एक्सप्लोरर

गोरखपुर: महंगे होते आलू-प्याज पर प्रशासन की पहल, मंडी में सस्ती दरों पर उपलब्ध कराए

गोरखुपर प्रशासन ने मंडी में आलू-प्याज सस्ती दरों पर उपलब्ध कराने के लिये व्यवस्था की है. यहां पर पांच दुकानों पर फिलहाल ये व्यवस्था की गई है.

गोरखपुर. आलू और प्‍याज के आसमान छूते दामों ने लोगों को मुश्किल में डाल दिया है. थोक बाजार में आलू और प्‍याज के दाम बढ़ने से फुटकर बाजारों पर भी इसका असर देखने को मिला है. फुटकर बाजार में जहां आलू 45 से 50 रुपए तो वहीं प्‍याज की कीमतें 75-80 रुपए हो गई हैं. ऐसे में आम आदमी की मुश्किलों को कम करने के लिए जिला प्रशासन ने पहल करते हुए मंडी की पांच दुकानों पर थोक रेट में आलू 35 रुपए प्रतिकिलो, तो वहीं प्‍याज 55 रुपए प्रतिकिलो की दर पर आमजन के लिए उपलब्‍ध कराकर उन्‍हें राहत दी है.

आलू-प्याज के दाम आसमान पर

पूरे देश और उत्‍तर प्रदेश में आलू और प्‍याज के बढ़े दामों ने लोगों को मुश्किल में डाल दिया है. ऐसे में हर आम और खास परेशान है. फुटकर बाजार में जहां आलू 45 से 50 रुपए, तो वहीं प्‍याज 80 रुपए प्रतिकिलो के दर पर बढ़ गया है. यही वजह है कि लोगों ने आलू-प्‍याज की खरीद में कटौती कर दी है. महीने के बजट पर आलू-प्‍याज के दाम भारी पड़ रहे हैं. ऐसे में जिला प्रशासन ने थोक मंडी में ही आमजन की सुविधा के लिए आलू 35 रुपए और प्‍याज 80 रुपए प्रतिकिलो की दर से उपलब्‍ध कराए हैं.

मंडी में सस्ती दरों पर उपलब्ध कराएं आलू-प्याज

गोरखपुर के ट्रांसपोर्ट नगर स्थित नवीन महेवा सब्‍जी मंडी में पांच दुकानों पर आलू 35 और 55 रुपए प्रतिकिलो प्‍याज मिल रहा है. ग्राहक मारकण्‍डेय राव ने कहा कि जिला प्रशासन और सरकार की तरफ से यह बहुत ही अच्छी पहल है. हम लोगों को आलू यहां पर निर्धारित रेट पर मिल रहा है. इससे पहले आलू इतना महंगा कभी नहीं हुआ था. हमने आज यहां आलू और प्याज खरीदे हैं. आलू 35 रुपए प्रति किलो और प्याज 55 रुपए प्रति किलो मिल रहा है.

हाजी ईशा मोहम्‍मद आलू-प्‍याज के थोक व्‍यापारी हैं. वे बताते हैं कि अच्‍छा आलू थोक बाजार में 35 और लो क्‍वालिटी में 30 से 32-33 रुपए प्रतिकिलो तक मिल जाएंगे. उन्‍होंने बताया कि प्‍याज भी इसी तरह से लो क्‍वालिटी में जाएंगे, तो 35 से 40 रुपए और एक नंबर 55 रुपए का है. ये रेट 15 दिन से चल रहा है. पहले अच्‍छा प्‍याज 40 और लो क्‍वालिटी का प्‍याज 20 से 25 रुपए में चल रहा था. उन्‍होंने बताया कि 25 रुपए प्‍याज के दाम बढ़ गए.

हाजी ईशा मोहम्‍मद ने बताया कि शासन की ओर से दाम कम करने के निर्देश आने के बाद 55 रुपए अच्‍छे और लो क्‍वालि‍टी के प्‍याज के दाम 35 से 40 रुपए हो गए हैं. उन्‍होंने बताया कि इस बार आलू की पैदावार कम थी. इतने दाम कभी नहीं बढ़े. हम लोगों को जो रेट पड़ रहा है, उसी के लिहाज से हम आम जनता को उसी रेट पर उपलब्‍ध करा रहे हैं. जहां तक हो जनता को सहूलियत हो जाए. ढाई किलो से 5 किलो तक एक ग्राहक फुटकर में खरीद सकता है.

