एक्सप्लोरर

गोरखपुर से लखनऊ उड़ान सेवा को सीएम योगी 28 मार्च को दिखाएंगे हरी झंडी, जानें- क्या होगा खास

गोरखपुर से उड़ान सेवा शुरू कराने का श्रेय बतौर सांसद योगी आदित्यनाथ के ही नाम है. मुख्यमंत्री बनने के बाद उनके प्रयासों से इसका लगातार विस्तार हुआ है. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 28 मार्च को गोरखपुर से लखनऊ की उड़ान सेवा को हरी झंडी दिखाएंगे.

गोरखपुरः होली के एक दिन पहले पूर्वांचल पर विकास योजनाओं की बौछार होगी. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 28 मार्च को गोरखपुर से लखनऊ की उड़ान सेवा को हरी झंडी दिखाएंगे. इसके साथ ही लखनऊ की दूरी महज एक घंटे में 1470 रुपए खर्च करके पूरी की जा सकेगी. सीएम योगी महायोगी गुरु गोरखनाथ एयरपोर्ट टर्मिनल भवन के विस्तार का शिलान्यास भी किया जाएगा. इसका निर्माण पूर्ण होते ही टर्मिनल में 200 और यात्रियों के ठहराव की क्षमता बढ़ जाएगी. मुख्यमंत्री के कार्यक्रम के मद्देनजर एयरपोर्ट प्रबंधन शुक्रवार को तैयारियों को अंतिम रूप दे चुका है. गोरखपुर से उड़ान भरकर पहुंचने वाले पहले विमान के यात्रियों का लखनऊ एयरपोर्ट पर जोरदार स्वागत किया जाएगा. इस दौरान राज्य सरकार के प्रतिनिधि भी यात्रियों का स्वागत करने को मौजूद रहेंगे.

सीएम योगी ने किए प्रयास गोरखपुर से उड़ान सेवा शुरू कराने का श्रेय बतौर सांसद योगी आदित्यनाथ के ही नाम है. मुख्यमंत्री बनने के बाद उनके प्रयासों से इसका लगातार विस्तार हुआ है. वर्तमान में गोरखपुर से 6 प्रमुख शहरों नई दिल्ली, मुंबई, कोलकाता, बेंगलुरु, हैदराबाद और प्रयागराज के लिए फ्लाइट की सुविधा है. इसका लाभ गोरखपुर के साथ ही आसपास के जिलों, बिहार और नेपाल तक के लोगों को मिल रहा है. 28 मार्च को गोरखपुर से लखनऊ के लिए विमान के उड़ने के साथ ही यहां से उड़ान सेवा से जुड़ने वाले शहरों की संख्या सात हो जाएगी.

बढ़ जाएगी फ्लाइट की संख्या फ्लाइट की संख्या की बात करें तो गोरखपुर से दिल्ली के लिए एयर इंडिया, इंडिगो और स्पाइस जेट की चार, हैदराबाद, कोलकाता, बेंगलुरु और प्रयागराज के लिए इंडिगो की एक-एक, मुंबई के लिए स्पाइस जेट की दो और इंडिगो की एक तथा लखनऊ की एयर इंडिया की एक फ्लाइट समेत कुल 12 फ्लाइट हो जाएंगी. 12 अप्रैल से इस फेहरिस्त में एक और विमान जुड़ जाएगा. इस तारीख से स्पाइस जेट की फ्लाइट से यात्री गोरखपुर से अहमदाबाद की उड़ान भर सकेंगे.

गोरखपुर से लखनऊ उड़ान सेवा को सीएम योगी 28 मार्च को दिखाएंगे हरी झंडी, जानें- क्या होगा खास

1470 रुपये होंगे खर्च एयरपोर्ट अथॉरिटी से जारी शेड्यूल के मुताबिक नई दिल्ली से गोरखपुर की उड़ान भरने वाला एयर इंडिया का 72 सीटर विमान 28 मार्च से प्रतिदिन यहां पहुंचने के बाद लखनऊ जाने की भी सेवा देगा. इससे लखनऊ की दूरी एक घंटे में तय की जा सकेगी. गोरखपुर से दिन में दो बजे उड़कर यह विमान तीन बजे लखनऊ पहुंचेगा. विमान से लखनऊ से गोरखपुर वापसी का समय 3:30 बजे होगा और यह 4:30 बजे यहां पहुंचेगा. गोरखपुर से लखनऊ की फ्लाइट पर यात्री को 1470 रुपये खर्च करने होंगे. गोरखपुर से लखनऊ के लिए फ्लाइट का इंतजार काफी समय से रहा है.

बढ़ी है यात्रियों की संख्या इसके शुरू हो जाने से पूर्वी उत्तर प्रदेश के साथ ही बिहार और नेपाल के सीमाई लोगों की राह प्रदेश की राजधानी के लिए आसान हो जाएगी. 12 अप्रैल से गोरखपुर से अहमदाबाद के लिए विमान सेवा की सुविधा भी उपलब्ध होगी. इसका शेड्यूल भी एयरपोर्ट अथॉरिटी ने जारी कर दिया है. गोरखपुर एयरपोर्ट पर यात्रियों की संख्‍या काफी बढ़ी है. इसे देखते हुए टर्मिनल भवन का विस्‍तार किये जाने का निर्णय लिया गया है. इस निमित्त केन्‍द्र सरकार द्वारा 26.87 करोड़ रुपये की धनराशि स्‍वीकृत की गई है.

