एक्सप्लोरर

Hapur: 'फटी जींस, छोटे कपड़े पहनने वाले मंदिर के बाहर रहें', यूपी के इस मंदिर में भी लागू हुआ ड्रेस कोड

Hapur News: श्रद्धालुओं से मंदिर के भीतर मर्यादित कपड़े पहनकर आने की अपील की गई है. मंदिर प्रशासन का कहना है कि मंदिर के अंदर कटे-फटे और छोटे कपड़े पहनने वाले बाहर से ही दर्शन करें.

Dress Code in Temple: पिछले दिनों आगरा-मथुरा (Agra Mathura) के मंदिरों में आने वाले श्रद्धालुओं के लिए ड्रेस कोड (Dress Code) लागू करने के बाद कई जनपदों के मंदिरों में भी इस तरह के नियम लागू किए जा रहे हैं और भक्तों से मंदिर में हिन्दू संस्कृति के मुताबिक ड्रेस पहनने को कहा जा रहा है. इस कड़ी में अब हापुड़ के प्रसिद्ध मुक्तेश्वर महादेव मंदिर (Mukteshwar Mahadev Mandir) का नाम भी जुड़ गया है, जहां अब भक्तों के लिए ड्रेस कोड लागू कर दिया गया है. इसके तहत मंंदिर में फटी जींस, शॉर्ट्स, फ्रॉक और नाइट सूट जैसे कपड़े पहनकर आने वाले भक्तों को एंट्री नहीं दी जाएगी. 

गढ़ के राजा श्री मुक्तेश्वर महादेव मंदिर प्रशासन की ओर से मंदिर के बाहर व अंदर पोस्टर लगा दिए गए हैं, जिसमें श्रद्धालुओं से मंदिर के भीतर मर्यादित कपड़े पहनकर आने की अपील की गई है. मंदिर प्रशासन का कहना है कि मंदिर के अंदर कटे-फटे और छोटे कपड़े पहनने से मंदिर की गरिमा भंग होती है. भक्तों को इस बात का ध्यान रखना चाहिए. अगर भक्त इस तरह के कपड़े पहन कर आते हैं तो उन्हें मंदिर के अंदर प्रवेश नहीं मिलेगा और वो बाहर से ही भगवान के दर्शन कर सकते हैं. 

मंदिर के बाहर लगाए गए पोस्टर

मंदिर के बाहर लगे पोस्टर में लिखा गया है, कि 'मंदिर दर्शन की जगह है, प्रदर्शन की नहीं. श्री मुक्तेश्वर महादेव मंदिर में आने वाले सभी श्रद्धालुओं से निवेदन है कि मंदिर में मर्यादित वस्त्र पहनकर ही आएं छोटे वस्त्र, हाफ पेंट, बरमुडा, मिनी टॉप, मिनी स्कर्ट, नाइट सूट एवंव कटी-फ्टी जींस आदि न पहनकर आएं, ऐसे वस्त्र पहनकर मंदिर के बाहर से ही दर्शन कर सहयोग करें.' आपको बता दें कि इससे पहले भी कई मंदिरों में श्रद्धालुओं के लिए ड्रेस कोड लागू कर दिया गया है. कई लोगों को कहना है कि ऐसे कपड़े पहनने से दूसरे भक्तों का ध्यान भंग होता है.  

ये भी पढ़ें- Noida News: 'तुम्हारी बीवी से तो अच्छी हूं', फिर सु्र्खियों में आई नोएडा की सोसाइटी, कुत्ते को लेकर हुआ विवाद

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यूपी SIR में 85854 वोटर के नाम कटे? चुनाव आयोग ने इस दावे की बताई सच्चाई
यूपी SIR में 85854 वोटर के नाम कटे? चुनाव आयोग ने इस दावे की बताई सच्चाई
अमेठी में दिव्यांग प्रमाण पत्र में गड़बड़ी, दाईं आंख खराब फिर बाईं का जिक्र
अमेठी में दिव्यांग प्रमाण पत्र में गड़बड़ी, दाईं आंख खराब फिर बाईं का जिक्र
UP कांग्रेस में गाली गलौज, जूतम पैजार पर एक्शन! 5 सदस्यों की टीम करेगी जांच
UP कांग्रेस में गाली गलौज, जूतम पैजार पर एक्शन! 5 सदस्यों की टीम करेगी जांच
नवरात्रि पर सीएम योगी ने दिया नारी शक्ति के सम्मान का संदेश, कही ये बात
नवरात्रि पर सीएम योगी ने दिया नारी शक्ति के सम्मान का संदेश, कही ये बात

वीडियोज

सगाई के बाद... किडनैपिंग का प्लान !
विपक्षी मार्च..'शिव बारात' या 'अराजक जमात'?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi अब क्या करेंगे?
CEC पर बवाल...अब सुप्रीम कोर्ट ही करेगा समाधान?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi का 'तांडव'!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
गेट फांदकर जंतर मंतर पर लहराया तिरंगा, भारत माता की जय के नारे, रांका बोले- 'किला...'
गेट फांदकर जंतर मंतर पर लहराया तिरंगा, भारत माता की जय के नारे, रांका बोले- 'किला...'
अमृतसर, लुधियाना, जालंधर समेत इन जिलों में बिगड़ेगा AAP, Congress, BJP का गणित! क्यों?
अमृतसर, लुधियाना, जालंधर समेत इन जिलों में बिगड़ेगा AAP, Congress, BJP का गणित! क्यों?
'देशभर में जंतर-मंतर जैसी जगहें...' INDIA गठबंधन के प्रोटेस्ट पर बोले दीपके
'देशभर में जंतर-मंतर जैसी जगहें...' INDIA गठबंधन के प्रोटेस्ट पर बोले दीपके
'थप्पड़ मारे, सिगरेट से जलाया...', इस एक्ट्रेस को टॉर्चर करता था Ex बॉयफ्रेंड
'थप्पड़ मारे, सिगरेट से जलाया...', इस एक्ट्रेस को टॉर्चर करता था Ex बॉयफ्रेंड
इंग्लैंड को झटका, लंबे समय तक बाहर रहेंगे जोस बटलर? हॉस्पिटल से शेयर की तस्वीर
इंग्लैंड को झटका, लंबे समय तक बाहर रहेंगे जोस बटलर? हॉस्पिटल से शेयर की तस्वीर
'लोकतंत्र की जननी है भारत, शक्ति का संतुलन जरूरी', न्यू इकॉनमी फोरम में बोले PM मोदी
'लोकतंत्र की जननी है भारत, शक्ति का संतुलन जरूरी', न्यू इकॉनमी फोरम में बोले PM मोदी
UP कांग्रेस में गाली गलौज, जूतम पैजार पर एक्शन! 5 सदस्यों की टीम करेगी जांच
UP कांग्रेस में गाली गलौज, जूतम पैजार पर एक्शन! 5 सदस्यों की टीम करेगी जांच
गांधी परिवार की संपत्तियों पर रोक लगाने से HC का इनकार, ED को नहीं मिली राहत
गांधी परिवार की संपत्तियों पर रोक लगाने से HC का इनकार, ED को नहीं मिली राहत
Embed widget