11 बजे से 4 बजे तक मिलेगा

गोरखपुर के सिटी मजिस्‍ट्रेट अभिनव रंजन श्रीवास्‍तव ने बताया कि बाजार में आलू-प्‍याज के बढ़े दामों के कारण आमजन की सुविधा को देखते हुए ये व्‍यवस्‍था की गई है. हालांकि हर दिन थोक के भाव के लिहाज से दाम बढ़ते और घटते रहेंगे. उन्‍होंने बताया कि कोई भी शहरवासी यहां पर आकर फुटकर में आलू 35 रुपए और प्‍याज 55 रुपए की दर से खरीद सकता है. उन्‍होंने बताया कि सुबह 11 बजे से 4 बजे तक ये व्‍यवस्‍था सुनिश्चित की गई है. उन्‍होंने बताया कि लोगों की असुविधा को देखते हुए बाद में इसे डोर-टू-डोर व्‍यवस्‍था का स्‍वरूप दिया जाएगा. वैन के माध्‍यम से हर मोहल्‍ले में आलू-प्‍याज और अन्‍य जो सब्जियां महंगी हैं, उन्‍हें थोक दर पर उपलब्‍ध कराया जाएगा. जब तक सब्जियां महंगी हैं, तब तक ये व्‍यवस्‍था लागू रहेगी.

हालांकि एक ग्राहक को ढाई से पांच किलो ही आलू और प्‍याज मिलेगा. उन्‍होंने बताया कि नवीन महेवा मंडी में 5 दुकानदारों से बात करके आलू और प्याज के दामों को निर्धारित किया. महेवा मंडी में जिन पांच थोक दुकानों पर आलू और प्याज के निर्धारित रेट पर आलू प्याज मिलेंगे. उनमें मेसर्स ईशा मोहम्मद एंड कंपनी दुकान संख्या बी-7, मेसर्स आरिफ हुसैन आसिफ हुसैन दुकान संख्या बी-6, मेसर्स अली कदर उर्फ भेल्लन दुकान संख्या बी- 6, मेसर्स गुप्ता ट्रेडिंग कंपनी दुकान संख्या डी- 2, मैसर्स कलीम अहमद एंड कंपनी दुकान संख्या सी- 86 है.

सिटी मजिस्ट्रेट अभिनव रंजन श्रीवास्तव ने बताया कि आलू और प्याज के दामों के बारे में जब जानकारी दी गई. ये पता चला था कि महेवा मंडी में प्याज 70 से 72 रुपए प्रति किलो मिल रहा है. आलू 45 से 50 प्रति किलो मिल रहा है. इसी क्रम में मंडी समिति के 5 बड़े अंखियों के दुकान चिन्हित किया गया. उनके स्टाफ को वेरीफाई किया गया. यह प्रयास किया जा रहा है कि थोक रेट से प्रति किलो 1 से 2 रुपए ज्यादा फुटकर दामों पर मंडी में ही आलू और प्याज का विक्रय किया जा सके. सीमित समय में ही यहां पर आलू प्याज उपलब्ध रहेंगे. हमारी जनता से अपील है कि सामाजिक दूरी के तहत कोविड-19 के नियमों का पालन करते हुए आलू और प्याज की खरीदारी की जाए.

ये भी पढ़ें.

यूपी: राज्यसभा के लिये निर्विरोध चुने जाएंगे सपा, भाजपा और बसपा के उम्मीदवार, रामजी गौतम का पर्चा सही पाया गया

