एक्सप्लोरर

गाजीपुर सीएमओ कार्यालय का बाबू गिरफ्तार, 40 हजार की रिश्वत लेते एंटी करप्शन की टीम ने पकड़ा

गाजीपुर के CMO कार्यालय में तैनात बाबू को 40 हजार रिश्वत लेते एन्टी करप्शन वाराणसी की टीम ने गिरफ्तार कर लिया है. शिकायतकर्ता डायग्नोस्टिक सेंटर के रजिस्ट्रेशन कराने के लिए CMO कार्यालय पहुंचा था.

Gazipur News: गाजीपुर में एन्टी करप्शन वाराणसी की टीम ने सीएमओ कार्यालय में तैनात एक बाबू को 40 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया है. एक डायग्नोस्टिक सेंटर के री रजिस्ट्रेशन के लिये बाबू ने रिश्वत की मांग की थी और इसकी शिकायत डायग्नोस्टिक सेंटर के संचालक ने एंटी करप्शन की टीम से की और एंटी करप्शन टीम ने बाबू को ट्रैप किया.सदर कोतवाली क्षेत्र के पीजी कॉलेज चौराहे से बाबू की गिरफ्तारी हुई है. जहां से सीएमओ कार्यालय सौ मीटर की दूरी पर है.

पीजी कॉलेज चौराहे के पास शिव शक्ति डायग्नोस्टिक सेंटर संचालित होता है. जिसका रजिस्ट्रेशन 2021 में खत्म हो चुका था.डायग्नोस्टिक सेंटर के संचालक विजय विक्रम ने इसके री रजिस्ट्रेशन के लिये सीएमओ कार्यालय में आवेदन किया.सीएमओ ने विजय विक्रम को अपने कार्यालय के बाबू अनिल कुमार चौबे से मिलने को कहा.जब विजय विक्रम बाबू से मिले तो उसने पहले तो विजय विक्रम को कई माह तक कार्यालय के चक्कर लगवाये और उसके बाद उनसे 40 हजार के रिश्वत की मांग की.विजय विक्रम ने इसकी शिकायत एंटी करप्शन की टीम से की और एंटी करप्शन की टीम के ट्रैप में बाबू फस गया और उसे गिरफ्तार कर लिया.

डायग्नोस्टिक सेंटर से गिरफ्तार हुआ भ्रष्ट बाबू
भ्रष्ट बाबू को उसी डायग्नोस्टिक सेंटर से गिरफ्तार किया गया जिसके री रजिस्ट्रेशन के लिये उसने रिश्वत की मांग की थी.शिकायतकर्ता विजय विक्रम ने बताया कि उन्होंने अपने डायग्नोस्टिक सेंटर के री रजिस्ट्रेशन के लिये सीएमओ कार्यालय में आवेदन किया था. जिसके लिये वरिष्ठ सहायक अनिल कुमार चौबे ने रिश्वत की मांग की थी.इसकी शिकायत उन्होंने एन्टी करप्शन में की और आज ये कार्रवाई हुई है.

2021 में सेंटर का रजिस्ट्रेशन हुआ था खत्म
आपको बता दें कि शिव शक्ति डायग्नोस्टिक सेंटर सीएमओ कार्यालय के पास ही है. उसके संचालक खुद इस बात को मान रहे हैं कि 2021 में उनके सेंटर का रजिस्ट्रेशन खत्म हो गया था.ऐसे में सवाल ये भी उठता है कि 2021 से अबतक इस सेंटर का संचालन कैसे किया जा रहा था.सीएमओ कार्यालय में भ्रष्टाचार की जड़ें कितनी गहरी हैं. इसका अनुमान बाबू की गिरफ्तारी और संचालक के बयान से लगाया जा सकता है.

ये भी पढ़ें: साधु का दावा- यूपी के इस जिले में जमीन के नीचे दबा हुआ है खजाना? योगी सरकार कराएगी खुदाई!

