एक्सप्लोरर

Republic Day 2025: गणतंत्र दिवस पर यूपी पुलिस का अलर्ट, सुरक्षा के मद्देनजर इन कामों पर रहेगा प्रतिबंध

Republic Day 2025 in UP: उत्तर प्रदेश में गणतंत्र दिवस के मौके पर पुलिस ने सुरक्षा के खास बंदोबस्त किए हैं. इस संबंध में यूपी डीजीपी प्रशांत कुमार ने सभी अधिकारियों और विभागों दिशा निर्देश दिए हैं.

UP News Today: उत्तर प्रदेश समेत पूरे देश में 76वें गणतंत्र दिवस के जश्न की जोरशोर से तैयारियां चल रही है. गणतंत्र दिवस पर उत्तर प्रदेश पुलिस  ने सुरक्षा व्यवस्था के खास इंतजाम किए हैं, इसकी वजह यह है कि राष्ट्रीय पर्व पर प्रयागराज में महाकुंभ का भव्य और दिव्य आयोजन चल रहा है. 

इससे पहले गणतंत्र दिवस के मद्देनजर उत्तर प्रदेश पुलिस महानिदेशक प्रशांत कुमार ने सभी जनपदीय प्रभारी, पुलिस अधीक्षकों, रेलवे, परिक्षेत्रीय, जोनल और वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों को सुरक्षा व्यवस्था को लेकर महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश दिए हैं. इन दिशा-निर्देशों का उद्देश्य प्रदेश में शांति और सुरक्षा बनाए रखना है, जिससे गणतंत्र दिवस और महाकुंभ का आयोजन सुरक्षित और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराया जा सके.

सुरक्षा के सख्त इंतजाम
गणतंत्र दिवस और महाकुंभ के दौरान पुलिस प्रशासन ने सभी प्रमुख प्रवेश द्वारों पर सख्त चेकिंग सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं, साथ ही सीसीटीवी कैमरों को सक्रिय करने का भी आदेश दिया गया है. तिरंगा यात्रा, प्रभात फेरी और झॉकी जैसे कार्यक्रमों के आयोजकों से बातचीत करके भीड़ का आंकलन किया जाएगा ताकि यातायात व्यवस्था सुगम बनाई जा सके. 

इसके साथ गणतंत्र दिवस के कार्यक्रम स्थलों पर विशेष सुरक्षा प्रबंध किए जाएंगे और मार्ग में पड़ने वाली इमारतों पर रुफ-टॉप ड्यूटी लगाई जाएगी. इसके अलावा जनपदों और कमिश्नरेट में नियमित रूप से पोस्टर पार्टी का गठन कर चेकिंग सुनिश्चित की जाएगी.

रेलवे, मेट्रो, बस स्टेशन, एयरपोर्ट, सिनेमाहॉल, मल्टीप्लेक्स, शॉपिंग मॉल और धार्मिक स्थलों जैसी भीड़-भाड़ वाली जगहों पर विशेष सुरक्षा व्यवस्था की जाएगी. इन स्थानों पर एंटी सेबोटॉज चेकिंग करवाई जाएगी. सीमावर्ती जनपदों में सुरक्षा के दृष्टिकोण से आवागमन पर सतर्कता बरतने के निर्देश दिए गए हैं. इस मौके पर प्रदेश की अंतर्राष्ट्रीय सीमाओं पर संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखी जाएगी.

इन पर रहेगा प्रतिबंध
गणतंत्र दिवस पर माइक्रोलाइट एयरक्राफ्ट, पैराग्लाइडर, हैंगग्लाइडर, ड्रोन समेत अन्य मानव रहित विमानों की उड़ानों पर पूरी तरह से प्रतिबंधित रहेंगे. इस दौरान सिर्फ नियमों और मानकों का पालन करने वाले मानव रहित विमानों को उड़ान भरने की इजाजत होगी. 

इसके अलावा महाकुंभ में श्रद्धालुओं के आवगमन के लिए गणतंत्र दिवस पर सभी रास्तों पर पर्याप्त सुरक्षा करने के निर्देश दिए गए हैं. पुलिस ने अभिसूचना तंत्र को सक्रिय रखते हुए प्रतिबंधित और आतंकवादी संगठनों की गतिविधियों पर गहरी निगरानी रखने की बात भी कही है. 

सोशल मीडिया पर पैनी नजर
पुलिस ने गणतंत्र दिवस पर किसी भी अफवाह से बचने की अपील की है. इसके लिए कमिश्नरेट और जिलों की टीमें सोशल मीडिया पर निगरानी रखेंगी. जिससे सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक, भ्रामक और भड़काऊ पोस्ट पर तत्काल रोक लगाई जा सके. 

अवैध शस्त्रों, कारतूसों और विस्फोटक पदार्थों की तस्करी को रोकने के लिए चेक पोस्ट लगाए जाएंगे और संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की आकस्मिक चेकिंग की जाएगी. इन दिशा-निर्देशों के जरिए उत्तर प्रदेश पुलिस गणतंत्र दिवस और महाकुंभ 2025 को शांति, सुरक्षा और विधि व्यवस्था के साथ सफलतापूर्वक मनाने की कोशिश करेगी. पुलिस ने किसी भी संदिग्ध के दिखने पर फौरन प्रशासन को सूचित करने की सलाह दी है.

