एक्सप्लोरर

Chhath Puja 2023: छठ के लिए दिल्ली और मुंबई की ट्रेनें फुल, रेलवे अधिकारी ने बताया ऐसे पाएं कंफर्म टिकट

Gorakhpur News: छठ पर्व मनाने के लिए बिहार और यूपी जानेवाली ट्रेनों में भारी भीड़ चल रही है. गोरखपुर रेलवे स्‍टेशन पहुंची बाघ एक्‍सप्रेस में घुसने के लिए बिहार के यात्रियों को संघर्ष करना पड़ा.

Chhath Mahaparva: छठ महापर्व पर दिल्‍ली और मुंबई से यूपी-बिहार जाना यात्रियों के लिए जंग जीतने जैसा हो गया है. ट्रेनों में खचाखच भीड़ की वजह से लोगों को काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है. गोरखपुर रेलवे स्‍टेशन के प्‍लेटफार्म नंबर दो पर दोपहर 12 बजे पहुंची बाघ एक्‍सप्रेस बिहार की ओर जानेवाली है. ट्रेन में घुसने के लिए यात्री संघर्ष करते दिखे. स्टेशन पर पहुंचने से पहले ट्रेन में भारी भीड़ थी. आरक्षित सीट वाले यात्री भी इमरजेंसी विंडो से घुसते हुए नजर आए.

छठ के लिए दिल्ली और मुंबई की ट्रेनों में उमड़ रही भीड़

अर्जुन कुमार साहू दिल्‍ली से ब्रेक जर्नी कर परिवार के साथ गोरखपुर पहुंचे हैं. बिहार जाने के लिए बाघ एक्‍सप्रेस की इमरजेंसी विंडो से जान जोखिम में डालकर घुसने को मजबूर हो गए. छठ स्‍पेशल ट्रेन से गोरखपुर पहुंचे एक अन्य यात्री बताते हैं कि अंदर घुसने के लिए काफी जद्दोजहद करना पड़ा. मुन्‍नी शर्मा हिसार से छपरा छठ मनाने के लिए अकेले जा रही हैं. उन्होंने बताया कि बाघ एक्‍सप्रेस का स्‍लीपर क्‍लास खचाखच भरा हुआ है. अंदर घुसने में का‍फी दिक्‍कत हुई.

बाघ एक्‍सप्रेस से बिहार जानेवाले यात्रियों का छलका दर्द

एक अन्य यात्री ने बताया कि 72 लोगों की सीट वाले कोच में 7200 यात्री सफर कर रहे हैं. दिल्ली से सीवान जा रहे राजेश ट्रेनों का टिकट नहीं मिलने की वजह से यात्रा को ब्रेक करना पड़ा. उन्‍होंने प्रत्‍येक सदस्‍य के लिए 900 रुपए खर्च कर टिकट लिया है. प्रीति चौधरी दिल्‍ली से सीवान छठ मनाने परिवार के साथ आईआरसीटीसी की बस से गोरखपुर पहुंची हैं.

पूर्वोत्‍तर रेलवे के मुख्‍य जनसंपर्क अधिकारी पंकज कुमार सिंह ने बताया कि छठ के लिए कुल 62 स्‍पेशल ट्रेनें अलग-अलग स्‍टेशनों से चलाई जा रही हैं. 44 पूजा स्‍पेशल ट्रेनें गोरखपुर से होकर चल रही हैं. छठ पर्व के लिए ट्रेनों में यात्रियों को टिकट नहीं मिल रहा है. उन्‍होंने कहा कि यात्रियों की सुविधा और सुरक्षा का ध्‍यान पूर्वोत्तर रेलवे रख रहा है. उन्‍होंने बिहार जाने वाले यात्रियों को सलाह दी कि सामान्‍य ट्रेनों में रिजर्वेशन नहीं मिलने पर स्‍पेशल ट्रेन का आरक्षित टिकट हासिल करने की कोशिश करें. 

