एक्सप्लोरर

Hapur News: हापुड़ नहर में तैरता मिला रिटायर्ड जज का शव, इलाके में सनसनी, जांच में जुटी पुलिस

UP News: यूपी के हापुड़ में रिटायर्ड जज का नहर में शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया. वहीं पुलिस ने मौके से पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. वहीं घटना की जांच पुलिस कर रही है.

Hapur Crime News: यूपी के जनपद हापुड़ में सेवानिवृत्ति जज का शव नहर में मिलने से हड़कंप मच गया. सूचना मिलते ही इलाका पुलिस मौके पर पहुंच गई. पुलिस ने जज के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.प्राप्त जानकारी के अनुसार मेरठ निवासी रवि मल्होत्रा जज के पद से सेवानिवृत हुए थे. बताया जा रहा है कि रवि मल्होत्रा पिछले चार दिनों से रहस्यमय तरीके से घर से गायब चल रहे थे और परिजन उनकी लगातार तलाश कर रहे थे.

दरअसल यह पूरा मामला जनपद हापुड़ का है. हापुड़ जनपद के धौलाना थाना क्षेत्र अंतर्गत देहरा की झाल पर नहर में शव तैरता हुआ मिला. लोगों ने जब शव को तैरता हुआ देखा, तो उनमें हड़कंप मच गया. शव को किसी तरह बाहर निकाला गया और इसकी जानकारी थाना धौलाना पुलिस को दी गई. सूचना मिलते ही थाना धौलाना पुलिस मौके पर पहुंच गई. पुलिस ने शव की शिनाख्त मेरठ के रिटायर्ड जज रवि मल्होत्रा के रूप में की. जज का शव नहर में मिलने से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया. आनन फानन में तमाम अधिकारी नहर पर पहुंच गए.

क्या बोले पुलिस क्षेत्राधिकारी
पुलिस क्षेत्राधिकारी पिलखुआ स्तुति सिंह ने बताया कि मेरठ के सेवानिवृत जज का शव नहर में तैरता हुआ मिला है. शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और परिवारीजनो को सूचना दे दी गई है. सीओ ने बताया कि सेवानिवृत जज की कार मेरठ के देहरा झाल पर नहर किनारे लावारिस हालत में मिली थी. सेवानिवृत जज रवि मल्होत्रा पिछले चार दिन से अपने घर से गायब चल रहे थे और परिजन उनकी तलाश में जुटे हुए थे. जज का शव मिलने से परिवारजनों में भी कोहराम मचा हुआ है.

ये भी पढ़ें: Uttarakhand News: राजस्व विभाग की समीक्षा में सीएम धामी का निर्देश, 15 जुलाई तक हो ऑनलाइन खतौनी संबंधित व्यवस्था

 

 

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

आजम खान की पत्नी से मिले राहुल गांधी के करीबी नेता, सियासी हलचल तेज
आजम खान की पत्नी से मिले राहुल गांधी के करीबी नेता, सियासी हलचल तेज
यूपी में राशन लेने वालों को झटका! अगस्त में नहीं आएगा कोटा?
यूपी में राशन लेने वालों को झटका! अगस्त में नहीं आएगा कोटा?
नोएडा में बारिश से सड़कें बनीं तालाब, लगा लंबा ट्रैफिक जाम
नोएडा में बारिश से सड़कें बनीं तालाब, लगा लंबा ट्रैफिक जाम
प्रयागराज छात्र प्रदर्शन पर पुलिस का एक्शन, 10 लोग गिरफ्तार
प्रयागराज छात्र प्रदर्शन पर पुलिस का एक्शन, 10 लोग गिरफ्तार

वीडियोज

USA IRAN : कभी युद्ध शुरू करते, कभी बंद करते! ट्रंप क्या चाहते? |ABPLIVE
Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी
Operation Safed Sagar की स्टार कास्ट ने शेयर किए शूटिंग के अनसुने और भावुक किस्से
Kareena Kapoor का खुलासा, रिजेक्शन के बाद रात-रात भर रोती थीं Karisma Kapoor

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
एंटी पेपर लीक बिल पर बहस, बांसुरी स्वराज ने UPA सरकारों की लीक गिनाई
एंटी पेपर लीक बिल पर बहस, बांसुरी स्वराज ने UPA सरकारों की लीक गिनाई
यूपी में राशन लेने वालों को झटका! अगस्त में नहीं आएगा कोटा?
यूपी में राशन लेने वालों को झटका! अगस्त में नहीं आएगा कोटा?
Xप्लेन: CJP आंदोलन के बाद कैसे भड़की E20 फ्यूल में चिंगारी? नतीजे क्या
CJP आंदोलन के बाद कैसे भड़की E20 फ्यूल में चिंगारी? नतीजे क्या
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' का एडवांस बुकिंग में तहलका, रिलीज से पहले कर डाली बंपर कमाई
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' ने एडवांस बुकिंग में मचा दिया तहलका, जानें- कितनी हुई कमाई
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
PoK में बर्बरता पर भारत ने पाकिस्तान को लताड़ा, कहा - 'पूरा J&K...'
PoK में बर्बरता पर भारत ने पाकिस्तान को लताड़ा, कहा - 'पूरा J&K...'
भूकंप से कांपा जापान, 7.1 तीव्रता के झटकों से डोली धरती, जानें ताजा हाल
भूकंप से कांपा जापान, 7.1 तीव्रता के झटकों से डोली धरती, जानें ताजा हाल
PoK में बिगड़े हालात, मुनीर की सेना ने प्रदर्शनकारियों पर की अंधाधुंध फायरिंग
PoK में बिगड़े हालात, मुनीर की सेना ने प्रदर्शनकारियों पर की अंधाधुंध फायरिंग
Embed widget