एक्सप्लोरर

हेमकुंड साहिब के कपाट आज से खुले, 5000 श्रद्धालु बने दिव्य पल के साक्षी, पहले जत्था रवाना

Hemkund Sahib: हेमकुंड साहिब के द्वार भक्तों के लिए खुलेंगे, पंज प्यारों के नेतृत्व में श्रद्धालुओं का पहला जत्था घांघरिया पहुंच गया है. लगभग 5000 श्रद्धालु साक्षी बनेंगे.

Hemkund Sahib Yatra: उत्तराखंड में चार धाम यात्रा जारी है इसी क्रम रविवार को हेमकुंड साहिब के द्वार भक्तों के लिए खुलेंगे, पंज प्यारों के नेतृत्व में श्रद्धालुओं का पहला जत्था घांघरिया पहुंच गया है. सुबह श्रद्धालुओं के लिए ठीक दस बजे हेमकुंड साहिब के कपाट के लिए खोल दिए जाएंगे. इस दिव्य पल के लगभग 5000 श्रद्धालु साक्षी बनेंगे.

हेमकुंड साहिब के दर्शनों को लेकर सिख श्रद्धालुओं में उत्साह देखने लायक है. शनिवार को गोविंदघाट के गुरुद्वारे में अखंड साहिब को भोग अर्पित करने के बाद शबद कीर्तन आयोजित किया गया.वही सुबह आठ बजे सेना और पंजाब से आए बैंड के मधुर धुन के बीच पंज प्यारों की अगुवाई में श्रद्धालुओं का पहला जत्था घांघरिया के लिए रवाना हुआ.

दस बजे खुलेंगे कपाट

गुरुद्वारा हेमकुंड साहिब ट्रस्ट के अध्यक्ष नरेंद्रजीत सिंह बिंद्रा ने एबीपी लाइव को बताया कि शनिवार शाम चार बजे पहला जत्था घांघरिया पहुंच गया है. रविवार को सुबह पांच बजे जत्थे में श्रद्धालु हेमकुंड साहिब के लिए रवाना होंगे. वहीँ सुबह करीब दस बजे हेमकुंड साहिब के कपाट श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए जाएंगे. इसकी पूरी तैयारी पहले ही कर ली गई है.

दो महीने टूट गया था पुल

बता दें की दो महीने पूर्व हेमकुंड साहिब जाने वाला पुल टूट गया यह जिसे दो महीने में तैयार करना सरकार की  बड़ी उपलब्धि है. उन्होंने बताया कि हेमकुंड साहिब के दर्शन के लिए श्रद्धालु कई महीने तक इंतजार करते हैं, उनका इंतेज़ार अब खत्म होने जा रहा है.

नया पुल बनकर तैयार

उन्होंने ये भी बताया कि दो माह पूर्व गोविंदघाट का वाहन पुल क्षतिग्रस्त हो गया था. हमें चिंता थी कि यदि पुल समय पर नहीं बना तो यात्रा प्रभावित हो सकती है. लेकिन सरकार और प्रशासन के सहयोग से नया पुल बनकर तैयार हो गया है. जिससे अब यात्रा में कोई रुकावट नहीं आई. यह बड़ी उपलब्धि है. इसके लिए खुद मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने संज्ञान लेकर दिन रात अधिकारियों को इस काम में लगाए रखा, जिसका नतीजा है कि पुल जल्दी तेरा हो गया. इसके लिए सीएम धामी भी बधाई के पात्र है.

यात्रा की सभी व्यवस्थाएं पूरी

वहीं गोविंदघाट गुरुद्वारे के वरिष्ठ प्रबंधक सरदार सेवा सिंह ने एबीपी को बताया कि यात्रा को लेकर सभी व्यवस्थाएं दुरुस्त कर ली गई हैं. सुबह 6 बजे सभी संगत का हेमकुंड साहिब में पहुंचना शुरू हो जाएगा. सुबह 10 बजे कपाट खुलने के बाद पहली अरदास के साथ तीर्थयात्रा विधिवत रूप से शुरु हो जाएगी.

