एक्सप्लोरर

ज्ञानवापी श्रृंगार गौरी केस: मुख्य वादी ने कहा- 'मैं अब नहीं लड़ सकता, किया जा रहा प्रताड़ित, गद्दार घोषित, सबसे बड़ी गलती की'

ज्ञानवापी श्रृंगार गौरी केस: मुख्य वादी ने खुद को मामले से हटाते हुए कहा, "समाज द्वारा हमें ही गद्दार घोषित किया जा चुका है, क्षमा चाहता हूं, अब और नहीं सहा जाता. हर तरह से प्रताड़ित किया जा रहा है."

Gyanvapi Shringar Gauri Case: ज्ञानवापी श्रृंगार गौरी मुकदमे के मुख्य वादी और विश्व वैदिक सनातन संघ के संस्थापक जितेंद्र सिंह बिसेन ने ज्ञानवापी से जुड़े सभी मामलों से खुद को अलग करने की घोषणा की है. इससे पूर्व, जितेंद्र सिंह के वकील शिवम गौड़ ने इस मामले से खुद को हटा लिया था. जितेंद्र सिंह ने इस संबंध में जानकारी दी है. 

जितेंद्र सिंह ने यहां जारी एक बयान में कहा, ‘‘मैं और मेरा परिवार ज्ञानवापी से जुड़े उन सभी मामलों से स्वयं को अलग कर रहे हैं, जो देश और धर्म के हित में हमारे परिवार ने विभिन्न अदालतों में दायर किए थे.’’ उन्होंने कहा, ‘‘इन सभी मामलों को दायर करने के बाद से मुझे और मेरे परिवार को हर तरह से प्रताड़ित किया जा रहा है. इस धर्मयुद्ध को लड़ते हुए हमारे समाज द्वारा हमें ही गद्दार घोषित किया जा चुका है.’’

Gorakhpur: बुलडोजर के डर से गोरखपुर के टॉप-10 माफिया राकेश यादव ने किया सरेंडर, 52 से ज्यादा मुकदमे हैं दर्ज

मैं अब नहीं लड़ सकता
मुख्य वादी सिंह ने कहा, ‘‘शासन ने केवल हमें ही प्रताड़ित किया. ऐसे में शक्ति और सामर्थ्य सीमित होने की वजह से इस धर्मयुद्ध को मैं अब और नहीं लड़ सकता, इसलिए मैं यह युद्ध छोड़ रहा हूं. इस धर्मयुद्ध को शुरू करके शायद मैंने अपने जीवन में सबसे बड़ी गलती की थी.’’ उन्होंने कहा, ‘‘यह समाज केवल धर्म के नाम पर नौटंकी करके समाज को भ्रमित करने वालों के साथ है. अपना सर्वस्व न्योछावर करके देश और समाज की रक्षा का कार्य करने वाले व्यक्ति को अपने ही समाज द्वारा उपेक्षित और अपमानित किया जाता है. क्षमा चाहता हूं, अब और नहीं सहा जाता.’’

सिंह के अधिवक्ता शिवम गौड़ ने एक बयान जारी कर कहा, ‘‘मैं ज्ञानवापी मामले में 2021 से और श्री कृष्ण जन्मभूमि मामले में 2022 से लगातार पैरवी करता आ रहा हूं और लगभग एक साल से दिल्ली का अपना सारा काम छोड़कर ज्ञानवापी मामले को संभाल रहा हूं.’’ उन्होंने कहा, ‘‘मुझे ज्ञानवापी संबंधी सभी मामलों के लिए जितेन्द्र सिंह बिसेन ने ही अधिवक्ता नियुक्त किया था, परंतु कुछ समय से उनसे अस्पष्ट चर्चा और संपर्कहीनता के चलते मैं इन दोनों मामलों से जुड़े सभी मुकदमों से बतौर अधिवक्ता हट रहा हूं. 

