एक्सप्लोरर

ग्रेटर नोएडा में बन रही है नई लाइफलाइन, 5.1 KM पेरिफेरल रोड से गांवों को मिलेगी सीधी राह

Noida News:. यह सुविधा खासकर नोएडा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा चालू होने के बाद बढ़ते ट्रैफिक दबाव को कम करने में सहायक होगी.इसके बनने से नोएडा में अतिरिक्त वाहनों का दबाब भी कम होगा.

UP News: ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण क्षेत्र में पाली गांव और अयोटा सेक्टर के समीप निर्माणाधीन 5.1 किलोमीटर लंबी पेरिफेरल सड़क का कार्य तेज़ी से प्रगति पर है. अब तक सड़क निर्माण का लगभग 25 प्रतिशत कार्य पूर्ण किया जा चुका है. प्राधिकरण का लक्ष्य इस सड़क को अगले डेढ़ साल में पूरी तरह से तैयार करना है.

यह सड़क न केवल पाली और आसपास के गांवों के लिए आवागमन को आसान बनाएगी, बल्कि क्षेत्र की अन्य सड़कों पर वाहन दबाव को भी कम करेगी.

पेरिफेरल सड़क इसलिए है जरुरी

दरअसल तिलपता कंटेनर डिपो के समीप विकसित किए जा रहे अयोटा सेक्टर को थोक व्यापार और औद्योगिक संस्थानों के लिए तैयार किया जा रहा है. प्राधिकरण ने भूखंड आवंटन से पहले क्षेत्र में सड़क और अन्य आधारभूत सुविधाओं का निर्माण शुरू कर दिया है. पेरिफेरल सड़क इसी योजना का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है. सड़क की कुल लंबाई 5100 मीटर होगी, जिसमें से 1470 मीटर सड़क की चौड़ाई 43 मीटर और 3490 मीटर सड़क की चौड़ाई 60 मीटर निर्धारित की गई है. सड़क निर्माण के लिए भूमि समतलीकरण का कार्य पूरा कर लिया गया है.

ट्रैफिक का दबाव होगा कम

योजना के तहत इस सड़क को भविष्य में 130 मीटर चौड़ी ग्रेटर नोएडा नोएडा वेस्ट लिंक रोड से जोड़ा जाएगा, जिससे मालवाहक वाहनों की आवाजाही पूर्ण रूप से हो सकेगी. यह सुविधा खासकर नोएडा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा चालू होने के बाद बढ़ते ट्रैफिक दबाव को कम करने में सहायक होगी. साथ ही इसके बनने से नोएडा में अतिरिक्त वाहनों का दबाब भी कम होगा. शहर में लगातार वाहनों की संख्या रिकॉर्ड तोड़ रही है, ऐसे में सार्वजनिक परिवहन बढ़ाने पर जोर है जिससे स्थानीय लोगों को राहत मिलेगी. व कमर्शियल वाहन इन सड़कों का उपयोग कर सकेंगे.

प्राधिकरण के वरिष्ठ प्रबंधक ने बताया कि निर्माण कार्य को निर्धारित समय सीमा में पूरा करने का प्रयास किया जा रहा है. इसके तैयार हो जाने पर न सिर्फ स्थानीय ट्रैफिक में सुधार होगा, बल्कि आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों को भी इसका प्रत्यक्ष लाभ मिलेगा.

रविन्द्र जयंत पत्रकारिता के क्षेत्र में पिछले 16 वर्षों से सक्रिय हैं. बीते 9 वर्षों से एबीपी न्यूज़ नेटवर्क के साथ जुड़े हैं. एबीपी न्यूज़ से पहले कई बड़े संस्थानों से जुड़े रहे हैं. दिल्ली-एनसीआर सहित नोएडा और ग्रेटर नोएडा की क्राइम, सामाजिक और राजनीतिक खबरों पर उनकी गहरी पकड़ है. मास कम्युनिकेशन में पीजी करने के बाद लॉ की पढ़ाई की है. नई जगहों की यात्रा करना पसंद है. मेल आईडी- ravijaint.86@gmail.com

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मेरठ में 26 वर्षीय डॉक्टर का क्लिनिक पर मिला शव, पति- ससुर गिरफ्तार
मेरठ में 26 वर्षीय डॉक्टर का क्लिनिक पर मिला शव, पति- ससुर गिरफ्तार
'योगी सरकार जाति देखकर करती है कार्रवाई', स्वामी प्रसाद मौर्य का गंभीर आरोप
'योगी सरकार जाति देखकर करती है कार्रवाई', स्वामी प्रसाद मौर्य का गंभीर आरोप
लखनऊ: फ्लैट में गर्लफ्रेंड के साथ पकड़े गए सचिव जी! पत्नी ने जड़े थप्पड़
लखनऊ: फ्लैट में गर्लफ्रेंड के साथ पकड़े गए सचिव जी! पत्नी ने जड़े थप्पड़
UP: आयुष्मान मरीजों के इलाज में लापरवाही पर सरकार सख्त, 866 अस्पतालों पर एक्शन
UP: आयुष्मान मरीजों के इलाज में लापरवाही पर सरकार सख्त, 866 अस्पतालों पर एक्शन

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
शेर सब्र करता है और हिरण…, OBC नेताओं से बोले राहुल- सड़क पर करना होगा आंदोलन
शेर सब्र करता है और हिरण…, OBC नेताओं से बोले राहुल- सड़क पर करना होगा आंदोलन
TRE-4 का विज्ञापन जारी फिर भी आंदोलन खत्म नहीं, 2 मांगों पर अड़े छात्र
TRE-4 का विज्ञापन जारी फिर भी आंदोलन खत्म नहीं, 2 मांगों पर अड़े छात्र
क्रिकेट में 5वीं बार ऐसा कमाल, वेस्टइंडीज के महिला और पुरुष क्रिकेटर ने जीता ICC अवॉर्ड
क्रिकेट में 5वीं बार ऐसा कमाल, वेस्टइंडीज के महिला और पुरुष क्रिकेटर ने जीता ICC अवॉर्ड
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'जिस तरह से...', ट्रंप के भारतीय चुनाव सिस्टम की तारीफ पर MEA का रिएक्शन
'जिस तरह से...', ट्रंप के भारतीय चुनाव सिस्टम की तारीफ पर MEA का रिएक्शन
NTA ने परीक्षा टीम में किया बड़ा बदलाव, हटाए 600 एक्सपर्ट
NTA ने परीक्षा टीम में किया बड़ा बदलाव, हटाए 600 एक्सपर्ट
ईरान बोला- बातचीत के लिए भीख मांग रहा US, ट्रंप ने दिया ये करारा जवाब
ईरान बोला- बातचीत के लिए भीख मांग रहा US, ट्रंप ने दिया ये करारा जवाब
Video: एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
Embed widget