एक्सप्लोरर

Greater Noida में जिलाधिकारी दफ्तर की तस्वीरें विकास के दावों को मुंह चिढ़ा रही हैं, पढ़ें ये रिपोर्ट

DM Office of Greater Noida: हाईटक सिटी ग्रेटर नोएडा में चौड़ी सड़कें, ऊंची इमारतें देखी जा सकती हैं. लेकिन जिलाधिकारी कार्यालय की जो तस्वीरें सामने आई हैं, वो हैरान करने वाली हैं.

Poor Road condition in Greater Noida DM Office: ग्रेटर नोएडा हाईटेक सिटी कहा जाने वाला शहर है. यहां के जिलाधिकारी कार्यालय (DM Office) की तस्वीरें कुछ अलग ही बयां कर रही हैं. यहां जिलाधिकारी कार्यालय के अंदर की सड़कें टूटी (Poor Roads in DM Office) हुई हैं. सड़कों पर बरसात का पानी भरा हुआ है, गंदगी का अंबार लगा हुआ है. झाड़ खड़े हुए हैं. बिजली के पैनल बॉक्स खुले हुए हैं, हादसों को दावत दे रहे हैं. वहीं, फरियादियों के लिए स्वच्छ पानी की व्यवस्था नहीं है. हालांकि, कारो लगाया गया है लेकिन वह काफी समय से खराब है. कैंपस के अंदर एक हैंड पंप लगा हुआ है लेकिन वह भी खराब है.

हर जगह अव्यवस्था 

इसके अलावा जन सुविधा केंद्र के शौचालय में सालों से ताला लगा हुआ है. उसके पीछे गंदगी का अंबार लगा हुआ है. हर समय बरसात का पानी जिलाधिकारी कार्यालय को तालाब में तब्दील कर देता है. पानी निकासी के लिए उचित व्यवस्था नहीं है. अधिकारी और बार एसोसिएशन के पदाधिकारी कई बार सड़क, पानी भरने की समस्या गंदगी को लेकर अधिकारियों से प्राधिकरण कर्मचारियों से प्रार्थना पत्र लिख रहे हैं, लेकिन अभी तक कोई समाधान नहीं हुआ है. वहीं, जन सुविधा केंद्र के अंदर पंखे नहीं हैं. कैंपस के अंदर बना पार्क भी खराब स्थिति में है. सीवर के ढक्कन टूटे हुए हैं.

अनदेखी करते अधिकारी 

यह हालत किसी भी अधिकारी को नहीं दिखाई देती. बता दें कि प्रत्येक दिन अधिकारी यहां से गुजरते हैं, लेकिन सब कुछ नजरअंदाज कर दिया जाता है. जब जिलाधिकारी कार्यालय का ये हाल होगा तो सोचिए पूरे जनपद का क्या हाल होगा.

कमयों को दुरुस्त किया जाएगा 

एडीएम दिवाकर सिंह ने बताया कि, जो भी कमियां हैं, खामियां हैं उन्हें दुरुस्त कराया जाएगा. लापरवाही बरतने वाले लोगों पर कार्रवाई की जाएगी. डीएम दफ्तर के अंदर वकीलों का आरोप है कि, कई बार शिकायत लिख चुके हैं, यहां पर गंदगी का अंबार है अधिकारियों को नहीं दिखाई देता.

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जहां सड़क गड्ढा मुक्त करने की बात कहते हैं, वहीं, हाइटेक सिटी कहे जाने वाले शहर ग्रेटर नोएडा के जिलाधिकारी दफ्तर की तस्वीरें अलग ही कहानी कह रही हैं. 

ये भी पढ़ें.

