एक्सप्लोरर

UP News: गोरखपुर में पीछा करने पर वन तस्करों ने किया जानलेवा हमला, ये हथियार बरामद

Gorakhpur News: वन तस्करों ने पीछा करने पर गाड़ी से स्कूटी सवार लड़कों को कुचलने का प्रयास किया. पिकअप पर बेशकीमती लकड़ी लादकर वन भाग रहे थे. आरोपियों ने फायरिंग भी की.

UP News: गोरखपुर में वन तस्करों के हौसले बुलंद हैं. आरोप है कि पीछा कर रहे लड़कों को पिकअप से कुचलने का प्रयास किया. नाकाम रहने पर फायरिंग करते हुए भागने लगे. भागने के दौरान पेड़ से टकराकर पिकअप पलट गई. पिकअप दुर्घटनाग्रस्‍त होने के बाद अंधेरे का फायदा उठाकर वन तस्कर फरार हो गए. मौके पर पहुंची पुलिस ने पिकअप और तमंचा बरामद कर लिया है. चौरीचौरा क्षेत्र गगड़ा निवासी जय सिंह ने थाने में प्रार्थना पत्र दिया है. उन्होंने बताया कि बेटा समीर सिंह, भतीजा विश्वजीत सिंह और भांजा अंशु सिंह गुरुवार की रात शादी समारोह में भाग लेने के बाद स्कूटी से गांव आ रहे थे. बगीचे से साखू काटकर ले जाने की कोशिश हो रही थी. 

वन तस्करों ने किया जानलेवा हमला

तीनों बच्चों ने देखा कि एक पिकअप पर दो बोटा साखू  सात लोगों ने लाद लिया है. नजदीक पहुंचने पर चार लोग खिसक गए. तीन लोग पिकअप लेकर भागने लगे. बच्चों ने पीछा करते हुए पुलिस को 112 पर सूचना दी. सोनबरसा मार्ग पर कबूतरी देवी कॉलेज के पास बच्चे पुलिस का इंतजार करने लगे. उसी दौरान लकड़ी चोरों ने स्कूटी सवारों को कुचलने का प्रयास किया. लड़कों पर लकड़ी चोरों ने फायरिंग भी की. पिकअप आम के पेड़ से टकराकर  गाड़ी पलट गई. स्कूटी सवार घायल हो गए.

अंधेरे का फायदा उठाकर हुए फरार

लकड़ी चोर गाड़ी छोड़ कर भाग निकले. चौरीचौरा सर्किल के सीओ नि‍तिन तनेजा ने बताया कि घटना की जानकारी मिली है. मौके से एसओ ने पिकअप और तमंचा बरामद कर लिया है. आशंका है कि लकड़ी चोर देवरिया की ओर से आए होंगे. आरोपियों की तलाश की जा रही है. फरियादी ने जानलेवा हमला करने वाले वन तस्करों पर कड़ी करवाई की मांग की है. पुलिस ने आश्वासन दिया है कि आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा. 

Lok Sabha Election 2024: यूपी में NDA गठबंधन की सीट फाइनल? जयंत और ओम प्रकाश राजभर की पार्टी को यहां से मिल सकता है टिकट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

4 बजे डिटेन, 5 बजे रिहा! अंकिता भंडारी के पिता बोले- 'अब पूरा देश...'
4 बजे डिटेन, 5 बजे रिहा! अंकिता भंडारी के पिता बोले- 'अब पूरा देश...'
वाराणसी में गरबा-डांडिया पर बजरंग दल की चेतावनी, कहा- 'गैर सनातनी...'
वाराणसी में गरबा-डांडिया पर बजरंग दल की चेतावनी, कहा- 'गैर सनातनी...'
माफिया अतीक के कब्जे से मुक्त कराई गई जमीन पर कल भूमिपूजन करेंगे CM योगी
माफिया अतीक के कब्जे से मुक्त कराई गई जमीन पर कल भूमिपूजन करेंगे CM योगी
Ankita Bhandari Case: CM धामी का साफ संदेश- न्याय दिलाना सर्वोच्च प्राथमिकता
अंकिता भंडारी केस: CM धामी का साफ संदेश- न्याय दिलाना सर्वोच्च प्राथमिकता

वीडियोज

सजा-ए-मौत का नीला ड्रम!
CJP को भी 'हाइजैक' कर लेंगे राहुल ?
थम नहीं रहा घमासान... कैसे निकलेगा समाधान? सटीक विश्लेषण
घुसपैठिया और SIR, 2029 की 'जंग' तैयार!
Vasudha: Vasudha के प्यार में रस्में भूला Dev, दादी ने कान पकड़कर सिखाया सबक!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'देश को क्यों बर्बाद कर रहे हो', दीपके के साथ दिल्ली एयरपोर्ट बदसलूकी, बताया-CIA एजेंट
'देश को क्यों बर्बाद कर रहे हो', दीपके के साथ दिल्ली एयरपोर्ट बदसलूकी, बताया-CIA एजेंट
प्रशांत किशोर का सनसनीखेज दावा, 'चुनाव आयोग सत्ता में बैठे…'
प्रशांत किशोर का सनसनीखेज दावा, 'चुनाव आयोग सत्ता में बैठे…'
सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बने शाई होप, तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड
सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बने शाई होप, तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', CJP के दास-रांका की गिरफ्तारी के बाद प्रकाश राज की सरकार को वॉर्निंग
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', प्रकाश राज ने सरकार को दी वॉर्निंग
जिन 3 पत्रकारों ने दिल्ली पुलिस पर लगाया था यौन उत्पीड़न का आरोप, उन्हीं के खिलाफ दर्ज FIR
जिन 3 पत्रकारों ने दिल्ली पुलिस पर लगाया था यौन उत्पीड़न का आरोप, उन्हीं के खिलाफ दर्ज FIR
क्या कन्हैया कुमार की राह पर चलेंगी नेहा बोरा? कांग्रेस पर खुद दिया जवाब
क्या कन्हैया कुमार की राह पर चलेंगी नेहा बोरा? कांग्रेस पर खुद दिया जवाब
CJP नेताओं की हिरासत पर ध्रुव राठी का बड़ा बयान- ‘सभी भारतीय एक साथ...’
CJP नेताओं की हिरासत पर ध्रुव राठी का बड़ा बयान- ‘सभी भारतीय एक साथ...’
ठाणे के उल्हासनगर में फायरिंग से हड़कंप, एक शख्स की मौके पर मौत
ठाणे के उल्हासनगर में फायरिंग से हड़कंप, एक शख्स की मौके पर मौत
Embed widget