ये भी पढ़ें:

प्रेमी ने सड़क पर अनोखे अंदाज में किया प्यार का इजहार, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गोंडा: चलती ट्रेन में महिला ने दिया नवजात को जन्म, स्टेशन पर 20 मिनट रुकी रही बिहार संपर्क क्रांति
गोंडा: चलती ट्रेन में महिला ने दिया नवजात को जन्म, स्टेशन पर 20 मिनट रुकी रही बिहार संपर्क क्रांति
Shamli News: आयुष मलिक धर्मांतरण मामले में चांदनी कुरैशी और पिता को राहत, कोर्ट ने दी जमानत
शामली: आयुष मलिक धर्मांतरण मामले में चांदनी कुरैशी और पिता को राहत, कोर्ट ने दी जमानत
'जनता को परेशान किया तो...', बस्ती में प्रभारी मंत्री सूर्य प्रताप शाही की अफसरों को चेतावनी
'जनता को परेशान किया तो...', बस्ती में प्रभारी मंत्री सूर्य प्रताप शाही की अफसरों को चेतावनी
जंतर-मंतर के आसपास फूड डिलीवरी पर रोक, अखिलेश यादव बोले- 'नोटबंदी के बाद अब फूडबंदी'
जंतर-मंतर के आसपास फूड डिलीवरी पर रोक, अखिलेश यादव बोले- 'नोटबंदी के बाद अब फूडबंदी'

वीडियोज

Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म
Bollywood News: युवा सड़कों पर, स्टार्स अपने स्वैग में, ट्रोल्स बोले—
Udne ki Asha: Renuka को चौखट पर देख हक्के-बक्के रहे Sachin-Sailee, बीते दुखों की यादें ताजा
Badshah-Isha Rikhi के Viral Post ने बढ़ाई हलचल, क्या शादी में सब कुछ ठीक नहीं?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पुलिस की बस, अंदर प्रदर्शनकारी और सामने फौलादी हौसलों के साथ खड़ी लड़की…, कौन है चर्चा में आयी ये ग्रे हुडी गर्ल
पुलिस की बस, अंदर प्रदर्शनकारी और सामने फौलादी हौसलों के साथ खड़ी लड़की…, कौन है ये ग्रे हुडी गर्ल
NEET Paper Leak: नीट पेपर लीक पर साल 2024 में केन्द्र सरकार लाई थी कानून, फिर 2026 के नए लॉ में क्या होगा बदलाव?
नीट पेपर लीक पर साल 2024 में केन्द्र सरकार लाई थी कानून, फिर 2026 के नए लॉ में क्या होगा बदलाव?
CJP के फाउंडर अभिजीत दीपके मंच से बोले, 'जेपी नड्डा जी का धन्यवाद, बहुत ही जल्दी...'
CJP के फाउंडर अभिजीत दीपके मंच से बोले, 'जेपी नड्डा जी का धन्यवाद, बहुत ही जल्दी...'
कब तक टीम इंडिया के कोच रहेंगे गौतम गंभीर? BCCI के साथ कॉन्ट्रैक्ट में सिर्फ इतने महीने बाकी
कब तक टीम इंडिया के कोच रहेंगे गौतम गंभीर? BCCI के साथ कॉन्ट्रैक्ट में सिर्फ इतने महीने बाकी
प्रोटेस्ट में शामिल होने के लिए एक्टर्स को मिल रहे हैं पैसे? एक्ट्रेस आकांक्षा पुरी के खुलासे से मचा हड़कंप
'एक्टर्स को प्रोटेस्ट में शामिल होने के लिए मिल रहे पैसे', आकांक्षा पुरी का चौंकाने वाला खुलासा
Explained: AAP, कांग्रेस, बीजेपी या कोई और! CJP के राजनीति में आने से किसे सबसे ज्यादा खतरा?
AAP, कांग्रेस, बीजेपी या कोई और! CJP के राजनीति में आने से किसे ज्यादा खतरा?
छात्रों के समर्थन में उत्तराखंड के कॉन्स्टेबल ने छोड़ी नौकरी! पुलिस अधिकारियों का दावा-उनपर रिश्वत लेने का आरोप
छात्रों के समर्थन में उत्तराखंड के कॉन्स्टेबल ने छोड़ी नौकरी! पुलिस अधिकारियों का दावा-उनपर रिश्वत लेने का आरोप
पाकिस्तान में बड़ा आत्मघाती हमला, सेना के 12 जवान सहित कम से कम 15 लोगों की मौत
पाकिस्तान में बड़ा आत्मघाती हमला, सेना के 12 जवान सहित कम से कम 15 लोगों की मौत
Embed widget