जितेंद्र सिंह ने कहा, "पैरवी के लिए मैंने मई, 2022 से अब तक कोई फीस नहीं ली है.’’ गौरतलब है कि जितेंद्र सिंह बिसेन ज्ञानवापी परिसर स्थित मां श्रृंगार गौरी के नियमित दर्शन पूजन की मांग करने वाले मुकदमे के मुख्य पैरोकार रहे हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'मैं अयोध्या से चुनाव लड़ने को तैयार आप भी...', CM योगी ने कबूल किया अखिलेश का चैलेंज!
'मैं अयोध्या से चुनाव लड़ने को तैयार आप भी...', CM योगी ने कबूल किया अखिलेश का चैलेंज!
गाजीपुरः तीसरी के छात्र की स्कूल में करंट से मौत, बंदरों के लिए लगाए गए थे तार
गाजीपुरः तीसरी के छात्र की स्कूल में करंट से मौत, बंदरों के लिए लगाए गए थे तार
CJP प्रोटेस्ट का शामली में भी असर, दिल्ली आने-जाने वाली 13 ट्रेनें रद्द
CJP प्रोटेस्ट का शामली में भी असर, दिल्ली आने-जाने वाली 13 ट्रेनें रद्द
लखनऊः BJP महिला मोर्चा ने कांग्रेस दफ्तर का किया घेराव, राहुल गांधी के खिलाफ हल्ला बोल
लखनऊः BJP महिला मोर्चा ने कांग्रेस दफ्तर का किया घेराव, राहुल गांधी के खिलाफ हल्ला बोल

वीडियोज

वो दरिंदों के जाल में फंस गई थी !
बिना मंजूरी प्रदर्शन से ज्ञानेश का इस्तीफा हो जाएगा?
Delhi में मेट्रो-रेल बंद करने पर SC ने लगाई फटकार
10 अक्टूबर को लेकर दिल्ली में कैसा 'डर' ?
विपक्ष ने राष्ट्रपति मुर्मू को सौंपा ज्ञापन

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हिरासत में लिए जाने के बाद ममता बनर्जी का बड़ा बयान - 'मैं सोमवार को...'
हिरासत में लिए जाने के बाद ममता बनर्जी का बड़ा बयान - 'मैं सोमवार को...'
'मैं अयोध्या से चुनाव लड़ने को तैयार आप भी...', CM योगी ने कबूल किया अखिलेश का चैलेंज!
'मैं अयोध्या से चुनाव लड़ने को तैयार आप भी...', CM योगी ने कबूल किया अखिलेश का चैलेंज!
'बॉलिंग मशीन ही लगा दो', 250 चेज होने पर भारतीय स्पिनर का बड़ा बयान; जानें क्या कहा
'बॉलिंग मशीन ही लगा दो', 250 चेज होने पर भारतीय स्पिनर का बड़ा बयान; जानें क्या कहा
'INDIA गठबंधन दिल्ली में करेगा बड़ा विरोध प्रदर्शन', CJP प्रोटेस्ट के बीच बोले केसी वेणुगोपाल
'INDIA गठबंधन दिल्ली में करेगा बड़ा विरोध प्रदर्शन', CJP प्रोटेस्ट के बीच बोले केसी वेणुगोपाल
'मरने से कोई फरिश्ता नहीं बन जाता...', तनुश्री दत्ता के सपोर्ट में आई सिंगर ने कही बड़ी बात
'मरने से कोई फरिश्ता नहीं बन जाता...', तनुश्री दत्ता के सपोर्ट में आई सिंगर ने कही बड़ी बात
'मैं नरेंद्र मोदी, RSS से एक दशक से लड़ रहा हूं', राहुल बोले- 'हर चाल से वाकिफ हूं'
'मैं नरेंद्र मोदी, RSS से एक दशक से लड़ रहा हूं', राहुल बोले- 'हर चाल से वाकिफ हूं'
‘इमरजेंसी की बात राहुल न कहें, आपकी दादी की बात दुनिया जानती है’, BJP का हमला
‘इमरजेंसी की बात राहुल न कहें, आपकी दादी की बात दुनिया जानती है’, BJP का हमला
सिर्फ 3 महीने का मौका, यूपी सरकार की नई योजना से चुकता कर लें पुराने टैक्स विवाद
सिर्फ 3 महीने का मौका, यूपी सरकार की नई योजना से चुकता कर लें पुराने टैक्स विवाद
Embed widget