एक्सप्लोरर

नोएडा लॉजिस्टिक पार्क की रेस में अडानी, सुपर हैंडलर्स और इंपेज़र – किसका होगा दबदबा?

Noida News:मल्टीमॉडल लॉजिस्टिक पार्क (एमएमएलपी) योजना को लेकर राज्य के मुख्य सचिव और नोएडा-ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के चेयरमैन मनोज कुमार सिंह ने बृहस्पतिवार को ग्रेटर नोएडा में समीक्षा बैठक की

यूपी न्यूज़: उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा विकसित की जा रही मल्टीमॉडल लॉजिस्टिक पार्क (एमएमएलपी) योजना को लेकर राज्य के मुख्य सचिव और नोएडा-ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के चेयरमैन मनोज कुमार सिंह ने बृहस्पतिवार को ग्रेटर नोएडा में समीक्षा बैठक की. बैठक में उन्होंने इस महत्वाकांक्षी योजना के तहत प्राप्त हुए आवेदनों पर तीनों प्रतिभागी कंपनियों के प्रस्तुतिकरणों को देखा और परियोजना की आगामी दिशा पर विचार किया.
यह योजना 23 मई 2025 को लॉन्च की गई थी और 23 जून अंतिम आवेदन तिथि रखी गई थी. ग्रेटर नोएडा के सेक्टर कप्पा-2 स्थित 174 एकड़ भूखंड पर लॉजिस्टिक पार्क के विकास हेतु तीन कंपनियों – सुपर हैंडलर्स प्राइवेट लिमिटेड, अडानी पोर्ट्स एंड स्पेशल इकोनॉमिक जोन लिमिटेड, और इंपेज़र लॉजिस्टिक प्राइवेट लिमिटेड ने रुचि दिखाई है.

मुख्य सचिव मनोज कुमार सिंह की अध्यक्षता में आयोजित इस बैठक में इन कंपनियों ने अपने-अपने प्रोजेक्ट्स की कार्ययोजना प्रस्तुत की. प्रस्तावों के मूल्यांकन के बाद अंतिम निर्णय मुख्य सचिव की अध्यक्षता में गठित चयन समिति द्वारा लिया जाएगा.

मल्टीमॉडल लॉजिस्टिक पार्क के लाभ

बता दें कि नोएडा में प्रस्तावित मल्टीमॉडल लॉजिस्टिक पार्क (MMLP) क्षेत्रीय अर्थव्यवस्था को गति देगा. यह सड़क, रेल, हवाई और जलमार्ग के माध्यम से माल परिवहन को सुगम बनाएगा, जिससे लॉजिस्टिक लागत 13% से घटकर 9% होगी यह पार्क 174 एकड़ में फैला होगा, जिसमें आधुनिक वेयरहाउसिंग, कोल्ड स्टोरेज, कस्टम क्लीयरेंस और पैकेजिंग सुविधाएं होंगी. इससे 5000 से अधिक रोजगार सृजित होंगे, ट्रैफिक जाम और प्रदूषण कम होगा. उद्योगों को बेहतर कनेक्टिविटी मिलेगी, जिससे निर्यात बढ़ेगा और क्षेत्रीय व्यापार को बढ़ावा मिलेगा.

बड़े स्तर पर होगा निवेश और रोजगार सृजन
इस लॉजिस्टिक पार्क के निर्माण से 1200 करोड़ रुपये से अधिक का निवेश संभावित है. साथ ही 5000 से अधिक युवाओं को रोजगार के अवसर मिलेंगे. लॉजिस्टिक पार्क के माध्यम से औद्योगिक क्षेत्रों में माल ढुलाई और आपूर्ति श्रृंखला की दक्षता बढ़ेगी.

बैठक में शामिल प्रमुख अधिकारी
इस अवसर पर ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के सीईओ एन. जी. रवि कुमार, नोएडा प्राधिकरण के सीईओ डॉ. लोकेश एम, यमुना प्राधिकरण के सीईओ आर. के. सिंह, जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा समेत प्राधिकरणों के एसीईओ सौम्य श्रीवास्तव, श्रीलक्ष्मी वीएस, सुनील कुमार सिंह, प्रेरणा सिंह, सुमित यादव, जीएम फाइनेंस विनोद कुमार, प्लानिंग प्रमुख लीनू सहगल, और ओएसडी शैलेन्द्र भाटिया सहित कई वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे.

