एक्सप्लोरर

मायावती पॉलिटेक्निक कॉलेज के हॉस्टल में लौटने लगीं लड़कियां, प्रशासन बोला- अफवाह की वजह से फैला डर

Greater Noida: ग्रेटर नोएडा के गर्ल्स हॉस्टल मामला सामने आने के बाद कॉलेज प्रशासन ने कैंपस की सुरक्षा के लिए विशेष कदम उठाए हैं. इसके लिए कैंपस में सीसीटीवी कैमरे और लाइटिंग की व्यवस्था की गई है.

Greater Noida Girls Hostel: ग्रेटर नोएडा के कुमारी मायावती गवर्नमेंट गर्ल्स पॉलिटेक्निक कॉलेज में 172 लड़कियों के हॉस्टल छोड़ने की घटना काफी विवादों में रही थी, जिसके बाद कॉलेज प्रशासन की ओर से सख्त कदम उठाए गए हैं. इसके तहत जहां कैंपस में लाइटिंग की बेहतर व्यवस्था की गई है तो वहीं परिसर के चारों ओर दीवारों फेंसिंग कर दी गई है. इसके साथ ही झाड़ियों को हटा दिया गया है. कॉलेज के प्रिंसिपल का कहना है कि इस मामले में जबरदस्ती डर फैलाया गया था. 

पिछले दिनों बादलपुर में स्थित मायावती पॉलिटेक्निक कॉलेज में पढ़ने वाली लड़कियों ने रात में अनजान लोगों द्वारा उनके दरवाजे खटखटाने और कमरे में झांकने की कोशिश करने का आरोप लगाया था, जिसके बाद डर की वजह से हॉस्टल में रहने वाली 187 में से 172 लड़कियां वापस घर लौट गईं थी. इस मामले को लेकर काफी बवाल भी देखने को मिला था. 

कॉलेज प्रशासन ने उठाया कदम
इस पूरे मामले पर एबीपी न्यूज़ ने कॉलेज के प्रिसिंपल श्याम नारायण सिंह से बात की उन्होंने इस घटना को उकसावे और जबरदस्ती डर फैलाने वाला बताया. उन्होंने कहा कि लड़कियों के डर को दूर करने के लिए प्रशासन ने कैंपस में लगी झाड़ियों को हटवा दिया है. सीसीटीवी कैमरे और पोल लाइट की संख्या बढ़ा दी है. आगे भी लड़कियों के डर को दूर करने के लिए हर संभव प्रयास किया जाएगा. उन्होंने कहा कि कॉलेज द्वारा उठाए गए कदमों के बाद 172 में से 40 से 50 लड़कियां वापस भी लौट आईं हैं और वो खुद को सुरक्षित महसूस कर रही हैं. 

इस बारे में जब लड़कियों से बात की गई ओर फ़र्स्ट ईयर की छात्रा ने बताया कि हमें ज़बरदस्ती डराया गया था. जिसके चलते वो घर चले गए. कुछ लड़कियां लगातार कह रही थी कि कोई 1 हफ्ते से दरवाजा खटखटा रहा है. ड्रोन उड़ रहे हैं. कुछ लड़कियों ने कहा कि ये संभव नहीं है कि कोई हॉस्टल की दीवार फांदकर आ जाए. अगर कोई आ जाएगा तो वापस नहीं जा पाएगा. उन्होंने कहा कि कैंपस में लाइटिंग, फेंसिंग और सीसीटीवी कैमरे लगने के बाद वो सुरक्षित महसूस कर रही हैं. 

कॉलेज प्रिंसिपल ने कहा कि इस घटना को लेकर बताया कि जिस दिन घटना हुई उस दिन गार्ड नहीं थे और 187 में से सिर्फ 6 ही बच्चे हॉस्टल में बचे थे. पूरी घटना सिर्फ उकसावे की वजह से हुई. उस दिन बच्चे बात ही नहीं सुन रहे थे. बच्चों के डर को खत्म करने की पूरी कोशिश की गयी है अब बच्चे खुद वापस हॉस्टल आ रहे हैं और कुछ त्योहार बाद वापस आ जाएंगे. हालांकि इन तमाम बातों के बीच सवाल ये भी उठ रहे हैं कि अगर समय रहते छात्राओं के डर को दूर कर दिया जाता तो ये हालात ही नहीं बनते. 