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अखिलेश यादव पर सोनम वांगचुक के बयान के बाद डिंपल यादव ने संभाला मोर्चा, अभिजीत दीपके ने यूं कहा थैंक्स
अखिलेश पर वांगचुक के बयान के बाद डिंपल यादव ने संभाला मोर्चा, अभिजीत दीपके ने यूं कहा थैंक्स
'इसे सिर्फ मुसलमानों का मुद्दा समझना...', जौहर यूनिवर्सिटी वाले मामले पर बोले कांग्रेस सांसद इमरान मसूद
'इसे सिर्फ मुसलमानों का मुद्दा समझना...', जौहर यूनिवर्सिटी वाले मामले पर बोले कांग्रेस सांसद इमरान मसूद
उत्तराखंड में 19 लाख वोटरों को मिलेगा नोटिस! जानिए किसे देना होगा जवाब और कौन से दस्तावेज होंगे जरूरी
उत्तराखंड में 19 लाख वोटरों को मिलेगा नोटिस! जानिए किसे देना होगा जवाब और कौन से दस्तावेज होंगे जरूरी
सांसद-विधायकों की फौज संग सोनम वांगचुक से मिलने पहुंचीं डिंपल यादव, जंतर-मंतर पर लगे ये नारे
सांसद-विधायकों की फौज संग सोनम वांगचुक से मिलने पहुंचीं डिंपल यादव, जंतर-मंतर पर लगे ये नारे

वीडियोज

Shehnaaz Gill की 'Ishqnama' का ट्रेलर रिलीज़, Jai Randhhawa की दमदार परफॉर्मेंस ने लूटी महफिल
Shehnaaz Gill की Ishqnama का ट्रेलर दमदार, Jai Randhhawa की इंटेंसिटी ने जीता दिल
Mathew VanDyke और अब Jordan Brown! Indian borders के पास बड़ी साजिश? |ABPLIVE
रिपोर्ट्स: Deepika Padukone और Ranveer Singh के घर फिर आ सकती है खुशखबरी
Middle East: भारतीय नाविक की मौत पर भारतका बदला शुरू! हिलेगा मिडिल ईस्ट? |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दुनिया में चीन का दबदबा, प्रभावशाली नेताओं में जिनपिंग पर बढ़ा भरोसा, आखिर क्यों पिछड़े डोनाल्ड ट्रंप?
दुनिया में चीन का दबदबा, प्रभावशाली नेताओं में जिनपिंग पर बढ़ा भरोसा, आखिर क्यों पिछड़े ट्रंप?
Explained: क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए, जानें पूरा मामला
क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए?
सांसद-विधायकों की फौज संग सोनम वांगचुक से मिलने पहुंचीं डिंपल यादव, जंतर-मंतर पर लगे ये नारे
सांसद-विधायकों की फौज संग सोनम वांगचुक से मिलने पहुंचीं डिंपल यादव, जंतर-मंतर पर लगे ये नारे
अक्षय कुमार से नाराज हैं परेश रावल? 'वेलकम टू द जंगल' के ट्रेलर लॉन्च पर क्यों नहीं पहुंचे? एक-एक सच बता दिया
अक्षय कुमार से नाराज हैं परेश रावल? 'वेलकम टू द जंगल' के ट्रेलर लॉन्च पर क्यों नहीं पहुंचे? एक-एक सच बता दिया
16389 रन और 333 विकेट, ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज ऑलराउंडर ने लिया संन्यास, अब इस देश से खेलना का लिया फैसला
16389 रन और 333 विकेट, ऑस्ट्रेलिया के स्टार ऑलराउंडर ने लिया संन्यास, इस देश से खेलना का लिया फैसला
'हर जान की कीमत, अगर जरूरत पड़े तो...' सोनम वांगचुक को लेकर याचिका पर हाईकोर्ट का केंद्र सरकार को निर्देश
'हर जान की कीमत, अगर जरूरत पड़े...' सोनम वांगचुक को लेकर याचिका पर हाईकोर्ट का केंद्र को निर्देश
'दुनिया की कोई ऐसी ताकत नहीं जो होर्मुज हमसे छीन ले...', डोनाल्ड ट्रंप को ईरान की सीधी चेतावनी
'दुनिया की कोई ऐसी ताकत नहीं जो होर्मुज हमसे छीन ले...', डोनाल्ड ट्रंप को ईरान की सीधी चेतावनी
ISRO Scientist Job: ISRO में कैसे मिलती है जॉब, कितनी होती है सैलरी और शिफ्ट टाइमिंग; यहां इस्तीफा देने का क्या है नियम?
ISRO में कैसे मिलती है जॉब, कितनी होती है सैलरी और शिफ्ट टाइमिंग; यहां इस्तीफा देने का क्या है नियम?
Embed widget