एक्सप्लोरर

चिकन बिरयानी का पैकेट खोला तो उसमें निकला मरा हुआ चूहा, जानें फिर क्या हुआ

गोरखपुर में चिकन बिरयानी के पैक में मरे चुहे के निकलने की शिकायत खाद्य विभाग को मिली है. जिसके बाद खाद्य विभाग ने जांच करते हुए दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की बात की है.

गोरखपुर: शहर से एक ऐसा मामला सामने आया जहां फूड कोर्नर से एक ग्राहक ने चिकन बिरियानी पैक कराई तो उसमेंं मरा हुआ चुहा निकला. मामला गोरखपुर के पॉश गोलघर इलाके का है जहां गोरखनाथ इलाके के रहने वाले दुर्गेश ने सिंह बिरियानी कार्नर से चार दिन पहले चिकन बिरयानी पैक करवाई. बिरयानी लेकर दुर्गेश जब घर पहुंचा और उसे खाने के लिए खोला, तो उन्हें अपने आंखों पर यकीन नहीं हुआ. बिरयानी के पैकेट में उन्हें मरा हुआ चूहा दिखाई पड़ा.

उन्होंने तत्काल इसकी सूचना फूड विभाग के आलाधिकारियों को दी. इस मामले पर मुख्‍य खाद्य सुरक्षा अधिकारी अनिल कुमार सिंह ने कहा कि यह जांच का विषय है और जांच के बाद दोषी रेस्टोरेंट संचालक के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी. इधर बिरियानी में चूहा मिलने की सूचना के बाद गोरखपुर में अधिकारी पूरी तरह से एक्‍शन मोड में आ गए हैं.

गोरखपुर के सिटी मजिस्‍ट्रेट अभिनव रंजन श्रीवास्‍तव ने आज अदालत मांसाहारी भोजनालय पर छापेमारी की और वहां पर खाने की गुणवत्‍ता के साथ साफ-सफाई की भी जांच की. सिटी मजिस्‍ट्रेट ने बताया कि वहां पर दूध और तेल एक्सपायरी पाया गया. वहीं मांस भी पुराना मिला. जिसटी मजिस्‍ट्रेट ने रेस्‍टोरेंट को चेतावनी दी है. गोरखपुर के सिटी मजिस्‍ट्रेट अभिनव रंजन श्रीवास्‍तव ने बताया कि आज कूड़ाघाट स्थित अदालत मांसाहारी रेस्‍टोरेंट पर छापेमारी की गई. यहां पर दूध और खाद्य तेल एक्‍सपायरी पाया गया.

वहीं मटन के लिए बनाया जाने वाला मांस भी प्रथम दृष्‍टया पुराना लगने के कारण नमूना जांच के लिए भेजा गया है. उन्‍होंने बताया कि गुणवत्‍ता खराब होने की काफी शिकायतें मिल रही हैं. इसी वजह से इस तरह से छापेमारी की जा रही है. उन्‍होंने रेस्‍टोरेंट मालिकों को चेतावनी देते हुए बताया कि खाद्य सामान और उसके बनाने के लिए इस्‍तेमाल में लाया जाने वाला प्रोडक्‍ट सही होना चाहिए.

उन्‍होंने कहा कि संबंधित रेस्‍टोरेंट के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है. अन्‍य लोगों को भी चेताया जाता है कि वे साफ-सफाई के साथ गुणवत्‍तायुक्‍त भोजन ही जनता को परोसें.

यह भी पढ़ें.

यूनिवर्सिटी परीक्षाओं पर SC का फैसला कल, तय होगा कि परीक्षाएं जारी रहेंगी या रद्द होंगी

दाऊद इब्राहिम पर पाकिस्तान ने बदला रुख तो भारत ने कहा- वह कभी भी प्रतिबंधित लोगों पर कार्रवाई नहीं चाहता

