एक्सप्लोरर

Haridwar Kumbh: कोरोना की वजह से फीका रहा आखिरी शाही स्नान, करीब 670 साधु-संतों ने गंगा में लगाई डुबकी

उत्तराखंड में लगातार कोविड के केस बढ़े हैं. कोरोना की वजह से हरिद्वार महाकुंभ का आखिरी शाही स्नान फीका नजर आया. विभिन्न अखाड़ों के करीब 670 साधु-संतों ने हर की पौड़ी पर गंगा में डुबकी लगाई.

देहरादून/ऋषिकेश: कोविड-19 मामलों में हो रही बेतहाशा वृद्धि ने मंगलवार को चैत्र पूर्णिमा के अवसर पर हरिद्वार महाकुंभ के आखिरी शाही स्नान के उल्लास को फीका कर दिया. विभिन्न अखाड़ों के करीब 670 साधु-संतों ने हर की पौड़ी पर गंगा में डुबकी लगाई. कोरोना संक्रमण के खौफ की वजह से आखिरी शाही स्नान को प्रतीकात्मक रखा गया था. हर की पौड़ी का मुख्य स्नान घाट शाही स्नान के कारण केवल अखाड़े के साधुओं के लिए आरक्षित था. 

साधुओं ने गंगा में लगाई डुबकी 
हरिद्वार की जोनल अधिकारी (अभिसूचना) सुनीता वर्मा ने बताया कि पहले जूना, अग्नि, आवाहन और किन्नर अखाड़ों के 600 साधुओं ने स्नान किया जिसके बाद निरंजनी और आनंद अखाड़ों के 70 साधुओं ने गंगा में डुबकी लगाई. उन्होंने बताया कि हर की पौड़ी पर अभी शाम तक सात और अखाड़ों को गंगा स्नान करना है. 

पीएम के आग्रह को संतों ने किया स्वीकार 
14 अप्रैल को मेष संक्रांति और बैसाखी पर हुए पिछले शाही स्नान के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने साधु-संतों से मंगलवार के आखिरी शाही स्नान को प्रतीकात्मक रखने का आग्रह किया था जिसे संतों ने स्वीकार कर लिया था. 

साधु-संतों का जताया आभार
इससे पहले सुबह शाही स्नान शुरू होने से पूर्व कुंभ मेलाधिकारी दीपक रावत, मेला पुलिस महानिरीक्षक संजय गुंज्याल और कुंभ वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जन्मेजय खंडूरी ने हर की पौड़ी पर व्यवस्थाओं का जायजा लिया. बाद में संवाददाताओं से बातचीत करते हुए मेलाधिकारी दीपक रावत ने साधु-संतों का आभार जताया कि उन्होंने प्रधानमंत्री की अपील के बाद शाही स्नान को सीमित रखा. 

बढ़ रहे हैं कोरोना के केस 
उत्तराखंड में लगातार कोविड मामलों में उछाल दर्ज किया जा रहा है. सोमवार को उत्तराखंड में 5,058 नए मामले सामने आए जिनमें से सर्वाधिक 2,034 मरीज देहरादून में तथा 1,002 हरिद्वार में संक्रमित मिले. इसके अलावा, प्रदेश के विभिन्न अस्पतालों में 67 अन्य मरीजों ने महामारी से दम तोड़ दिया.

ये भी पढ़ें: 

कानपुर में संक्रमण से मौतों का सिलसिला जारी, श्मशान घाट पर शव छोड़कर जा रहे हैं परिजन

UP Corona Update: यूपी में सामने आए करीब 33 हजार नए मामले, एक्टिव केस तीन लाख के पार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CM योगी ने शहीद गुलाब सिंह को किया नमन, बोले- उनकी शहादत पीढ़ियों के लिए प्रेरणा
CM योगी ने शहीद गुलाब सिंह को किया नमन, बोले- उनकी शहादत पीढ़ियों के लिए प्रेरणा
यूपी चुनाव में AAP-सपा का होगा गठबंधन? संजय सिंह ने की अखिलेश यादव से मुलाकात
यूपी चुनाव में AAP-सपा का होगा गठबंधन? संजय सिंह ने की अखिलेश यादव से मुलाकात
गढ़मुक्तेश्वर में गंगा का रौद्र रूप! बाढ़ की चपेट में आए कई गांव
गढ़मुक्तेश्वर में गंगा का रौद्र रूप! बाढ़ की चपेट में आए कई गांव
रामपुर में फर्जी निकली बच्चों की नदी पार करने वाली तस्वीरें, 6 पर केस
रामपुर में फर्जी निकली बच्चों की नदी पार करने वाली तस्वीरें, 6 पर केस

वीडियोज

Bollywood News: कंगना रनौत और तापसी पन्नू में फिर छिड़ी जंग! 'सस्ती कॉपी' तंज पर बरसीं विवादों की क्वीन (23-08-26)
YRKKH: 💗Mayra और Mukti ने एक-दूसरे को बांधी राखी, दिखा बहनों का अटूट प्यार! #sbs
Jantar Mantar | Reservation Reform Protest: आरक्षण पर RHA संस्थापक का ON कैमरा बड़ा खुलासा! | ABP
Action on Jaipur School | Breaking News: जहां हुई ABP के पत्रकार से बदतमीजी.. उसी पर चला हंटर!
Bihar Politics: Chirag Paswan की पार्टी के विधायक के घर छापेमारी। Chirag Paswan।Breaking

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
केंद्र के इस फैसले के विरोध में उतरे शशि थरूर, बोले - 'सरकार ने...'
केंद्र के इस फैसले के विरोध में उतरे शशि थरूर, बोले - 'सरकार ने...'
'दफ्तर में अभिजीत दीपके की फोटो लगाएं', संजय राउत का CM फडणवीस पर तंज
'दफ्तर में अभिजीत दीपके की फोटो लगाएं', संजय राउत का CM फडणवीस पर तंज
'और कितना तेज चाहिए?' मल्लिका शेरावत ने तेजप्रताप संग किया 'फ्लर्ट' तो करने लगे ब्लश
'और कितना तेज चाहिए?' मल्लिका शेरावत ने तेजप्रताप संग किया 'फ्लर्ट' तो करने लगे ब्लश
पहले 0 फिर 1 रन पर छूटा देवदत्त पडिक्कल का कैच, अब श्रीलंका के लिए बने काल 
पहले 0 फिर 1 रन पर छूटा देवदत्त पडिक्कल का कैच, अब श्रीलंका के लिए बने काल 
बांग्लादेश में हिंदू परिवार के 4 लोगों की संदिग्ध मौत, बंद घर से मिले शव
बांग्लादेश में हिंदू परिवार के 4 लोगों की संदिग्ध मौत, बंद घर से मिले शव
मणिपुर में जनगणना से पहले लागू होगा NRC? KZC ने साफ कर दिया स्टैंड
मणिपुर में जनगणना से पहले लागू होगा NRC? KZC ने साफ कर दिया स्टैंड
इंटरनेट पर होगा AI का राज? जानें क्या है Dead Internet Theory
इंटरनेट पर होगा AI का राज? जानें क्या है Dead Internet Theory
NTA को खत्म करना नहीं, मजबूत करना जरूरी, पूर्व UGC चीफ ने बताया पूरा प्लान
NTA को खत्म करना नहीं, मजबूत करना जरूरी, पूर्व UGC चीफ ने बताया पूरा प्लान
Embed widget