रविन्द्र जयंत पत्रकारिता के क्षेत्र में पिछले 16 वर्षों से सक्रिय हैं. बीते 9 वर्षों से एबीपी न्यूज़ नेटवर्क के साथ जुड़े हैं. एबीपी न्यूज़ से पहले कई बड़े संस्थानों से जुड़े रहे हैं. दिल्ली-एनसीआर सहित नोएडा और ग्रेटर नोएडा की क्राइम, सामाजिक और राजनीतिक खबरों पर उनकी गहरी पकड़ है. मास कम्युनिकेशन में पीजी करने के बाद लॉ की पढ़ाई की है. नई जगहों की यात्रा करना पसंद है. मेल आईडी- ravijaint.86@gmail.com

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'कारसेवकों पर गोली चलवाने वाले को दिया पद्म' राजनाथ ने मुलायम सिंह यादव पर टाला सवाल
'कारसेवकों पर गोली चलवाने वाले को दिया पद्म' राजनाथ ने मुलायम सिंह यादव पर टाला सवाल
SIR के बाद यूपी में SSR पर भड़की कांग्रेस, कहा- 'अगर गलती की ही नहीं थी तो...'
SIR के बाद यूपी में SSR पर भड़की कांग्रेस, कहा- 'अगर गलती की ही नहीं थी तो...'
'ये लोग...' नेहा बोरा के बांग्लादेश वाले बयान पर CM योगी ने किया पलटवार
'ये लोग...' नेहा बोरा के बांग्लादेश वाले बयान पर CM योगी ने किया पलटवार
'SSR का उल्टा RSS...' अखिलेश यादव ने ECI के फैसले पर उठाए सवाल
'SSR का उल्टा RSS...' अखिलेश यादव ने ECI के फैसले पर उठाए सवाल

वीडियोज

Salman Khan के Bedroom में थी रहस्यमयी मौजूदगी? Koffee With Karan 9 में किया खुलासा!
Bigg Boss 20: Qazi Touqeer ने Sachin Tendulkar को कहा ‘Little Master’, सोशल मीडिया पर विवाद!
Gauahar Khan ने Qazi Touqeer के व्यवहार पर उठाए सवाल, Salman Khan से की Weekend Ka Vaar की मांग!
Yami Gautam ने किए Ayodhya में रामलला के दर्शन, Ramayana में Sita बनने की उठी मांग!
लखनऊ में मौत की पटकथा...नेपाल में 'गुप्त लीला' !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
प्रशांत भूषण, नेहा बोरा...रिजीम चेंज वाले बयान राजनाथ सिंह का पलटवार, क्या है पूरा विवाद?
प्रशांत भूषण, नेहा बोरा...रिजीम चेंज वाले बयान राजनाथ सिंह का पलटवार, क्या है पूरा विवाद?
SIR के बाद यूपी में SSR पर भड़की कांग्रेस, कहा- 'अगर गलती की ही नहीं थी तो...'
SIR के बाद यूपी में SSR पर भड़की कांग्रेस, कहा- 'अगर गलती की ही नहीं थी तो...'
अभिजीत दीपके के CP में तिरंगा मार्च पर सुप्रीम कोर्ट बोला, 'हमें उम्मीद है कि...'
अभिजीत दीपके के CP में तिरंगा मार्च पर सुप्रीम कोर्ट बोला, 'हमें उम्मीद है कि...'
South OTT Release: 'डीसी' से 'द ट्रेटर्स' तक, फ्राइडे को OTT पर साउथ की 7 फिल्मों-सीरीज की धूम, वीकेंड पर करें एंजॉय
फ्राइडे को OTT पर आईं साउथ की 7 फिल्में-सीरीज, वीकेंड पर करें एंजॉय
BCCI के लिए सबसे बड़ा सिरदर्द बन चुके हैं जसप्रीत बुमराह, 3 कारणों से समझें
BCCI के लिए सबसे बड़ा सिरदर्द बन चुके हैं जसप्रीत बुमराह, 3 कारणों से समझें
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
महिला आरक्षण और परिसीमन बिल पर दिवाली से पहले सरकार लेगी फैसला, बुलाएगी संसदीय सत्र
महिला आरक्षण और परिसीमन बिल पर दिवाली से पहले सरकार लेगी फैसला, बुलाएगी संसदीय सत्र
गांव पहुंचा जर्मन डिप्लोमेट, किसान ने उठवाया गोबर; देखें वीडियो
गांव पहुंचा जर्मन डिप्लोमेट, किसान ने उठवाया गोबर; देखें वीडियो
Embed widget