एक्सप्लोरर

Eid 2023: गोरखपुर में ईद को लेकर सुरक्षा सख्त, मस्जिदों में सुबह की नमाज का समय तय, जानें- कहां, कितने बजे पढ़ी जाएगी

Eid 2023 Date: गोरखपुर में ईद के त्योहार को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं. शहर में अलविदा की नमाज में शांति और सौहार्द को बनाए रखने के लिए पुलिस फोर्स की तैनाती की गई.

Eid 2023: यूपी के गोरखपुर (Gorakhpur) में अलविदा की नमाज (Alvida Namaz) शांति और सौहार्द के बीच अदा हुई. इस दौरान उन्होंने देश-दुनिया में अमन-ओ-चैन की मुराद मांगी. चाक-चौबंद सुरक्षा के बीच गोरखपुर की अलग-अलग मस्जिदों पर नमाज अदा की गई. एडीजी जोन अखिल कुमार ने इस दौरान शहर के संवेदनशील इलाकों में गश्‍त कर लोगों को सुरक्षा का अहसास भी कराया. शाम को चांद रात के इंतजार के साथ ही 22 अप्रैल को मीठी ईद यानी ईद-उल-फितर का सभी को इंतजार भी है.

रमजान के अंतिम जुमा के दिन अलविदा की नमाज को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह से मुस्तैद रहा. शहर के कोतवाली, राजघाट और तिवारीपुर इलाके में मस्जिदों के बाहर शांति और सौहार्द के साथ अमन-चैन कायम रखने के लिए पुलिस के अधिकारियों के साथ ही जवान भी तैनात रहे. गोरखपुर के शाहमारुफ की जामा मस्जिद पर नमाज अदा की गई. इस दौरान यहां पर दो जनाजे भी रखे दिखाई दिए. अलविदा की नमाज के बाद इन जनाजों को सुपुर्द-ए-खाक के लिए कब्रिस्तान ले जाया जाएगा. इस दौरान बड़ी संख्या में मुस्लिमों ने 42 डिग्री तापमान के बीच नमाज अदा की और अल्लाह से अमन और चैन की दुआ मांगी. 

शांतिपूर्वक की गई अलविदा की नमाज

गोरखपुर की अलग-अलग मस्जिदों में रमजान के पाक माह को अकीदत के साथ पूरा करने के बाद अंतिम जुमा की नमाज को अलविदा की नमाज कहते हैं. अलविदा की नमाज के साथ रमजान के पाक माह को विदा किया जाता है. शाम को चांद रात होने बाद 22 अप्रैल यानी कल ईद मनाई जाएगी. मुस्लिम भाइयों ने कहा कि गोरखपुर को गंगा-जमुनी तहजीब के लिए जाना जाता है. यहां सभी धर्म के लोग मिलकर ईद के मुबारक पर्व को साथ मिलकर मनाते हैं. वे लोग सभी की खुशहाली की दुआ करते हैं.

 गोरखपुर के बेतियाहाता स्थित हजरत मुबारक खां शहीद दरगाह के सदर इकरार अहमद और मुफ़्ती मनव्वर रजा ने बताया कि मुस्लिम धर्म में रमजान के पाक माह का बहुत ही महत्‍व होता है. इस दौरान एक महीने तक रोजा रखते हैं. आज अलविदा यानी रमजान के माह के अंतिम शुक्रवार (जुमा) की नमाज रही है. लोग नमाज पढ़कर अल्‍लाह की इबादत कर उनका शुक्र अदा करते हैं. ईद-उल-फितर के दिन सेवई और खूब पकवान भी बनते हैं. मुस्लिमों के साथ हिन्‍दू भाई भी उन लोगों के साथ ईद की खुशियों में शामिल होकर गंगा-जमुनी तहजीब की मिसाल पेश करते हैं.

सुरक्षा के चाक चौबंद इंतजाम

गोरखपुर के एडीजी जोन अखिल कुमार ने शहर की शाहमारुफ स्थित जामा मस्जिद, मदीना मस्जिद और अन्‍य इलाकों का दौरा किया. इस दौरान उन्‍होंने कहा कि शहर में अलविदा की नमाज में शांति और सौहार्द को बनाए रखने के लिए पुलिस फोर्स को तैनात किया. सभी मस्जिदों पर सुरक्षा के व्‍यापक इंतजाम किए गए हैं. उन्‍होंने कहा कि सभी धार्मिक स्‍थलों की भी सुरक्षा भी बढ़ाई गई है. आयोजकों के साथ बातचीत की गई है. ईद की नमाज और चांद रात को देखते हुए पुलिस पूरी तरह से अलर्ट है.

