एक्सप्लोरर

गोरखपुर में दर्दनाक हादसा: तेज रफ्तार कार ने सड़क किनारे बैठे 7 लोगों को कुचला, मां-बेटी की दर्दनाक मौत

Gorakhpur Accident: गोरखपुर में एक तेज रफ्तार कार ने सड़क किनारे बैठी महिलाओं और बच्चों को रौंद डाला. हादसे में मां-बेटी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 5 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए.

Gorakhpur Road Accident: गोरखपुर के गुलरिहा थाना क्षेत्र में शुक्रवार देर रात एक तेज रफ्तार कार ने सड़क किनारे बैठी महिलाओं और बच्चों को रौंद डाला. हादसे में मां-बेटी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 5 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. यह दर्दनाक घटना रात करीब 11:30 बजे भटहट ब्लॉक के भगवानपुर गांव में हुई.

बताया जा रहा है कि गांव की महिलाएं और बच्चे घर के बाहर बैठकर गर्मी से राहत पाने की कोशिश कर रहे थे, तभी तेज रफ्तार KIA कार अनियंत्रित होकर सीधे उन्हें कुचलते हुए निकल गई. मौके पर चीख-पुकार मच गई. आसपास के लोग तुरंत मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी.

मां-बेटी की मौत
पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायलों को बीआरडी मेडिकल कॉलेज पहुंचाया. जहां डॉक्टरों ने जन्नतुन निशा (44 वर्ष) और उनकी बेटी झीना (16 वर्ष) को मृत घोषित कर दिया. इस हादसे में मरियम खान (18 वर्ष), राबिया खातून (23 वर्ष), निहाल (5 वर्ष), जुबेर (17 वर्ष) और सुबराती (16 वर्ष) गंभीर रूप से घायल हुए हैं. सभी घायलों का इलाज मेडिकल कॉलेज में चल रहा है.

पुलिस ने बताया कि हादसे के वक्त कार में चार युवक सवार थे. स्थानीय लोगों की मदद से एक युवक को पकड़ लिया गया है, जबकि तीन अन्य मौके से फरार हो गए. फरार आरोपियों की तलाश जारी है और पुलिस ने कार को कब्जे में ले लिया है.

सीएम योगी ने दिए तत्काल एक्शन के निर्देश
हादसे के बाद से पूरे गांव में शोक की लहर है. मृतकों के घरों में कोहराम मचा हुआ है. इस दुखद हादसे पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गहरा शोक जताया है. उन्होंने मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए घायलों के समुचित इलाज के निर्देश दिए हैं. सीएम योगी ने जिला प्रशासन को तत्काल एक्शन लेने और घायलों की हर संभव मदद करने को कहा है. साथ ही उन्होंने घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना भी की है.

गौरतलब है कि यूपी में हाल के वर्षों में तेज रफ्तार और लापरवाही से गाड़ी चलाने के मामले तेजी से बढ़े हैं. राज्य सरकार लगातार सड़क सुरक्षा को लेकर जागरूकता फैला रही है, लेकिन इसके बावजूद ऐसे हादसे थमने का नाम नहीं ले रहे. गोरखपुर जैसी घटनाएं इस बात की तगड़ी याद दिलाती हैं कि ट्रैफिक नियमों का पालन और सख्ती जरूरी है, ताकि निर्दोष लोगों की जान न जाए.

मैं बलराम पांडेय ABP नेटवर्क में वरिष्ठ संवाददाता हूं. मीडिया उद्योग में 19 वर्षों से अधिक अनुभव के साथ, मैं रिपोर्टिंग और विश्लेषण में अपने अनुभव का लाभ उठाकर दर्शकों को आकर्षित और जागरूक करने वाली उच्च-प्रभाव वाली कहानियाँ पेश करता हूं. वर्तमान में, मैं दिल्ली सरकार और राजनीतिक घटनाओं, प्रवर्तन निदेशालय (ED), CBI को कवर करने, के साथ बड़े इंटरव्यू और समसामयिक मामलों पर व्यावहारिक विश्लेषण प्रदान करने के लिए ज़िम्मेदारी निभा रहा हूं 
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'योगी जी के इशारे पर अखिलेश...', सपा चीफ के सनातन ही समाजवाद वाले बयान पर AIMIM की प्रतिक्रिया
'योगी जी के इशारे पर अखिलेश...', सपा चीफ के सनातन ही समाजवाद वाले बयान पर AIMIM की प्रतिक्रिया
'जहां भगवान राम हों वहां...', राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले पर इकबाल अंसारी का बड़ा बयान
'जहां भगवान राम हों वहां...', राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले पर इकबाल अंसारी का बड़ा बयान
गोरखपुर: जनता दर्शन में CM योगी ने सुनी फरियाद, भू-माफियाओं और दबंगों पर कार्रवाई के निर्देश
गोरखपुर: जनता दर्शन में CM योगी ने सुनी फरियाद, भू-माफियाओं और दबंगों पर कार्रवाई के निर्देश
मेरठ ललिता गौतम हत्याकांड: थिरोट गांव भारी संख्या में पुलिस बल तैनात, बाहरी लोगों की एंट्री पर रोक
मेरठ ललिता गौतम हत्याकांड: थिरोट गांव भारी संख्या में पुलिस बल तैनात, बाहरी लोगों की एंट्री पर रोक

