एक्सप्लोरर

चारधाम यात्रा पर कोरोना का साया? उत्तराखंड में सामने आए कोविड के 2 मामले

Uttarakhand Covid Case: उत्तराखंड स्वास्थ्य महानिदेशक डॉ. सुनीता टम्टा ने बताया कि उत्तराखंड में अभी कोई एक्टिव केस नहीं है, लेकिन अन्य राज्यों से आए दो मरीजों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है.

Uttarakhand News: उत्तराखंड में एक बार फिर से कोरोना संक्रमण की आहट सुनाई देने लगी है राज्य में कोविड-19 के दो नए मामले सामने आने के बाद स्वास्थ्य विभाग अलर्ट मोड पर आ गया है, खास तौर पर चारधाम यात्रा को लेकर चिंता बढ़ गई है, क्योंकि हर साल लाखों श्रद्धालु देशभर से उत्तराखंड पहुंचते हैं, ऐसे में संक्रमण फैलने की चिंता बढ़ जाता है,

उत्तराखंड स्वास्थ्य विभाग से मिली जानकारी के अनुसार, हाल ही में देहरादून और नैनीताल जिलों में दो मरीजों में कोविड-19 संक्रमण की पुष्टि हुई है इन दोनों मरीजों की जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद विभाग ने सतर्कता बढ़ा दी है राज्य के अस्पतालों में पहले से ही कोविड प्रोटोकॉल को दोबारा लागू करने की संभावना बाद गई है.

उत्तराखंड स्वास्थ्य महानिदेशक डॉ. सुनीता टम्टा ने बताया कि देश में अब तक लगभग कोरोना संक्रमण के कुल 277 मामले सामने आ चुके हैं. ये मामले तमिलनाडु, महाराष्ट्र और केरल में देखे गए हैं. उत्तराखंड में अभी कोई एक्टिव केस नहीं है, लेकिन अन्य राज्यों से आए दो मरीजों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है.

फिलहाल यात्रा प्रभावित नहीं हुई है

राज्य सरकार ने जिलों को निर्देश दिए हैं कि वे अपने स्तर पर कोविड जांच और चिकित्सा सुविधाओं की समीक्षा करें. इसके साथ ही चारधाम यात्रा मार्गों पर मौजूद स्वास्थ्य केंद्रों को भी सक्रिय किया जा रहा है. आने वाले दिनों में यदि संक्रमण के मामले बढ़ते हैं तो यात्रा को लेकर नई गाइडलाइन जारी की जा सकती है. इन मामलों के सामने आने के बाद फिलहाल यात्रा प्रभावित नहीं हुई है ओर न यात्रा प्रभावित होने की कोई संभावना है, स्वास्थ्य विभाग में सभी से एहतियात बरतने की अपील की है.

कोविड के पुराने नियमों का पालन करें- स्वास्थ्य विभाग 

स्वास्थ्य विभाग ने लोगों से अपील की है कि वे कोविड के पुराने नियमों का पालन करें, जैसे कि मास्क पहनना हाथ धोना और सामाजिक दूरी बनाए रखना. इसके साथ ही जो लोग चारधाम यात्रा की योजना बना रहे हैं, उन्हें अपनी स्वास्थ्य जांच पहले से करवा लेनी चाहिए और भीड़भाड़ से बचना चाहिए. कुल मिलाकर, चारधाम यात्रा 2025 से पहले कोरोना के ये नए मामले राज्य प्रशासन के लिए एक चेतावनी के रूप में देखे जा रहे हैं. अब यह देखना होगा कि आने वाले दिनों में सरकार और स्वास्थ्य विभाग मिलकर किस तरह से इस चुनौती का सामना करते हैं और श्रद्धालुओं की सुरक्षा सुनिश्चित करते हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यूपी चुनाव: कांग्रेस के साथ गठबंधन पर शिवपाल यादव का बड़ा बयान, 'समाजवादी पार्टी बड़े...'
यूपी चुनाव: कांग्रेस के साथ गठबंधन पर शिवपाल यादव का बड़ा बयान, 'समाजवादी पार्टी बड़े...'
Basti News: रिश्तों को झकझोर देने वाला मामला, 5 बच्चों की मां प्रेमी संग हुई फरार
बस्ती में रिश्तों को झकझोर देने वाला मामला, 5 बच्चों की मां प्रेमी संग हुई फरार
Basti News: पुल पर सियासत, जनता बेहाल, 10 हजार लोगों की जिंदगी दांव पर
बस्ती में पुल पर सियासत, जनता बेहाल, 10 हजार लोगों की जिंदगी दांव पर
Moradabad News: हाथ पकड़कर नदी में कूदे थे प्रेमी युगल, चार दिन बाद किशोरी का शव बरामद
मुरादाबाद: हाथ पकड़कर नदी में कूदे थे प्रेमी युगल, चार दिन बाद किशोरी का शव बरामद

