एक्सप्लोरर

Hardoi News: हरदोई में स्विफ्ट कार की तेज रफ्तार डीसीएम से टक्कर, दर्दनाक हादसे में थाना प्रभारी की मौत

Hardoi Accident: इस हादसे को लेकर सीओ शिल्पा कुमारी ने बताया कि आज सुबह बेनीगंज क्षेत्र में एक एक्सीडेंट हुआ था. जांच के बाद पता चला कि इंस्पेक्टर राघवेन्द्र सिंह गंगाघाट उन्नाव के हैं.

Hardoi Accident News: हरदोई जिले में सीतापुर जा रहे उन्नाव के गंगाघाट थाना प्रभारी राघवेन्द्र प्रताप सिंह की स्विफ्ट कार और तेज रफ्तार डीसीएम के बीच जोरदार टक्कर हो गयी. इस भीषण टक्कर में कार में सवार इंस्पेक्टर और कार ड्राइवर दोनों बुरी तरह जख्मी हो गए. आनन-फानन में दोनों को पहले सीएचसी ले जाया गया, जहां से लखनऊ ट्रामा सेंटर के लिए रेफर कर दिया गया. जहां इंस्पेक्टर राघवेन्द्र प्रताप सिंह की लखनऊ में इलाज के दौरान मौत हो गई.

बेनीगंज कोतवाली क्षेत्र में हरदोई-सीतापुर रोड पर प्रताप नगर चौराहे से कुछ दूर भदाहा पुलिया के पास एक स्विफ्ट कार और डीसीएम में आमने सामने टक्कर हो गई. इस कार से 48 वर्षीय उन्नाव जिले के गंगाघाट थाना प्रभारी राघवेन्द्र प्रताप सिंह सरकारी काम के सिलसिले में सीतापुर जा रहे थे. शुक्लागंज उन्नाव निवासी 30 वर्षीय नीलकमल कार चला रहा था. डीसीएम की कार में जोरदार टक्कर से कार के परखच्चे उड़ गए. जबकि डीसीएम का ड्राइवर कुछ दूर पर वाहन छोड़कर फरार हो गया. सड़क हादसे की खबर मिलते ही प्रतापनगर चौकी प्रभारी और एसएचओ बेनीगंज मौके पर पहुंच गए. बुरी तरह जख्मी इंस्पेक्टर राघवेन्द्र प्रताप सिंह और ड्राइवर नीलकमल दोनों को एम्बुलेंस-108 से कोथावां सीएचसी ले जाया गया. वहां के डॉक्टरों ने हालत बिगड़ती देख उन दोनों को लखनऊ के लिए रेफर कर दिया. जहां कुछ देर चले इलाज के दौरान इंस्पेक्टर राघवेन्द्र प्रताप सिंह ने दम तोड़ दिया.

वहीं इस हादसे को लेकर सीओ शिल्पा कुमारी ने जानकारी देते हुए बताया कि आज सुबह बेनीगंज क्षेत्र में एक एक्सीडेंट हुआ था. जांच के बाद पता चला कि इंस्पेक्टर राघवेन्द्र सिंह गंगाघाट उन्नाव के हैं, वहां की पुलिस को सूचना दे दी गई थी. पुलिस ने तत्काल मौके पर पहुंचकर उनको सीएचसी भेजा, जहां से उन्हें गंभीर हालत देखते हुए लखनऊ ट्रामा सेंटर भेज दिया गया.

UP News: 'मजहब की आजादी पर रुकावट', समान नागरिक संहिता पर बोले मौलाना खालिद रशीद फरंगी महली

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'तुरंत गिरफ्तारी हो...', छात्रों से गाली गलौज करते BJP नेता का वीडियो शेयर कर भड़के अखिलेश यादव
'तुरंत गिरफ्तारी हो...', छात्रों से गाली गलौज करते BJP नेता का वीडियो शेयर कर भड़के अखिलेश यादव
'मैं उनको सलाम करता हूं जिन्होंने...', CJP के प्रोटेस्ट पर असदुद्दीन ओवैसी का बड़ा बयान
'मैं उनको सलाम करता हूं जिन्होंने...', CJP के प्रोटेस्ट पर असदुद्दीन ओवैसी का बड़ा बयान
हापुड़: जलभराव से परेशान ग्रामीणों का अनोखा प्रदर्शन, बीच सड़क पर बोई धान की फसल
हापुड़: जलभराव से परेशान ग्रामीणों का अनोखा प्रदर्शन, बीच सड़क पर बोई धान की फसल
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर नेहा सिंह राठौर का तंज, बोलीं- 'अगला नंबर इथेनॉल वाले का...'
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर नेहा सिंह राठौर का तंज, बोलीं- 'अगला नंबर इथेनॉल वाले का...'

वीडियोज

Salman Khan का नया पोस्ट बना चर्चा का विषय,
Saanvie Tallwar ने Karan Kundrra पर लगाया थप्पड़ और बिना सहमति Kiss का आरोप, सालों बाद बड़ा खुलासा
Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म
Bollywood News: युवा सड़कों पर, स्टार्स अपने स्वैग में, ट्रोल्स बोले—

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Gen Z को लेकर इस राज्य के CM का बड़ा ऐलान, चुनाव लड़ने की उम्र घटाने का प्रस्ताव लाएगी सरकार
Gen Z को लेकर इस राज्य के CM का बड़ा ऐलान, चुनाव लड़ने की उम्र घटाने का प्रस्ताव लाएगी सरकार
'मैं उनको सलाम करता हूं जिन्होंने...', CJP के प्रोटेस्ट पर असदुद्दीन ओवैसी का बड़ा बयान
'मैं उनको सलाम करता हूं जिन्होंने...', CJP के प्रोटेस्ट पर असदुद्दीन ओवैसी का बड़ा बयान
Jana Nayagan BO Collection: 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत 'जन नायकन' ने सैटरडे को 10 फिल्मों के तोड़े रिकॉर्ड, जानें कलेक्शन
'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत 'जन नायकन' ने सैटरडे को 10 फिल्मों के तोड़े रिकॉर्ड, जानें कलेक्शन
जिम्बाब्वे के खिलाफ दूसरे टी20 में जीत के बाद क्या बोले श्रेयस अय्यर? दुनिया हैरान
जिम्बाब्वे के खिलाफ दूसरे टी20 में जीत के बाद क्या बोले श्रेयस अय्यर? दुनिया हैरान
कौन हैं प्रह्लाद जोशी, जिन्हें धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद सौंपी गई शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी?
कौन हैं प्रह्लाद जोशी, जिन्हें धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद सौंपी गई शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी?
'आ गया सरकार को हटाने का वक्त', प्रधान के इस्तीफे पर हमलावर राहुल, जानें पहला रिएक्शन
'आ गया सरकार को हटाने का वक्त', प्रधान के इस्तीफे पर हमलावर राहुल, जानें पहला रिएक्शन
'मैं जेन जी को हल्के में लेती थी...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद खुशी से झू्मीं सोनाक्षी सिन्हा, कान पकड़कर किया उठक-बैठक
'मैं जेन जी को हल्के में लेती थी...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद खुशी से झू्मीं सोनाक्षी सिन्हा, कान पकड़कर किया उठक-बैठक
रोहित शर्मा के फैंस के लिए गुड न्यूज, राजीव शुक्ला का बयान कर देगा खुश
रोहित शर्मा के फैंस के लिए गुड न्यूज, राजीव शुक्ला का बयान कर देगा खुश
Embed widget