ये भी पढ़ें: कौन हैं महाकुंभ में आए 'करेंसी वाले बाबा'? RBI की लाखों की नौकरी छोड़कर बने सन्यासी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Mahoba News: महोबा में बच्चों की पढ़ाई छोड़ डिजिटल बोर्ड पर बजाए भोजपुरी गाने, हेडमास्टर निलंबित
महोबा में बच्चों की पढ़ाई छोड़ डिजिटल बोर्ड पर बजाए भोजपुरी गाने, हेडमास्टर निलंबित
यूपी: ग्राम प्रधानों पर संशय, जिला पंचायत अध्यक्ष बने प्रशासक, नहीं ले पाएंगे अहम फैसले
यूपी: ग्राम प्रधानों पर संशय, जिला पंचायत अध्यक्ष बने प्रशासक, नहीं ले पाएंगे अहम फैसले
यूपी में बादलों ने जमाया डेरा! अगले 24 घंटे में भारी बारिश की संभावना, बिजली गिरने की भी आशंका
यूपी में बादलों ने जमाया डेरा! अगले 24 घंटे में भारी बारिश की संभावना, बिजली गिरने की भी आशंका
Dehradun News: उत्तराखंड CSR डायलॉग में CM धामी का संदेश, शिक्षा-स्वास्थ्य-पर्यावरण पर दिया जोर
उत्तराखंड CSR डायलॉग में CM धामी का संदेश, शिक्षा-स्वास्थ्य-पर्यावरण पर दिया जोर

वीडियोज

Bollywood News: कियारा-यश के गाने ‘तबाही’ पर मचा बवाल, ट्रोलर्स ने क्यों घसीटा सिद्धार्थ मल्होत्रा का नाम? (10-07-2026)
DR. Aarambhi: Aarambhi का बड़ा खेल, Avantika को घर से निकाला बाहर; तंडन परिवार ने भी मोड़ा मुंह
'Lock Upp 2' में Akanksha Chamola का बड़ा खुलासा, बोलीं- शो से बाहर आते ही शुरू होगी Divorce Process
हर कोई SUV ही क्यों खरीद रहा है? Womens की पहली पसंद SUV? #autolive
'Lock Upp 2' में Akanksha Chaudhary का गुस्सा बेकाबू, Shreya Kalra पर की तीखी टिप्पणी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PoK में 32वें दिन भी जारी विद्रोह: मुजफ्फराबाद मार्च से पहले 1 लाख प्रदर्शनकारियों की तैयारी, पाक में हड़कंप
PoK में 32वें दिन भी जारी विद्रोह: मुजफ्फराबाद मार्च से पहले 1 लाख प्रदर्शनकारियों की तैयारी, पाक में हड़कंप
बांकीपुर उपचुनाव: BJP के कैंडिडेट बदलने से प्रशांत किशोर को फायदा या नुकसान? चौंकाने वाला दावा
बांकीपुर उपचुनाव: BJP के कैंडिडेट बदलने से प्रशांत किशोर को फायदा या नुकसान? चौंकाने वाला दावा
ट्रंप की जान को खतरा या नेतन्याहू का मास्टरस्ट्रोक? जानें क्यों ईरान पर US फाइटर जेट्स बरसाने लगे बारूद
ट्रंप की जान को खतरा या नेतन्याहू का मास्टरस्ट्रोक? जानें क्यों ईरान पर US फाइटर जेट्स बरसाने लगे बारूद
FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! जानें वायरल तस्वीर की हकीकत
FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! तस्वीर वायरल
Rajpal Yadav Cheque Bounce Case: राजपाल यादव को अभी नहीं जाना होगा जेल, चेक बाउंस मामले में दिल्ली हाईकोर्ट से मिली बड़ी राहत
राजपाल यादव को अभी नहीं जाना होगा जेल, चेक बाउंस मामले में दिल्ली हाईकोर्ट से मिली बड़ी राहत
Explained: पूरे भारत पर छाया मानसून! लेकिन मौसम विभाग ने बादल छंटने की दी चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
पूरे भारत पर छाया मानसून! मौसम विभाग ने बादल छंटने की चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
‘मैं ममता बनर्जी की तरह नहीं कमजोर CM...’, बहरामपुर में गरजे शुभेंदु, हुमायूं कबीर को दी ये वॉर्निंग
‘मैं ममता बनर्जी की तरह नहीं कमजोर CM...’, बहरामपुर में गरजे शुभेंदु, हुमायूं कबीर को दी वॉर्निंग
अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी को लेकर कांग्रेस ने क्यों किया अटल बिहारी वाजपेयी को याद?
अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी को लेकर कांग्रेस ने क्यों किया अटल बिहारी वाजपेयी को याद?
Embed widget