वीडियोज

Shehnaaz Gill की 'Ishqnama' का ट्रेलर रिलीज़, Jai Randhhawa की दमदार परफॉर्मेंस ने लूटी महफिल
Shehnaaz Gill की Ishqnama का ट्रेलर दमदार, Jai Randhhawa की इंटेंसिटी ने जीता दिल
Mathew VanDyke और अब Jordan Brown! Indian borders के पास बड़ी साजिश? |ABPLIVE
रिपोर्ट्स: Deepika Padukone और Ranveer Singh के घर फिर आ सकती है खुशखबरी
Middle East: भारतीय नाविक की मौत पर भारतका बदला शुरू! हिलेगा मिडिल ईस्ट? |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तनाव के बीच यूएस की बमबारी से कितना पहुंचा नुकसान? तेहरान ने दिए ये चौंकने वाले आंकड़े
तनाव के बीच यूएस की बमबारी से कितना पहुंचा नुकसान? तेहरान ने दिए ये चौंकने वाले आंकड़े
'कल जितने भी समर्थक हैं वो सब...', सोनम वांगचुक के अनशन के बीच अभिजीत दीपके ने की ये अपील
'कल जितने भी समर्थक हैं वो सब...', सोनम वांगचुक के अनशन के बीच अभिजीत दीपके ने की ये अपील
आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी पर बुलडोजर चलने के लिए तैयार, 15 दिनों की मिली मोहलत
आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी पर बुलडोजर चलने के लिए तैयार, 15 दिनों की मिली मोहलत
Tom Cruise से IShowSpeed तक, FIFA वर्ल्ड कप की क्लोजिंग सेरेमनी में दिखेगा इन ग्लोबल स्टार्स का जलवा
Tom Cruise से IShowSpeed तक, FIFA वर्ल्ड कप की क्लोजिंग सेरेमनी में दिखेंगे ये ग्लोबल स्टार्स
आमिर खान की तीसरी शादी में क्यों नहीं पहुंचीं रीना दत्ता और किरण राव? दोस्त अमीन हाजी ने खोला राज
आमिर खान की तीसरी शादी में क्यों नहीं पहुंचीं रीना दत्ता और किरण राव? दोस्त अमीन हाजी ने खोला राज
Explained: 'सनातन ही समाजवादी' या 'चुनावी नाटक' का खेल! PDA से हटकर 'सॉफ्ट हिंदुत्व' की ओर क्यों बढ़े अखिलेश यादव?
'सनातन ही समाजवादी' या 'चुनावी नाटक', PDA से हटकर सॉफ्ट हिंदुत्व की ओर क्यों बढ़े अखिलेश यादव?
परिसीमन और महिला आरक्षण पर बदल गया नंबर गेम? मानसून सत्र में फिर बिल पेश करने की तैयारी
परिसीमन और महिला आरक्षण पर बदल गया नंबर गेम? मानसून सत्र में फिर बिल लाने करने की तैयारी
Video: पानी में रहकर मगरमच्छ से बैर! जबड़ों में दबोचकर अजगर को जिंदा चबा गया खूंखार दरिंदा
पानी में रहकर मगरमच्छ से बैर! जबड़ों में दबोचकर अजगर को जिंदा चबा गया खूंखार दरिंदा
Embed widget