एक्सप्लोरर

Hathras News: हाथरस में दोहरे हत्याकांड में 11 लोगों को उम्रकैद की सजा, 2018 में दो सगे भाईयों की गई थी हत्या

UP News: हाथरस में दो सगे भाईयों की हत्या के मामले में कोर्ट ने 11 आरोपियों को उम्र कैद की सजा सुनाई है. वहीं उन सभी आरोपियों पर जुर्माना भी लगाया है. वहीं मुकदमे में गवाह परिवार के सदस्य थे.

Hathras Crime News: हाथरस जंक्शन के गांव गढ़ी बलना में दो सगे भाईयों की हत्या के मामले में मंगलवार को एडीजे एफटीसी प्रथम कोर्ट ने 11 अभियुक्तों को उम्रकैद की सजा सुनाई है. साथ ही उन पर अर्थदंड लगाया है. एडीजीसी शिवेंद्र प्रताप सिंह चौहान के मुताबिक मामला नौ जून 2018 का है. गढ़ी बलना निवासी राजकुमार ने कोतवाली हाथरस जंक्शन में 11 लोगों के खिलाफ अपने दो सगे भाईयों की गोलियों से भूनकर हत्या कर डालने का मुकदमा दर्ज कराया. पुलिस ने 11 लोगों के खिलाफ हत्या,बलवा और जानलेवा हमले की धाराओं में आरोप पत्र अदालत में दाखिल कर दिया. 

इस मामले की सुनवाई एडीजे एफटीसी प्रथम महेन्द्र श्रीवास्तव की अदालत में चल रही थी. राजकुमार धाकरे पुत्र सियाराम ने मुकदमा दर्ज कराते हुए कहा कि उसकी गांव के यशोधन सिंह से पुरानी दुश्मनी चली आ रही है. नौ जून को वह गांव के ही एक व्यक्ति के घर पर जन्मदिन पार्टी में गया था. वहां यशोधन सिंह और उसके पूरे परिजनों ने हमला बोल दिया. वह भागता हुआ घर आया तो हमलावरों ने गोलियों की बरसात सी कर डाली. इसमें उसे भाई नेत्रपाल और प्रताप सिंह दोनों की गोली लगने से मौके पर ही मौत हो गई. जबकि गोली लगने से वह गंभीर रुप से घायल हो गया.

कोर्ट ने आरोपी को सुनाया उम्रकैद की सजा
सारे गवाह और सबूत के आधार पर कोर्ट ने यशोधन सिंह राजन सिंह, गजेन्द्र सिंह, संदीप कुमार, हरेन्द्र, पुष्पेन्द्र, शीलेन्द्र सिंह, अजय कुमार, अशोक कुमार, पवन सिसोदिया और सतेन्द्र सिंह को धारा 302,307 सहित अन्य धाराओं में उम्रकैद की सजा सुनाई है. साथ ही सभी अभियुक्तों पर जुर्माना लगाया है. 

परिवार के ही सदस्य थे मुकदमे में गवाह 
वादी के अधिवक्ता यज्ञदत्त गौतम का कहना है कि मुकदमे में परिवार के सदस्य गवाह थे. इसमें राजकुमार,देवेन्द्र सिंह और मृतक प्रताप सिंह की पत्नी हेमलता के साथ-साथ मृतक प्रताप सिंह का बेटा चश्मदीद गवाह थे. हेमलता की अपने पति की मृत्यु के उपरांत मौत हो चुकी है. बाकी तीन लोगों ने पूरी गवाह दी और उसी के चलते 11 लोगों को उम्रकैद की सजा हो गई.    

ये भी पढ़ें: UP Politics: भूपेंद्र चौधरी ने RLD छोड़ने के बाद कहा- 'हमने मुस्लिमों के साथ धोखा किया'