ईद-उल-फितर की नमाज का समय (सुबह)

- चिश्तिया मस्जिद बक्शीपुर, बेलाल मस्जिद इमामबाड़ा अलहदादपुर, मस्जिद मियां साहब सैनिक विहार नंदानगर- 6:45 बजे
- मस्जिद जोहरा मौलवी चक बड़गो, मोती जामा मस्जिद अमरुतानीबाग रसूलपुर, खपड़े वाली मस्जिद अहमदनगर चक्शा हुसैन, दारोगा मस्जिद, अफगानहाता, हुसैनी जामा मस्जिद नथमलपुर रसूलपुर- 7:00 बजे
- अहले बैत जामा मस्जिद पुराना गोरखपुर गोरखनाथ, नूर जामा मस्जिद चिलमापुर, नूरानी जामा मस्जिद कामरेड नगर, मस्जिद मुसम्मात नसीबन बीबी  (कादरिया मस्जिद) निकट नखास चौक कोतवाली रोड, बेलाल जामा मस्जिद रसूलपुर भट्टा दरिया चक, ताज मस्जिद तारामंडल, फहीम जामा मस्जिद इस्लामिया नगर मोती लाल बगिया- 7:15 बजे
- जामा मस्जिद रसूलपुर, ईदगाह इमामबाड़ा इस्टेट मियां बाज़ार, गाजी मस्जिद गाजी रौजा, गाजिया मस्जिद बहरामपुर, मक्का मस्जिद मेवातीपुर, झरना टोला मस्जिद, मस्जिद फैजाने इश्के रसूल मस्जिद शहीद अब्दुल्लाह नगर, फिरदौस जामा मस्जिद गेहुआसागर- 7:30 बजे
- मरकजी मदीना जामा मस्जिद रेती चौक, शाही जामा मस्जिद तकिया कवलदह, गौसिया जामा मस्जिद इस्लामिया नगर लीची वाली बाग, अकबरी जामा मस्जिद अहमदनगर- 7:45 बजे
- ईदगाह हज़रत मुबारक ख़ां शहीद नार्मल, गौसिया जामा मस्जिद छोटे काजीपुर, मस्जिद खादिम हुसैन तिवारीपुर, सुब्हानिया जामा मस्जिद तकिया कवलदह, मस्जिद जामेनूर ज़फ़र कॉलोनी बहरामपुर, सुन्नी बहादुरिया जामा मस्जिद रहमतनगर, फिरदौस जामा मस्जिद जमुनहियाबाग, तामीरुल मसाजिद सूरजकुंड कॉलोनी अम्बेडकर नगर, हुसैनी जामा मस्जिद बड़गो, मस्जिदे कुबा मोहम्मद नगर पादरी बाजार, मस्जिदे कादरिया गुलशन असुरन पोखरा भेड़ियागढ़ बशारतपुर, हुसैनिया ईदगाह बिछिया - 8:00 बजे
- मुकीम शाह जामा मस्जिद बुलाकीपुर- 8:15 बजे
- ईदगाह फतेहपुर मेडिकल कॉलेज, औलिया जामा मस्जिद घोसीपुरवा, ईदगाह बेनीगंज, ईदगाह सेहरा बाले का मैदान बहरामपुर, जामा मस्जिद उर्दू बाज़ार- 8:30 बजे
- अल मदीना सुन्नी जामा मस्जिद लतीफनगर कॉलोनी पादरी बाजार- 9:00 बजे
- सब्जपोश हाउस मस्जिद जाफ़रा बाज़ार- 9:15 बजे
- शाही मस्जिद बसंतपुर सराय- 10:00 बजे
- सुन्नी जामा मस्जिद सौदागार मोहल्ला बसंतपुर- 10:30 बजे

ये भी पढ़ें- UP Nikay Chunav 2023: अखिलेश यादव की सबसे बड़ी ताकत पर मायावती का खास प्लान, दांव चला तो सपा का नुकसान तय!