वीडियोज

'Lock Upp 2' में Shreya Kalra का दावा, Kushal Tandon और Shivangi Joshi के रिश्ते पर किया बड़ा खुलासा
Bollywood News: कियारा-यश के गाने ‘तबाही’ पर मचा बवाल, ट्रोलर्स ने क्यों घसीटा सिद्धार्थ मल्होत्रा का नाम? (10-07-2026)
DR. Aarambhi: Aarambhi का बड़ा खेल, Avantika को घर से निकाला बाहर; तंडन परिवार ने भी मोड़ा मुंह
'Lock Upp 2' में Akanksha Chamola का बड़ा खुलासा, बोलीं- शो से बाहर आते ही शुरू होगी Divorce Process
हर कोई SUV ही क्यों खरीद रहा है? Womens की पहली पसंद SUV? #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान युद्ध के दौरान दिखी इंडियन नेवी की ताकत, हमलों के बीच 18 जहाजों को सुरक्षित पहुंचाया भारत
ईरान युद्ध के दौरान दिखी इंडियन नेवी की ताकत, हमलों के बीच 18 जहाजों को सुरक्षित पहुंचाया भारत
दतिया में बवाल के बीच नरोत्तम मिश्रा का पहला बयान, अपने समर्थकों से बोले- 'ऐसा कुछ न करें कि...'
दतिया में बवाल के बीच नरोत्तम मिश्रा का पहला बयान, अपने समर्थकों से बोले- 'ऐसा कुछ न करें कि...'
'आज मोदी हमारा फोन भी नहीं उठाते', शहबाज शरीफ के सलाहकार ने बयां किया दर्द, कहा- पाकिस्तान ने गंवाया मौका
'आज मोदी हमारा फोन नहीं उठाते', शहबाज के सलाहकार ने बयां किया दर्द, कहा- PAK ने गंवाया मौका
IND vs ENG 5th T20 Playing 11: आज खेलेंगे संजू सैमसन? कौन होगा बाहर, देखें पांचवें टी20 के लिए भारत की संभावित प्लेइंग XI
आज खेलेंगे संजू सैमसन? कौन होगा बाहर, देखें पांचवें टी20 के लिए भारत की संभावित प्लेइंग XI
Lenin OTT Release: थिएट्रिकल रन के बाद ओटीटी पर कब और कहां रिलीज होगी अखिल अक्किनेनी की 'लेनिन', जानें- पूरी डिटेल्स
थिएट्रिकल रन के बाद ओटीटी पर कब और कहां रिलीज होगी 'लेनिन', जानें- पूरी डिटेल्स
'कुपवाड़ा से कठुआ तक, कश्मीर में ऐसा कोई कब्रिस्तान नहीं जहां...', पाकिस्तान में हिजबुल कमांडर ने कैमरे पर कबूला सच
'कुपवाड़ा से कठुआ तक, कश्मीर में ऐसा कोई कब्रिस्तान नहीं जहां...', हिजबुल कमांडर का कबूलनामा
'योगी जी के इशारे पर अखिलेश...', सपा चीफ के सनातन ही समाजवाद वाले बयान पर AIMIM की प्रतिक्रिया
'योगी जी के इशारे पर अखिलेश...', सपा चीफ के सनातन ही समाजवाद वाले बयान पर AIMIM की प्रतिक्रिया
Ants Communication: हमेशा सीधी लाइन में ही क्यों चलती हैं चींटियां, क्या है इसके पीछे की वजह?
हमेशा सीधी लाइन में ही क्यों चलती हैं चींटियां, क्या है इसके पीछे की वजह?
Embed widget