एक्सप्लोरर

गाजीपुर में बारिश ने बढ़ाई चिंता, तेजी से बढ़ रहा गंगा नदी का जल स्तर, जानें क्या है प्रशासन की तैयारियां

UP News: डीएम अविनाश कुमार ने बताया कि गंगा के जलस्तर में बढ़ने की सूचना प्राप्त हो रही थी, गंगा के बढ़ते जलस्तर के बाद भी गंगा का जल चेतावनी बिंदु के नीचे है. साथ ही सारी तैयारियां पूरी कर ली गई है.

गाजीपुर जनपद में उत्तराखंड और पहाड़ी इलाकों से आ रहे पानी का असर गंगा नदी में देखा जा रहा है, गंगा के जलस्तर में बढ़ोतरी हो रही है. अब गंगा खतरे के निशान को पार करते हुए गांव की ओर रुख करना आरंभ कर दिया है. गाजीपुर के रेवतीपुर ब्लाक के रेवतीपुर नागदिलपुर मार्ग से नसीरपुर और रेवतीपुर गहमर बाईपास मार्ग से हसनपुर गांव जाने वाले रास्ते पर करीब 2 फीट पानी भर गया है. बाढ़ के पानी से कई बीघे खेत और फैसले डूब चुकी हैं. इस इलाके में पानी आने की वजह से पूरा खेत पानी से लबालब हो चुका है और अब इसमें लगी हुई फसले खराब होने का अंदेशा बढ़ गया है. हालांकि जिला प्रशासन के द्वारा ऐसे सभी इलाकों में हाई अलर्ट का दावा किया जा रहा है.

जिलाधिकारी अविनाश कुमार ने बताया कि गंगा के जलस्तर में बढ़ने की सूचना प्राप्त हो रही थी, गंगा के बढ़ते जलस्तर के बाद भी गंगा का जल चेतावनी बिंदु के नीचे है. पहाड़ों पर बारिश का असर गंगा में देखने को मिल रहा है. उन्होंने बताया कि अब तक गंगा 2 सेंटीमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से बढ़ रही थी लेकिन अभी कुछ घंटे से गंगा की स्थिति स्थिर है और यदि बारिश ना हुई तो गंगा में पानी का जलस्तर कम होना भी शुरू हो जाएगा.

गंगा प्रभावित इलाकों में बनाई गई चौकियां
उन्होंने बताया कि गंगा से प्रभावित इलाकों में 160 बाढ़ चौकियां 44 बाढ़ शरणालय बनाए गए हैं. इसके अलावा आपदा मित्र भी बनाए गए हैं जिनकी संख्या करीब 500 है, यह ग्रामीण इलाकों में कार्य करेंगे. राहत सामग्री बांटने का टेंडर पूरा हो चुका है यदि कहीं भी आबादी क्षेत्र गंगा के जलस्तर से प्रभावित होगा तो वहां पर राहत सामग्री भी वितरित किया जाएगा.

जिला प्रशासन पूरी तरह सतर्क
उन्होंने बताया कि अब तक आबादी इलाकों में पानी जरूर आया है लेकिन उससे अभी तक आबादी प्रभावित नहीं हुई है. इसको लेकर जिला प्रशासन के द्वारा सतर्क नजर रखा गया है. इसके लिए एसडीएम और तहसीलदार जैसे जिम्मेदार अधिकारियों को भी क्षेत्र में भेजा जा चुका है. बाढ़ के सूचना प्रत्येक 3 घंटे पर लेकर उसका आकलन किया जा रहा है.

ये भी पढ़ें: लखनऊ में कलयुगी मां बनी हत्यारन, प्रेमी के साथ मिलकर 5 साल की मासूम बच्ची को मार डाला

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ग्रेटर नोएडा: 5 लोगों की मौत के मामले में एक्शन, बहन-बहनोई समेत 3 गिरफ्तार
ग्रेटर नोएडा: 5 लोगों की मौत के मामले में एक्शन, बहन-बहनोई समेत 3 गिरफ्तार
अखिलेश यादव ने मिशन-27 के लिए चला नया दांव, हर जिले का होगा अलग घोषणा पत्र
अखिलेश यादव ने मिशन-27 के लिए चला नया दांव, हर जिले का होगा अलग घोषणा पत्र
पूर्व सांसद बृजभूषण शरण बोले- 'मुसलमानों ने मुझ पर गोली चलाई...'
पूर्व सांसद बृजभूषण शरण बोले- 'मुसलमानों ने मुझ पर गोली चलाई...'
'बहुजन समाज को आकाश आनंद से बहुत उम्मीद', भतीजे को लेकर बोलीं मायावती
'बहुजन समाज को आकाश आनंद से बहुत उम्मीद', भतीजे को लेकर बोलीं मायावती

वीडियोज

ABP News: किसानों के जख्मों पर नमक छिड़कने वालों की घंटी बजाओ | Ghanti Bajao
CJP Delhi Protest: अराजकता-अव्यवस्था जिम्मेदार कौन? | Gyanesh Kumar | Congress | Gyanesh Kumar
Kolkata Stampede News: कोलकाता में घायलों से अस्पताल मिलने पहुंचे शुभेंदु! | Breaking News | Puja
Janhit | Congress Protest | Gyanesh Kumar: विरोध के नाम पर 'अराजकता'..क्या सही है ? | Neha Bora
रेलवे स्टेशन पर 510 रुपए का 'घमासान' !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CJP के प्रोटेस्ट में लगे हिंदू विरोधी नारे, 300 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज
CJP के प्रोटेस्ट में लगे हिंदू विरोधी नारे, 300 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज
कश्मीर जा रही बस पर हरियाणा में पथराव, CM उमर अब्दुल्ला बोले- कार्रवाई हो...
कश्मीर जा रही बस पर हरियाणा में पथराव, CM उमर अब्दुल्ला बोले- कार्रवाई हो...
नमन धीर ने तोड़ा युवराज सिंह का 19 साल पुराना रिकॉर्ड, सिर्फ 6 गेंद खेलकर रचा इतिहास
नमन धीर ने तोड़ा युवराज सिंह का 19 साल पुराना रिकॉर्ड, सिर्फ 6 गेंद खेलकर रचा इतिहास
ओटीटी पर कब और कहां देख पाएंगे नानी की 'द पैराडाइज'? रिलीज डेट आई सामने
ओटीटी पर कब और कहां देख पाएंगे नानी की 'द पैराडाइज'? रिलीज डेट आई सामने
'बहुत दुख हुआ...', PM मोदी ने ग्वालियर हादसे के परिजनों के लिए की मुआवजे की घोषणा
'बहुत दुख हुआ...', PM मोदी ने ग्वालियर हादसे के परिजनों के लिए की मुआवजे की घोषणा
'ऐसे मर नहीं सकता...', स्मिच मच्छार ने बयां की सबसे खौफनाक पलों की कहानी
'ऐसे मर नहीं सकता...', स्मिच मच्छार ने बयां की सबसे खौफनाक पलों की कहानी
बीच सड़क अकेली गरबा करती दिखी महिला, वीडियो वायरल
बीच सड़क अकेली गरबा करती दिखी महिला, वीडियो वायरल
पुरुषों को भी हो सकता है ब्रेस्ट कैंसर, छाती की गांठ को न करें नजरअंदाज
पुरुषों को भी हो सकता है ब्रेस्ट कैंसर, छाती की गांठ को न करें नजरअंदाज
Embed widget