13 किलोमीटर पैदल यात्रा

हेमकुंड साहिब के 13 किलोमीटर लंबे पैदल आस्था पथ पर जगह-जगह दुकानें खुलनी शुरू हो गई हैं, जिससे यात्रा मार्ग पर चहल पहल देखी जा रही है. वहीं गोविंदघाट में भी दुकानें खुलने से रौनक बढ़ गई है. हेमकुंड साहिब यात्रा मार्ग पर गोविंदघाट से पुलना तक श्रद्धालु वाहन से जाते हैं, जबकि यहां से हेमकुंड साहिब तक पैदल यात्रा होती है. यात्रा मार्ग पर पुलना से हेमकुंड साहिब के बीच होटल व ढाबे संचालित होते हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कानपुर: BJP नेता के घर में घूसे बदमाश, हाथ-पैर बांधकर लूटे 50 लाख
कानपुर: BJP नेता के घर में घूसे बदमाश, हाथ-पैर बांधकर लूटे 50 लाख
गुटखा-पान मसाला पर इस राज्य में एक साल के लिए बैन, आदेश जारी
गुटखा-पान मसाला पर इस राज्य में एक साल के लिए बैन, आदेश जारी
अभय सिंह, राकेश सिंह, विनोद के BJP में आने से क्या बदलेगा? एक्सपर्ट ने बताई अंदर की बात
अभय सिंह, राकेश सिंह, विनोद के BJP में आने से क्या बदलेगा? एक्सपर्ट ने बताई अंदर की बात
केन-बेतवा परियोजना से 3 लाख किसानों को सिंचाई और 21 लाख लोगों को मिलेगा पेयजल
केन-बेतवा परियोजना से 3 लाख किसानों को सिंचाई और 21 लाख लोगों को मिलेगा पेयजल

वीडियोज

Bollywood News: सैफ अली खान ने इंस्टाग्राम पर शेयर की पहली झलक, सिर्फ करीना को किया फॉलो! (13.10.26
Nana Patekar की मौत पर Tanushree Dutta ने उठाए सवाल, Sushant Singh Rajput केस से जोड़ा कनेक्शन!
Chalre Chalre Waal और Na Kajre Ki Dhar की धुन एक जैसी? जानिए दोनों गानों का पुराना कनेक्शन!
Bigg Boss 20: Salman Khan ने लगाई Scout OP की क्लास, Qazi Touqeer फूट-फूटकर रोए!
Salman Khan की Maatrubhumi को China के दबाव में करना पड़ा Re-shoot? Dhruv Rathee का बड़ा दावा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
संजय राउत बोले- ज्ञानेश कुमार माफिया, तेजस्वी ने कहा- मिलेगी सजा, जानें किसने क्या कहा
संजय राउत बोले- ज्ञानेश कुमार माफिया, तेजस्वी ने कहा- मिलेगी सजा, जानें किसने क्या कहा
गुटखा-पान मसाला पर इस राज्य में एक साल के लिए बैन, आदेश जारी
गुटखा-पान मसाला पर इस राज्य में एक साल के लिए बैन, आदेश जारी
राहुल गांधी पर पीयूष गोयल का पलटवार, 'टीएन शेषन को चुनाव में उतारा, गिल को...'
राहुल गांधी पर पीयूष गोयल का पलटवार, 'टीएन शेषन को चुनाव में उतारा, गिल को पद्म विभूषण दिया'
इंग्लैंड के इस क्रिकेटर ने अफगानिस्तान लीग खेलने से किया मना, वजह जान आपको भी होगा गर्व!
इंग्लैंड के इस क्रिकेटर ने अफगानिस्तान लीग खेलने से किया मना, वजह जान आपको भी होगा गर्व!
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
'शांत और सतर्क रहें..', सऊदी अरब में भारतीय नागरिकों के लिए एंबेसी ने जारी की एडवाइजरी
'शांत और सतर्क रहें..', सऊदी अरब में भारतीय नागरिकों के लिए एंबेसी ने जारी की एडवाइजरी
'तुम आतंकवादी...', बांग्लादेश के मुहम्मद यूनुस का विरोध, Video वायरल
'तुम आतंकवादी...', बांग्लादेश के मुहम्मद यूनुस का विरोध, Video वायरल
'UPI से यूटर्न?', मर्चेंट डिस्काउंट रेट को टालने पर जयराम रमेश ने सरकार पर कसा तंज
'UPI से यूटर्न?', मर्चेंट डिस्काउंट रेट को टालने पर जयराम रमेश का सरकार पर तंज
Embed widget