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

हरिद्वार में युवकों को स्टंट पड़ा भारी, उफनती गंगा में बह गई थार...फिर शुरू हुआ रेस्क्यू
हरिद्वार में युवकों को स्टंट पड़ा भारी, उफनती गंगा में बह गई थार...फिर शुरू हुआ रेस्क्यू
मानसून की पहली बारिश में डूबा IIT रुड़की, छात्रों ने कैंपस में उतारी नाव; बोटिंग का Video वायरल
मानसून की पहली बारिश में डूबा IIT रुड़की, छात्रों ने कैंपस में उतारी नाव; बोटिंग का Video वायरल
यूपी वक्फ बोर्ड में गैर-मुस्लिम सदस्य! मौलाना खालिद रशीद बोले- मजहबी मामलों को सियासत न बनाएं
यूपी वक्फ बोर्ड में गैर-मुस्लिम सदस्य! मौलाना खालिद रशीद बोले- मजहबी मामलों को सियासत न बनाएं
लखनऊ अग्निकांड वाली बिल्डिंग को गिराने का आदेश, LDA कोर्ट ने दी मंजूरी; 15 लोगों की हुई थी मौत
लखनऊ अग्निकांड वाली बिल्डिंग को गिराने का आदेश, LDA कोर्ट ने दी मंजूरी; 15 लोगों की हुई थी मौत

वीडियोज

Bollywood News: कियारा-यश के गाने ‘तबाही’ पर मचा बवाल, ट्रोलर्स ने क्यों घसीटा सिद्धार्थ मल्होत्रा का नाम? (10-07-2026)
DR. Aarambhi: Aarambhi का बड़ा खेल, Avantika को घर से निकाला बाहर; तंडन परिवार ने भी मोड़ा मुंह
'Lock Upp 2' में Akanksha Chamola का बड़ा खुलासा, बोलीं- शो से बाहर आते ही शुरू होगी Divorce Process
हर कोई SUV ही क्यों खरीद रहा है? Womens की पहली पसंद SUV? #autolive
'Lock Upp 2' में Akanksha Chaudhary का गुस्सा बेकाबू, Shreya Kalra पर की तीखी टिप्पणी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
एक से ज्यादा शादी की तो जाएगी सरकारी नौकरी! BJP शासित इस राज्य में हुआ बड़ा फैसला
एक से ज्यादा शादी की तो जाएगी सरकारी नौकरी! BJP शासित इस राज्य में हुआ बड़ा फैसला
'नीतीश कुमार ने CM सम्राट को लगाई फटकार, बिहार में गिरने जा रही सरकार', तेज प्रताप का बड़ा दावा
'नीतीश कुमार ने CM सम्राट को लगाई फटकार, बिहार में गिरने जा रही सरकार', तेज प्रताप का बड़ा दावा
लॉर्ड्स टेस्ट में इंग्लैंड ने जीता टॉस, टीम इंडिया की पहले बैटिंग; 21 साल की खिलाड़ी का डेब्यू
लॉर्ड्स टेस्ट में इंग्लैंड ने जीता टॉस, टीम इंडिया की पहले बैटिंग; 21 साल की खिलाड़ी का डेब्यू
Friday OTT & Theatre Watch List: 'धमाल 4' से 'इक्का' तक, फ्राइडे को ओटीटी से थिएटर तक देखने के लिए हैं 11 फिल्में-सीरीज, एंटरटेनमेंट की मिलेगी तगड़ी डोज
'धमाल 4' से 'इक्का' तक, फ्राइडे को ओटीटी से थिएटर तक देखने के लिए हैं 11 फिल्में-सीरीज
Explained: पूरे भारत पर छाया मानसून! लेकिन मौसम विभाग ने बादल छंटने की दी चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
पूरे भारत पर छाया मानसून! मौसम विभाग ने बादल छंटने की चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
तेल नहीं, 220 मिलियन टन जिंक-लेड का खजाना! क्या ईरान की जंग के पीछे छिपा है असली खेल?
तेल नहीं, 220 मिलियन टन जिंक-लेड का खजाना! क्या ईरान की जंग के पीछे छिपा है असली खेल?
CUET स्कोर वालों के लिए बड़ी खबर, CUSB में UG एडमिशन शुरू; 16 जुलाई तक करें आवेदन
CUET स्कोर वालों के लिए बड़ी खबर, CUSB में UG एडमिशन शुरू; 16 जुलाई तक करें आवेदन
पेट्रोल-डीजल में 15% मेथनॉल की पॉलिसी में अंतर..कांग्रेस का आरोप- सरकार ने फैलाई गलत जानकारी; सुरजेवाला ने पूछे कई सवाल?
'15% मेथनॉल की पॉलिसी में अंतर..', कांग्रेस का सरकार पर गलत जानकारी फैलाने का आरोप, पूछे कई सवाल
Embed widget