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बाराबंकी में बुजुर्ग की पीट-पीटकर हत्या, बेटी के ससुराल वालों पर आरोप, जांच शुरू
बाराबंकी में बुजुर्ग की पीट-पीटकर हत्या, बेटी के ससुराल वालों पर आरोप, जांच शुरू
योगी सरकार पांच जिलों में लगा रही आकाशीय विद्युत चेतावनी सेंसर, रुकेगी जनहानि
योगी सरकार पांच जिलों में लगा रही आकाशीय विद्युत चेतावनी सेंसर, रुकेगी जनहानि
योगी सरकार का 'सशक्त नारी-समृद्ध यूपी' का नारा चरितार्थ, सोनू ने संभाली बस की स्टीयरिंग
योगी सरकार का 'सशक्त नारी-समृद्ध यूपी' का नारा चरितार्थ, सोनू ने संभाली बस की स्टीयरिंग
वाराणसी में दिखेगा का भारतीय वायुसेना का शौर्य, आकाश में गरजेंगे देश के फाइटर जेट
वाराणसी में दिखेगा का भारतीय वायुसेना का शौर्य, आकाश में गरजेंगे देश के फाइटर जेट

वीडियोज

Mumbai News | Sansani: बॉलीवुड के सितारों पर गैंगस्टर की नजर... मुंबई में खौफ !
Tiger Shroff Firing News: टाइगर श्रॉफ के बिल्कुल सामने थे हमलावर, ताबड़तोड़ फायरिंग, सामने आया VIDEO
Tiger Shroff News: ब्लॉग बनाती रहीं अम्मा.. टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के दौरान क्या हुआ? बड़ा खुलासा !
Tiger Shroff Firing News: लॉरेंस गैंग के अनिल पंडित ने पोस्ट किया, जांच के लिए 15 टीमें बनाई गई
Sandeep Chaudhary : जनता परेशान...कारोबार का नुकसान...कब समाधान? | Rahul Gandhi | SIR | Neha Bora

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
फ्रांस हिंसक प्रदर्शन: ट्रंप ने इमिग्रेशन को ठहराया जिम्मेदार- 'उनके दिलों में...'
फ्रांस हिंसक प्रदर्शन: ट्रंप ने इमिग्रेशन को ठहराया जिम्मेदार- 'उनके दिलों में...'
बुजुर्ग मुस्लिम महिला का हुआ निधन तो गांव वालों ने रोक दी रामलीला, बिजनौर में एकता की मिसाल
बुजुर्ग मुस्लिम महिला का हुआ निधन तो गांव वालों ने रोक दी रामलीला, बिजनौर में एकता की मिसाल
चेतेश्वर पुजारा ने चुनी NZ टेस्ट सीरीज के लिए बेस्ट प्लेइंग XI; कुलदीप को किया इग्नोर
चेतेश्वर पुजारा ने चुनी NZ टेस्ट सीरीज के लिए बेस्ट प्लेइंग XI; कुलदीप को किया इग्नोर
फायरिंग में टाइगर श्रॉफ को हाथ में लगी चोट, हॉस्पिटल से निकलने की वीडियो आई सामने
फायरिंग में टाइगर श्रॉफ को हाथ में लगी चोट, हॉस्पिटल से निकलने की वीडियो आई सामने
'भारत के लिए रची गई थी बांग्लादेश-फ्रांस जैसी हिंसक साजिश', किरेन रिजिजू का विपक्ष पर बड़ा हमला
'भारत के लिए रची गई थी बांग्लादेश-फ्रांस जैसी हिंसक साजिश', रिजिजू का विपक्ष पर बड़ा हमला
अमित शाह 20 अक्टूबर को जाएंगे पंजाब, नशाखोरी-कानून व्यवस्था पर AAP सरकार पर साधा निशाना
अमित शाह 20 अक्टूबर को जाएंगे पंजाब, नशाखोरी-कानून व्यवस्था पर AAP सरकार पर साधा निशाना
CJP के खिलाफ उतरी ‘लाल हिट जनता पार्टी’, चेतावनी देते हुए कहा- 'दशहरे से...'
CJP के खिलाफ उतरी ‘लाल हिट जनता पार्टी’, चेतावनी देते हुए कहा- 'दशहरे से...'
कैसे करें काले गुड़ के बिजनेस की शुरुआत, किस गन्ने से बनता है यह?
कैसे करें काले गुड़ के बिजनेस की शुरुआत, किस गन्ने से बनता है यह?
Embed widget