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

महोबा में तंत्र-मंत्र के नाम पर ठगी की कोशिश, छड़ी मारते ही महिला बेहोश, पुलिस की हिरासत में बाबा
महोबा में तंत्र-मंत्र के नाम पर ठगी की कोशिश, छड़ी मारते ही महिला बेहोश, पुलिस की हिरासत में बाबा
Char Dham Yatra: चार धाम यात्रा में नहीं चलेंगे अनफिट घोड़े-खच्चर, CM धामी के मंत्री का सख्त निर्देश
चार धाम यात्रा में नहीं चलेंगे अनफिट घोड़े-खच्चर, CM धामी के मंत्री का सख्त निर्देश
UP News: संभल CO के बयान पर बोले पूर्व DGP बृजलाल, 'शब्द गलत थे, लेकिन आशय ठीक'
संभल CO के बयान पर बोले पूर्व DGP बृजलाल, 'शब्द गलत थे, लेकिन आशय ठीक'
Sambhal News: 'धमकाने की बात न हो', संभल सीओ के बयान पर कांग्रेस सांसद इमरान प्रतापगढ़ी ने किया पलटवार
'धमकाने की बात न हो', संभल सीओ के बयान पर कांग्रेस सांसद इमरान प्रतापगढ़ी ने किया पलटवार

वीडियोज

LPG Gas Emergency: 800 वाला गैस सिलेंडर 3000 में, भड़क उठी महिलाएं | Gas Shortage
LPG Gas Emergency: 800 वाला गैस सिलेंडर 3000 में, भड़क उठी महिलाएं | Gas Shortage | Breaking
Iran-Israel War Update: महायुद्ध के बीच US का यू-टर्न! रूसी तेल खरीद पर दी छूट! | Trump
Iran-Israel War Update: झुक गया अमेरिका? सभी रूसी तेल खरीद सकेंगे सभी देश! | Trump | Netanyahu
Iran Israel US War: ईरान ने Dubai को फिर से दहलाया, आसमान में दिखा धुंए का गुबार!| Mojtaba Khamenei

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कौन हैं अली जाफरी, जिनके मोजेक डिफेंस सिस्टम के आगे पानी मांग रही अमेरिकी सेना! जानें कैसे बना ईरान का रक्षा कवच
कौन हैं अली जाफरी, जिनके मोजेक डिफेंस सिस्टम के आगे पानी मांग रही अमेरिकी सेना! जानें कैसे बना ईरान का रक्षा कवच
राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस को हॉर्स ट्रेडिंग का डर! हरियाणा के विधायकों को लेकर बड़ा फैसला
राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस को हॉर्स ट्रेडिंग का डर! हरियाणा के विधायकों को लेकर बड़ा फैसला
ग्लैमर में वापस आते ही ममता कुलकर्णी ने भरी मांग....वीडियो देख लोग यकीन नहीं कर पा रहे
ग्लैमर में वापस आते ही ममता कुलकर्णी ने भरी मांग....वीडियो देख लोग यकीन नहीं कर पा रहे
पेड पीरियड लीव पर याचिका सुनने से सुप्रीम कोर्ट का इनकार, कहा- ऐसे महिलाओं को कोई नौकरी....
पेड पीरियड लीव पर याचिका सुनने से सुप्रीम कोर्ट का इनकार, कहा- ऐसे महिलाओं को कोई नौकरी....
Most wickets in IPL: आईपीएल में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज, इस भारतीय स्पिनर के नाम दर्ज है सबसे बड़ा रिकॉर्ड
IPL में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज, इस भारतीय स्पिनर के नाम दर्ज है सबसे बड़ा रिकॉर्ड
LPG Cylinder: सिलेंडर की सांस अटकी! कई शहरों में LPG की बुकिंग ठप, एजेंसियों पर लंबी कतारें, जानें कैसी है मौजूदा स्थिति
सिलेंडर की सांस अटकी! कई शहरों में LPG की बुकिंग ठप, एजेंसियों पर लंबी कतारें, जानें कैसी है मौजूदा स्थिति
Fruit Vs Juice: जूस पीने के बजाय फल खाने को क्यों कहते हैं डॉक्टर्स, क्या है वजह?
जूस पीने के बजाय फल खाने को क्यों कहते हैं डॉक्टर्स, क्या है वजह?
Adobe के CEO शांतनु नारायण ने दिया इस्तीफा, जानिए कितनी है उनकी सैलरी और नेटवर्थ
Adobe के CEO शांतनु नारायण ने दिया इस्तीफा, जानिए कितनी है उनकी सैलरी और नेटवर्थ
Embed widget