UP Election 2022: असदुद्दीन ओवैसी के दौरे से पहले AIMIM कार्यकर्ताओं ने लगाई होर्डिंग्स, लिखा- वेलकम 'बॉस'

रविन्द्र जयंत पत्रकारिता के क्षेत्र में पिछले 16 वर्षों से सक्रिय हैं. बीते 9 वर्षों से एबीपी न्यूज़ नेटवर्क के साथ जुड़े हैं. एबीपी न्यूज़ से पहले कई बड़े संस्थानों से जुड़े रहे हैं. दिल्ली-एनसीआर सहित नोएडा और ग्रेटर नोएडा की क्राइम, सामाजिक और राजनीतिक खबरों पर उनकी गहरी पकड़ है. मास कम्युनिकेशन में पीजी करने के बाद लॉ की पढ़ाई की है. नई जगहों की यात्रा करना पसंद है. मेल आईडी- ravijaint.86@gmail.com

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

योगी के मंत्री का अखिलेश यादव का बड़ा हमला, बोले- 'आज के दौर में कई...'
योगी के मंत्री का अखिलेश यादव का बड़ा हमला, बोले- 'आज के दौर में कई...'
नशे के खिलाफ UP पुलिस की बाइक रैली, DGP राजीव कृष्ण ने किया रवाना
नशे के खिलाफ UP पुलिस की बाइक रैली, DGP राजीव कृष्ण ने किया रवाना
अंकिता भंडारी हत्याकांड: CBI की जांच तेज, पूर्व बीजेपी MLA से घंटों पूछताछ
अंकिता भंडारी हत्याकांड: CBI की जांच तेज, पूर्व बीजेपी MLA से घंटों पूछताछ
केरल की बेटी का CM योगी को भावुक पत्र, शादी में आने का दिया न्योता
केरल की बेटी का CM योगी को भावुक पत्र, शादी में आने का दिया न्योता

वीडियोज

SIR पर हल्लाबोल...यूपी में 16 लाख का झोल!
जंतर-मंतर और संग्राम, कारोबार धड़ाम!
सड़क जाम, जनता परेशान, किसका 'अराजक' प्लान?
धार्मिक कट्टरता, अराजकता का लक्ष्य है सत्ता?
Bollywood News: करीना के बेडरूम का कौन-सा राज खोल गए सैफ? कपिल के शो में मचा धमाल! (17.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
'इतना बड़ा बिहार है हत्या तो होगी क्या करें', JDU के मंत्री का बेतुका बयान
'इतना बड़ा बिहार है हत्या तो होगी क्या करें', JDU के मंत्री का बेतुका बयान
अभिजीत दीपके पर संजय निरुपम का दावा, 'तिरंगा तो एक बहाना है इनका इरादा...'
अभिजीत दीपके पर संजय निरुपम का दावा, 'तिरंगा तो एक बहाना है इनका इरादा...'
शुभमन गिल की जगह श्रेयस अय्यर भारत की वनडे टीम के कप्तान, ईशान किशन को मिली उपकप्तानी
शुभमन गिल की जगह श्रेयस अय्यर भारत की वनडे टीम के कप्तान, ईशान किशन को मिली उपकप्तानी
इमरान खान पहुंचे बॉम्बे हाई कोर्ट, 'लीव इंडिया' नोटिस के खिलाफ दायर की याचिका
इमरान खान पहुंचे बॉम्बे हाई कोर्ट, 'लीव इंडिया' नोटिस के खिलाफ दायर की याचिका
अभिजीत दीपके रिहा, SEM कोर्ट ने दी सशर्त जमानत
अभिजीत दीपके रिहा, SEM कोर्ट ने दी सशर्त जमानत
हवा में उड़ते जहाज पर खड़ी हुईं 99 साल की दादी, Video देख उड़े होश
हवा में उड़ते जहाज पर खड़ी हुईं 99 साल की दादी, Video देख उड़े होश
गेहूं का MSP बढ़ा, लेकिन इससे किसानों की कमाई कितनी बढ़ेगी?
गेहूं का MSP बढ़ा, लेकिन इससे किसानों की कमाई कितनी बढ़ेगी?
Embed widget