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Kashi Vishwanath Temple: CM योगी के निर्देश पर बदली व्यवस्था, स्थानीय श्रद्धालुओं को मिलेगी ये सुविधा
काशी विश्वनाथ मंदिर: CM योगी के निर्देश पर बदली व्यवस्था, स्थानीय श्रद्धालुओं को मिलेगी ये सुविधा
Delhi Rain: 24 घंटे की बारिश में डूबा सदर बाजार, घुटनों तक भरा पानी, इंतजामों की खुली पोल
दिल्ली: 24 घंटे की बारिश में डूबा सदर बाजार, घुटनों तक भरा पानी, इंतजामों की खुली पोल
Firozabad News: डॉक्टर भी रह गए हैरान! कोबरा को डिब्बे में बंद कर ट्रॉमा सेंटर पहुंचा युवक
फिरोजाबाद में डॉक्टर भी रह गए हैरान! कोबरा को डिब्बे में बंद कर ट्रॉमा सेंटर पहुंचा युवक
हरिद्वार में सीएम धामी का ऐलान, कुंभ होगा दिव्य और भव्य, बद्रीनाथ चढ़ावा मामले में नहीं बख्शे जाएंगे दोषी
हरिद्वार में सीएम धामी का ऐलान, कुंभ होगा दिव्य और भव्य, बद्रीनाथ चढ़ावा मामले में नहीं बख्शे जाएंगे दोषी

वीडियोज

Tata Sierra EV QWD first look and interior, features | #tata #tatasierraev #autolive #sierraev
Mumbai Rains: हर तरफ से 'कटा', मुंबई बना टापू! |ABPLIVE
Sansani: ट्रेन के आरक्षित डिब्बे में चलता-फिरता जंगल? | Nagpur
Breaking | Wayanad Landslide | Kerala: वायनाड में पहाड़ से उतरी तबाही! | Rain Alert | ABP News
Ram Mandir Chori Update | Janhit: चंपत ने बताया..चढ़ावा किसने चुराया? | UP News | Ayodhya | SIT

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
निज्जर हत्याकांड में भारत को घसीटने वाले पूर्व कनाडा PM के दावे की निकली हवा, RCMP ने खोली पोल
निज्जर हत्याकांड में भारत को घसीटने वाले पूर्व कनाडा PM के दावे की निकली हवा, RCMP ने खोली पोल
प्रशांत किशोर को बड़ा झटका, इस नेता ने दिया इस्तीफा, बांकीपुर से BJP को दिया समर्थन
प्रशांत किशोर को बड़ा झटका, इस नेता ने दिया इस्तीफा, बांकीपुर से BJP को दिया समर्थन
Dhamaal 4 Advance Booking: अजय देवगन की 'धमाल 4' की एडवांस बुकिंग हुई शुरू, जानें- रिलीज से पहले कितना कर डाला कलेक्शन
'धमाल 4' की एडवांस बुकिंग हुई शुरू, जानें- रिलीज से पहले कितना कर डाला कलेक्शन
इतिहास में दर्ज हुआ अर्जेंटीना और इजिप्ट का मैच, रिकॉर्ड बनने के साथ हुआ भयंकर विवाद; मेसी पर लगा आरोप
इतिहास में दर्ज हुआ अर्जेंटीना और इजिप्ट का मैच, रिकॉर्ड बनने के साथ हुआ भयंकर विवाद
'कैंसर' है ईरान सरकार, जड़ से खत्म करना जरूरी...', ताबड़तोड़ एयरस्ट्राइक के बाद ट्रंप की तेहरान को धमकी
'कैंसर' है ईरान सरकार, जड़ से खत्म करना जरूरी...', ताबड़तोड़ एयरस्ट्राइक के बाद ट्रंप की तेहरान को धमकी
Indian Weapon Demand: ब्रह्मोस से आकाशतीर तक, दुनिया में बढ़ रही भारतीय हथियारों की मांग, इंडिया बनेगा डिफेंस किंग?
ब्रह्मोस से आकाशतीर तक, दुनिया में बढ़ रही भारतीय हथियारों की मांग, इंडिया बनेगा डिफेंस किंग?
Prabhas Mandal Encounter: 'बेटे ने गलत किया, नहीं चाहिए उसका शव, जो चाहो वो करो', बंगाल रेप आरोपी के एनकाउंटर पर बोली मां
'बेटे ने गलत किया, नहीं चाहिए उसका शव, जो चाहो वो करो', बंगाल रेप आरोपी के एनकाउंटर पर बोली मां
मेलोनी पर डोनाल्ड ट्रंप के बदले सुर, तुर्किए पहुंचकर की इटली PM की तारीफ, कहा- 'वो मुझे बहुत पसंद, लेकिन...'  
मेलोनी को लेकर ट्रंप के बदले सुर, तुर्किए पहुंचकर की इटली PM की तारीफ, कहा- 'वो मुझे बहुत पसंद, लेकिन...'  
Embed widget