रायबरेली में ट्रेन को डिरेल करने की कोशिश, रेलवे ट्रैक पर डाला मिट्टी का ढेर, ऐसे टला हादसा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

लखनऊ में जुटेंगे 8 राज्यों के प्रशासनिक अधिकारी, CM योगी करेंगे कार्यशाला का उद्घाटन
लखनऊ में जुटेंगे 8 राज्यों के प्रशासनिक अधिकारी, CM योगी करेंगे कार्यशाला का उद्घाटन
CM योगी इंदिरापुरम के टीएसटीपी का करेंगे निरीक्षण, स्नातक सम्मेलन में भी लेंगे प्रतिभाग
CM योगी इंदिरापुरम के टीएसटीपी का करेंगे निरीक्षण, स्नातक सम्मेलन में भी लेंगे प्रतिभाग
यूपी वालों के लिए बड़ी खबर, मिला लंबा वीकेंड, 19 अक्टूबर को छुट्टी का ऐलान
यूपी वालों के लिए बड़ी खबर, मिला लंबा वीकेंड, 19 अक्टूबर को छुट्टी का ऐलान
आगरा दौरे पर रहेंगे CM योगी, शिवाजी म्यूजियम का करेंगे निरीक्षण
आगरा दौरे पर रहेंगे CM योगी, शिवाजी म्यूजियम का करेंगे निरीक्षण

वीडियोज

Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)
Yeh Fitoor Tera:💔Ridhan ने तोड़ दी सगाई! जान लिया की Saumya का दिल सिर्फ Jeet के लिए धड़कता है! #sbs
Salman Khan के Bedroom में थी रहस्यमयी मौजूदगी? Koffee With Karan 9 में किया खुलासा!
Bigg Boss 20: Qazi Touqeer ने Sachin Tendulkar को कहा ‘Little Master’, सोशल मीडिया पर विवाद!
Gauahar Khan ने Qazi Touqeer के व्यवहार पर उठाए सवाल, Salman Khan से की Weekend Ka Vaar की मांग!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CEC पर बवाल के बीच मल्लिकार्जुन खरगे ने छेड़ा परिसीमन विवाद, 'संसद सत्र से पहले...'
CEC पर बवाल के बीच मल्लिकार्जुन खरगे ने छेड़ा परिसीमन विवाद, 'संसद सत्र से पहले...'
'कुछ मोलभाव कर रहे हैं...' UP में INDIA अलायंस में आएंगे नए दल? अखिलेश ने दिए संकेत
'कुछ मोलभाव कर रहे हैं...' UP में INDIA अलायंस में आएंगे नए दल? अखिलेश ने दिए संकेत
अभिजीत दीपके के CP में तिरंगा मार्च पर सुप्रीम कोर्ट बोला, 'हमें उम्मीद है कि...'
अभिजीत दीपके के CP में तिरंगा मार्च पर सुप्रीम कोर्ट बोला, 'हमें उम्मीद है कि...'
'भगवान उनका भला करे', तनुश्री दत्ता के Evil Is Dead वाले बयान पर नाना पाटेकर के बेटे मल्हार ने तोड़ी चुप्पी
'भगवान भला करे', तनुश्री दत्ता के Evil Dead वाले बयान पर नाना पाटेकर के बेटे ने तोड़ी चुप्पी
टीम इंडिया से बाहर चल रही स्टार बल्लेबाज को मिला नया रोल, स्विट्जरलैंड ने बनाया एम्बेसडर
टीम इंडिया से बाहर चल रही स्टार बल्लेबाज को मिला नया रोल, स्विट्जरलैंड ने बनाया एम्बेसडर
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
'रिजीम चेंज' वाले बयान पर नितिन नवीन का पलटवार, कहा- 'यह अर्बन नक्सल के...'
'रिजीम चेंज' वाले बयान पर नितिन नवीन का पलटवार, कहा- 'यह अर्बन नक्सल के...'
कैसे अपना नाम दिखने से रोक सकते हैं आप? जानें आसान टिप्स
कैसे अपना नाम दिखने से रोक सकते हैं आप? जानें आसान टिप्स
Embed widget