एक्सप्लोरर

Gorakhpur News: गोरखपुर में टॉप-10 माफिया अजीत शाही पर कसा शिकंजा, अवैध कब्जे को बुलडोजर हटाया

Gorakhpur Bulldozer: माफिया अजीत शाही ने 15 सालों से नगर निगम की जमीन पर अपनी मां, पत्नी के नाम से अवैध तरीके से कब्जा किया गया था. जिसे बुलडोजर से कब्जा मुक्त कराया गया. 

Gorakhpur News: यूपी के गोरखपुर में प्रशासन का बुलडोजर सोमवार को एक बार फिर गरजा है. इस बार जेल में बंद गोरखपुर के टॉप-10 माफिया अजीत शाही के अवैध कब्जे पर बुलडोजर चलाया गया है. अजीत शाही के खिलाफ गैंगस्टर, हत्या, हत्या के प्रयास और रंगदारी समेत अन्य धाराओं में तीन दर्जन से अधिक मुकदमे दर्ज हैं. नगर निगम की 25 डिसमिल जमीन पर अपनी मां और पत्नी का गलत तरीके से नाम चढ़वाकर पिछले 15 वर्षों काबिज था. जिसके बाद पुलिस की कार्रवाई की गई. 

पुलिस ने जब जेल में बंद अजीत शाही की बेनामी संपत्तियों को खंगालना शुरू किया, तो उसके छद्म नाम से नगर निगम की जमीन पर काबिज होने की जानकारी पुलिस को हुई. पुलिस के आलाधिकारियों ने जिलाधिकारी को इसकी जानकारी दी. इसके बाद जिलाधिकारी के आदेश पर जमीन पर अवैध निर्माण कर चलाए जा रहे मैरेज हाल को जमींदोज कर दिया गया.  

नगर निगम की जमीन से हटाया कब्जा
गोरखपुर के कैंट थाना क्षेत्र के ट्रांसपोर्ट नगर बेतियाहाता दक्षिणी में सोमवार को नगर निगम की 25 डिसमिल जमीन माफिया अजीत शाही के अवैध कब्जे से मुक्त कराया गया. बीते माह रंगदारी मांगने के मामले में पुलिस का दबाव बढ़ने के बाद अजीत शाही ने कोर्ट में सरेंडर कर दिया था. वर्तमान में वो गोरखपुर जेल में बंद है. माफिया अजीत शाही ने 15 सालों से नगर निगम की जमीन पर अपनी मां, पत्नी के नाम से अवैध तरीके से कब्जा किया गया था. जिसे बुलडोजर से कब्जा मुक्त कराया गया. 

मूलतः देवरिया जिले के भाटपार रानी के पकड़ी बाबू गांव का रहने वाला अजीत शाही नगर निगम की 10 से 15 करोड़ कीमत की जमीन पर कब्जा कर मैरेज हाल चला रहा था. नगर निगम के अपर नगर आयुक्त दुर्गेश मिश्रा के नेतृत्व में जमीन को कब्जा मुक्त कराने की कार्रवाई की गई. अजीत शाही के खिलाफ अजीत शाही और अजीत वीर विक्रम सिंह के छद्म नाम का प्रयोग करने, रंगदारी, धमकी, वसूली और बैंक फ्रॉड का मामला हाल ही में दर्ज हुआ है. इसके अलावा पूर्व में उसके खिलाफ हत्‍या, हत्‍या के प्रयास, रंगदारी, गैंगस्टर समेत कई अन्य धाराओं में तीन दर्जन मुकदमे दर्ज हैं.  

नगर पालिका के नाम से दर्ज थी जमीन
अपर नगर आयुक्त दुर्गेश मिश्रा ने बताया कि आरोपी अजीत शाही ने नगर निगम की जमीन जो नगर पालिका के नाम दर्ज है उस पर कब्जा किया हुआ था. नगर निगम अपनी टीम को सक्रिय कर जमीन का पता लगा रहा है. जहां पर भी निगम की जमीन पर अवैध कब्जा भी मिलेगा, उसे खाली कराया जाएगा. वहीं  एसपी सिटी कृष्‍ण कुमार बिश्नोई ने कहा, अजीत शाही गोरखपुर के टॉप 10 माफिया की सूची में शामिल है. उसे अजीत वीर विक्रम सिंह भी कहते हैं. प्रशासन ने आज कार्रवाई कर निगम की जमीन को कब्जा मुक्त कराते हुए उसके खिलाफ अभियोग भी पंजीकृत कराया है.

एसपी सिटी ने कहा, इस माफिया पर वर्तमान में चार मुकदमे रंगदारी मांगने, नाम बदलकर फर्जीवाड़ा का आरोप है. आरोपी पर लूट के माध्यम से विभिन्न ट्रकों को खींचकर उनसे वसूली करने के अलावा बैंक से फ्रॉड का मुकदमा दर्ज किया गया है. आर्थिक चोट पहुंचाने का सबसे अच्छा तरीका है कि उन्होंने जो अपराध से संपत्ति अर्जित की है उसे कब्जा मुक्त कराया जाए. पुलिस उसका अन्य डाटा भी खंगाल रही है.

ये भी पढ़ें- केंद्रीय मंत्री रामदास आठवले बोले- '3 से 4 सीटों पर हम करेंगे बीजेपी से बात, 2024 के चुनाव में मिलेगी सफलता'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जालौन में युवक के साथ मारपीट और लूट! जूतों की माला पहनाकर अपमानित करने का आरोप
जालौन में युवक के साथ मारपीट और लूट! जूतों की माला पहनाकर अपमानित करने का आरोप
'जलभराव किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं होगा', गोरखपुर में CM योगी की सख्ती
'जलभराव किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं होगा', गोरखपुर में CM योगी की सख्ती
गोरखपुर को CM योगी देंगे 995 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात, इन प्रोजेक्ट्स का करेंगे लोकार्पण- शिलान्यास
गोरखपुर को CM योगी देंगे 995 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात, इन प्रोजेक्ट्स का करेंगे लोकार्पण- शिलान्यास
Char Dham Yatra: चारधाम यात्रा पर मौसम की मार! केदारनाथ सबसे अधिक प्रभावित, यात्रियों की संख्या में बड़ी गिरावट
चारधाम यात्रा पर मौसम की मार! केदारनाथ सबसे अधिक प्रभावित, यात्रियों की संख्या में बड़ी गिरावट

वीडियोज

अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों के आंदोलन का जिक्र कर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं, 'वे किसी राजनीतिक एजेंडे के तहत...'
छात्रों के आंदोलन का जिक्र कर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं, 'वे किसी राजनीतिक एजेंडे के तहत...'
CJP Protest LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
Explained: 380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! इन दोनों से ज्यादा CJP को जन समर्थन क्यों?
380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! दोनों से ज्यादा CJP को समर्थन क्यों?
PM मोदी की माफी से लेकर स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
PM मोदी की माफी से स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
Embed widget