्ट पहुंचे और उन्होंने पूरे मामले को दबाने के लिए पीएम रिपोर्ट में छेड़छाड़ का आरोप पुलिस पर ही लगाया था। इसको लेकर न्याय की गुहार भी लगाई। इस मामले में हाईकोर्ट ने परिजनों के पक्ष में फैसला देते हुए तत्काल पुनः शव को बाहर निकालकर पीएम करवाकर उसकी रिपोर्ट पेश करने का आदेश दिया। साथ ही साथ शव रखकर हंगामा करने के मामले में परिजनों पर दर्ज मुकदमे को वापस लेने को भी कहा है।

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

हिंदू लड़कियों के बुर्के में डांस करने पर बवाल, BSA ने दिए जांच के आदेश
हिंदू लड़कियों के बुर्के में डांस करने पर बवाल, BSA ने दिए जांच के आदेश
थानाभवन सीट पर 2027 में पलटेगा पासा या RLD फिर मारेगी बाजी? जानें यहां समीकरण
थानाभवन सीट पर 2027 में पलटेगा पासा या RLD फिर मारेगी बाजी? जानें यहां समीकरण
'अल्लाह के अलावा किसी की इबादत...', वंदे मातरम विवाद पर बोले इमरान मसूद
'अल्लाह के अलावा किसी की इबादत...', वंदे मातरम विवाद पर बोले इमरान मसूद
चारपाई से उठा ले गए कुत्ते, डेढ़ साल के मासूम को 14 जगह नोचा
चारपाई से उठा ले गए कुत्ते, डेढ़ साल के मासूम को 14 जगह नोचा

वीडियोज

Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
नितिन नवीन की नई टीम में कौन शामिल? विनोद तावड़े समेत ये 3 नाम तय
नितिन नवीन की नई टीम में कौन शामिल? विनोद तावड़े समेत ये 3 नाम तय
छात्रों के आगे झुकी झारखंड सरकार! 14वीं JPSC परीक्षा होगी रद्द 
छात्रों के आगे झुकी झारखंड सरकार! 14वीं JPSC परीक्षा होगी रद्द 
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
क्रिकेट में 10000 रन और 500 विकेट लेने वाले खिलाड़ी, लिस्ट में एक पाकिस्तानी
क्रिकेट में 10000 रन और 500 विकेट लेने वाले खिलाड़ी, लिस्ट में एक पाकिस्तानी
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
PM मोदी से मिले महाराष्ट्र CM देवेंद्र फडणवीस, बताया क्या हुई बात
PM मोदी से मिले महाराष्ट्र CM देवेंद्र फडणवीस, बताया क्या हुई बात
Best Soil for Crops: मिट्टी का रंग बताता है खासियत, जानें काली-लाल और पीली मिट्टी का फर्क
मिट्टी का रंग बताता है खासियत, जानें काली-लाल और पीली मिट्टी का फर्क
Viral Old Man Dance Video: हसीनाओं संग डांस करते दादा जी का वीडियो वायरल, यूजर्स ले रहे मजे
हसीनाओं संग डांस करते दादा जी का वीडियो वायरल, यूजर्स ले रहे मजे
Embed widget