UP Crime: बस्ती में परिवार पर टूटा दबंगों का कहर, पिता को बचाने में मासूम की गई जान, पांच के खिलाफ मुकदमा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मुख्यमंत्री श्रमजीवी महिला छात्रावास योजना: वाराणसी में बनेगा 500 बेड का अत्याधुनिक महिला छात्रावास
मुख्यमंत्री श्रमजीवी महिला छात्रावास योजना: वाराणसी में बनेगा 500 बेड का अत्याधुनिक महिला छात्रावास
UPSRTC के बेड़े में शामिल होंगी और इलेक्ट्रिक बसें, योगी सरकार ने दी मंजूरी
UPSRTC के बेड़े में शामिल होंगी और इलेक्ट्रिक बसें, योगी सरकार ने दी मंजूरी
UP Assembly Monsoon Session में क्या क्या होगा? मंत्री सुरेश खन्ना ने दी अहम जानकारी
UP Assembly Monsoon Session में क्या क्या होगा? मंत्री सुरेश खन्ना ने दी अहम जानकारी
BJP सांसद रवि किशन ने NEET पेपर लीक को कहा 'नीट अखबार लीक', अब वीडियो वायरल हुआ तो हो रहे ट्रोल
BJP सांसद रवि किशन ने NEET पेपर लीक को कहा 'नीट अखबार लीक', अब वीडियो वायरल हुआ तो हो रहे ट्रोल

वीडियोज

Amitabh Bachchan ने सर्जरी के बाद शेयर किया भावुक हेल्थ अपडेट, बोले- रिकवरी का मुश्किल दौर अब शुरू हुआ
BMW खरीदते वक्त Mileage कौन देखता है? Mileage नहीं, Experience मायने रखता है! Ft. Himanshu Arya
Ramayana में Ravi Dubey होंगे सबसे बड़ा Surprise Package? Yash ने किया बड़ा खुलासा
Lock Upp 2 से Yogesh Rawat हुए Evict, Fans ने Makers को किया ट्रोल, बोले- 'Unfair Elimination!'
Lock Upp 2: Shreya Kalra ने Ram Kapoor के Kiss पर जताई नाराजगी, कहा- ‘बिना Consent दोबारा मत करना’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Explained: बारिश के मौसम में डेंगू की नो टेंशन! भारत की पहली वैक्सीन कितनी कारगर? जानें कीमत, तरीका और साइड इफेक्ट्स
बारिश के मौसम में डेंगू की नो टेंशन! भारत की पहली वैक्सीन कितनी कारगर और कीमत क्या?
'पुलिस वाले बिना बैज के थे...इनको जवाब मिलेगा', अखिलेश की महिला सांसद ने सरकार को सुनाई दो टूक
'पुलिस वाले बिना बैज के थे...इनको जवाब मिलेगा', अखिलेश की महिला सांसद ने सरकार को सुनाई दो टूक
'इसमें हमें न...', CJP प्रोटेस्ट में लाठीचार्ज के विरोध में लगी याचिका, दिल्ली HC ने दिया कुछ ऐसा जवाब
'इसमें हमें न...', CJP प्रोटेस्ट में लाठीचार्ज के विरोध में लगी याचिका, दिल्ली HC ने दिया कुछ ऐसा जवाब
Maharashtra Politics: शिवसेना में फिर सियासी संग्राम! 6 सांसदों के दलबदल पर उद्धव गुट ने SC का खटखटाया दरवाजा
शिवसेना में फिर सियासी संग्राम! 6 सांसदों के दलबदल पर उद्धव गुट ने SC का खटखटाया दरवाजा
Dhamaal 4 BO Day 11 Worldwide: 'धमाल 4' ने मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म के उड़ाए परखच्चे, बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
धमाल 4' ने वर्ल्डवाइड मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म को मात देकर बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
लॉर्ड्स में इतिहास रचने वाली हरमनप्रीत कौर पर क्योंं उठे सवाल? पूर्व भारतीय दिग्गज ने कप्तानी बदलने की उठाई मांग
लॉर्ड्स में इतिहास रचने वाली हरमनप्रीत कौर पर क्योंं उठे सवाल? पूर्व भारतीय दिग्गज ने कप्तानी बदलने की उठाई मांग
Explained: चार शादी, तीन तलाक और बेटी को आधी प्रॉपर्टी समेत बहुत कुछ! MP का UCC बिल कैसे शरीयत बदल देगा?
चार शादी, तीन तलाक, बेटी को आधी प्रॉपर्टी! MP UCC बिल कैसे शरीयत बदलेगा?
'तो यह दिन नहीं देखना पड़ता... ' मल्लिकार्जुन खरगे और राहुल गांधी के धरने पर बोले अशोक गहलोत
'तो यह दिन नहीं देखना पड़ता... ' मल्लिकार्जुन खरगे और राहुल गांधी के धरने पर बोले अशोक गहलोत
Embed widget