एक्सप्लोरर

ट्यूशन पढ़ने को लेकर परेशान छात्रा ने उठाया खौफनाक कदम, फांसी लगाकर दी जान

छात्रा ट्यूशन नहीं पढ़ना चाहती थी लेकिन परवार चाहता था कि वो ट्यूशन पढ़े। इसी बात से परेशान होकर छात्रा ने फांसी के फंदे पर झूलकर अपनी जान दे दी।

काशीपुर, एबीपी गंगा। आईटीआई थाना क्षेत्र में ग्यारवीं की कक्षा में पढ़ने वाली एक होनहार छात्रा ने फांसी के फंदे पर लटक कर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। आत्महत्या का कारण परिजनों द्वारा ट्यूशन पढ़ने को लेकर दबाब बताया जा रहा है। घटना के समय घर में कोई भी सदस्य मौजूद नहीं था। घटना का पता तब चला जब मृतका की मां घर के पशुओं को बाहर बांधकर घर में वापस लौट कर आई। सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मृतका के शव का पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

काशीपुर के आईटीआई थाना क्षेत्र के ग्राम खड़कपुर में नंदराम अपने परिवार के साथ रहते हैं। नंदराम पीआरडी के जवान के रूप में काशीपुर तहसील में कार्यरत हैं। नंदराम की सबसे छोटी बेटी अलीगंज रोड स्थित सरोजनी देवी तारावती सरस्वती विद्या मंदिर में कक्षा 11 की छात्रा थी। वह पढ़ाई में काफी होनहार थी।

मृतका के परिजनों के अनुसार वह भौतिक विज्ञान तथा रसायन विज्ञान का ट्यूशन पढ़ती थी। वहीं, उसके परिजन उसे गणित का ट्यूशन लगाने के बात कह रहे थे लेकिन छात्रा गणित का ट्यूशन ना पढ़ने की बात पर अडिग थी। सोमवार सुबह जब वह ट्यूशन नहीं गई तो उसकी बहन स्वाति ने उससे ट्यूशन ना जाने का कारण पूछा। इसके बाद स्वाति ट्यूशन चली गई तथा भाई आनंद चक्की पर चला गया।

ट्यूशन पढ़ने को लेकर परेशान छात्रा ने उठाया खौफनाक कदम, फांसी लगाकर दी जान

पिता नंदराम तहसील के लिए निकल गए और मां कमलेश घर के पशुओं को चारा खिलाने बाहर लेकर चली गई। तभी मौका पाकर प्रीति ने घर के कमरे में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतका के शव का पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फिलहाल पुलिस को मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है।

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यूपी के इस एयरपोर्ट में हुआ भ्रष्टाचार? बृजभूषण सिंह के विधायक बेटे ने CM योगी से की शिकायत
यूपी के इस एयरपोर्ट में हुआ भ्रष्टाचार? बृजभूषण सिंह के विधायक बेटे ने CM योगी से की शिकायत
यूपी: योगी सरकार में मंडियों की बदलेगी तस्वीर, 15 दिनों तक चलेगा स्वच्छता अभियान
यूपी: योगी सरकार में मंडियों की बदलेगी तस्वीर, 15 दिनों तक चलेगा स्वच्छता अभियान
DM-SP सुन रहे लोगों की समस्या तभी आई मस्जिद से आवाज, फिर मुअज्जिन गिरफ्तार
DM-SP सुन रहे लोगों की समस्या तभी आई मस्जिद से आवाज, फिर मुअज्जिन गिरफ्तार
'पहले अपना टिकट पक्का कराएं', अखिलेश यादव का CM योगी पर पलटवार
'पहले अपना टिकट पक्का कराएं', अखिलेश यादव का CM योगी पर पलटवार

वीडियोज

CJP का 'चलो दिल्ली' मार्च...पूरी तरह फ्लॉप!
फसल तबाह...कौन देगा सहारा? महाराष्ट्र से राजस्थान...परेशान किसान
'वोट चोरी' पर सियासत...हल है हिरासत!
सख्ती का असर...'जंतर-मंतर 2.0' बेअसर!
SIR पर लड़ाई...मीर जाफर तक कैसे आई? बड़ा विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'अवैध हिरासत न हो, कानून से चलें', दिल्ली में सख्ती मामले पर बोला SC, पुलिस को नोटिस
'अवैध हिरासत न हो, कानून से चलें', दिल्ली में सख्ती मामले पर बोला SC, पुलिस को नोटिस
दिल्ली में प्रदर्शन की बीच पुलिस का एक्शन, 20 से ज्यादा FIR दर्ज
दिल्ली में प्रदर्शन की बीच पुलिस का एक्शन, 20 से ज्यादा FIR दर्ज
तीसरे टी20 से पहले महाकाल का आशीर्वाद लेने पहुंचे गौतम गंभीर
तीसरे टी20 से पहले महाकाल का आशीर्वाद लेने पहुंचे गौतम गंभीर
'हिरासत नहीं किडनैपिंग...', रिहा होने के बाद ध्रुव राठी का पहला वीडियो, क्या-क्या कहा?
'हिरासत नहीं किडनैपिंग...', रिहा होने के बाद ध्रुव राठी का पहला वीडियो, क्या-क्या कहा?
दूसरी प्रेग्नेंसी के बीच पति सिद्धार्थ मल्होत्रा संग क्वालिटी टाइम स्पेंड कर रहीं कियारा आडवाणी, वेकेशन की तस्वीरें वायरल
दूसरी प्रेग्नेंसी के बीच पति सिद्धार्थ संग क्वालिटी टाइम स्पेंड कर रहीं कियारा, तस्वीरें वायरल
सुप्रीम कोर्ट में लगे शेम-शेम के नारे तो जज ने लगाई फटकार, वकीलों ने प्रदर्शन पर क्या कहा?
सुप्रीम कोर्ट में लगे शेम-शेम के नारे तो जज ने लगाई फटकार, वकीलों ने प्रदर्शन पर क्या कहा?
12वीं तक पढ़ाई पूरी करना लड़कियों के लिए अब भी चुनौती, रिपोर्ट में खुलासा
12वीं तक पढ़ाई पूरी करना लड़कियों के लिए अब भी चुनौती, रिपोर्ट में खुलासा
इलेक्ट्रिक SUV खरीदने का मौका, Harrier EV पर लाखों की बचत
इलेक्ट्रिक SUV खरीदने का मौका, Harrier EV पर लाखों की बचत
Embed widget