एक्सप्लोरर

Primary Schools Reopening: कोरोना प्रोटोकॉल के तहत खुलेंगे स्कूल, लापरवाही बरतने पर होगी सख्त कार्रवाई

Primary Schools Reopening: बेसिक शिक्षा अधिकारी ने कहा है कि नोएडा (Noida), ग्रेटर नोएडा (Greater Noida) में प्राइमरी स्कूल एक सितंबर से खुलने वाले हैं. कोविड-19 प्रोटोकॉल के तहत स्कूल खोले जाएंगे. 

Gautam Buddh Nagar Primary Schools: कोरोना (Coronavirus) महामारी को देखते हुए हुए कक्षा 1 से 5 तक के सभी स्कूल (School) कोरोना प्रोटोकॉल (Corona Protocol) का पालन करते हुए खोले जाएंगे. लेकिन, नोएडा (Noida), ग्रेटर नोएडा (Greater Noida) में स्कूल खोलने से पहले किस तरह की तैयारी की गई है और अधिकारियों ने स्कूल खोलने से पहले स्कूल प्रबंधन को किस तरह के निर्देश दिए हैं इसी को लेकर एबीपी गंगा की टीम ने खास पड़ताल की है. 

अभिभावक पर दबाव नहीं डाला जाएगा
एबीपी गंगा ने जिले के बेसिक शिक्षा अधिकारी डीके श्रीवास्तव से खास बातचीत की है. बातचीत करते हुए बेसिक शिक्षा अधिकारी डीके श्रीवास्तव ने बताया कि 1 सितंबर से कक्षा 1 से 5 तक के सभी स्कूल खोले जाएंगे. लेकिन, ये अभिभावकों की मर्जी होगी कि वो अपने बच्चे को स्कूल भेजें या नहीं. किसी अभिभावक पर कोई दबाव नहीं डाला जाएगा.

स्कूलों को दिए गए हैं सख्त निर्देश 
बेसिक शिक्षा अधिकारी ने बताया कि सभी सरकारी और निजी स्कूलों को सख्त निर्देश दिए गए हैं कि वो कोरोना प्रोटोकॉल का शत-प्रतिशत पालन करें ताकि इस महामारी का कोई भी असर बच्चों पर ना पड़े. सभी स्कूल बच्चों को सैनिटाइज करेंगे उनके चेहरे पर मास्क होना अनिवार्य है. साथ ही सभी बच्चों की थर्मल स्क्रीनिंग होगी ताकि उनके टेंपरेचर का पता किया जा सके. अगर किसी बच्चे का टेंपरेचर ज्यादा है तो उसके अभिभावक को बुलाकर बच्चे को उनके सुपुर्द कर दिया जाएगा.

करना होगा सोशल डिस्टेंसिंग का पालन
बेसिक शिक्षा अधिकारी डीके श्रीवास्तव ने बताया कि स्कूलों में सभी टीचर्स और स्कूल स्टाफ की आरटी पीसीआर रिपोर्ट स्कूल में सबमिट करना अनिवार्य होगा. साथ ही सभी स्टाफ व टीचर्स को अपना स्वास्थ्य परीक्षण खुद कराना होगा. सभी स्टाफ व टीचर्स के चेहरे पर मास्क अनिवार्य होगा. सोशल डिस्टेंसिंग का पालन बच्चों और टीचर्स दोनों को करना होगा. उन्होंने कहा कि अधिकारी समय-समय पर वो स्कूलों का औचक निरीक्षण कर स्थिति का जायजा लेंगे ताकि कोरोना प्रोटोकॉल का पालन स्कूलों में किस तरह से किया जा रहा है उसका पता चल सके.

लापरवाही बरतने पर होगी कार्रवाई
एबीपी गंगा से खास बातचीत के दौरान बेसिक शिक्षा अधिकारी डीके श्रीवास्तव ने बताया कि सभी स्कूलों को सख्त निर्देश दिए गए हैं कि वो कोरोना प्रोटोकॉल का पालन करें. अगर कोई भी स्कूल लापरवाही बरतता हुआ पाया गया तो उसके खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी.

ये भी पढ़ें:  

UP Election: बाहुबली विधायक राजा भैया ने गठबंधन को लेकर दिया बड़ा बयान- बीजेपी या सपा किसके साथ जाएंगे खोला पत्ता

Kisan Panchayat: शामली में सर्व खाप के चौधरियों की पंचायत में नरेश टिकैत सहित विपक्ष के नेता रहे मौजूद

मैं बलराम पांडेय ABP नेटवर्क में वरिष्ठ संवाददाता हूं. मीडिया उद्योग में 19 वर्षों से अधिक अनुभव के साथ, मैं रिपोर्टिंग और विश्लेषण में अपने अनुभव का लाभ उठाकर दर्शकों को आकर्षित और जागरूक करने वाली उच्च-प्रभाव वाली कहानियाँ पेश करता हूं. वर्तमान में, मैं दिल्ली सरकार और राजनीतिक घटनाओं, प्रवर्तन निदेशालय (ED), CBI को कवर करने, के साथ बड़े इंटरव्यू और समसामयिक मामलों पर व्यावहारिक विश्लेषण प्रदान करने के लिए ज़िम्मेदारी निभा रहा हूं 
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

फिरोजाबाद में ट्रेन से भाग रहे 2 इनामी बदमाश एनकाउंटर में ढेर, 300 पुलिसकर्मियों ने चलाया ऑपरेशन
फिरोजाबाद में ट्रेन से भाग रहे 2 इनामी बदमाश एनकाउंटर में ढेर, 300 पुलिसकर्मियों ने चलाया ऑपरेशन
शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद बोले, '...तभी तो अखिलेश यादव ने हमारे ऊपर लाठी चलवा दी थी'
शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद बोले, '...तभी तो अखिलेश यादव ने हमारे ऊपर लाठी चलवा दी थी'
सहारनपुर में 70 साल पुरानी मस्जिद पर चलेगा बुलडोजर, 6.41 करोड़ का जुर्माना भी लगाया
सहारनपुर में 70 साल पुरानी मस्जिद पर चलेगा बुलडोजर, 6.41 करोड़ का जुर्माना भी लगाया
राहुल गांधी के कार्यक्रम में शामिल नहीं होंगे हरीश रावत, उत्तराखंड की राजनीति में हलचल तेज
राहुल गांधी के कार्यक्रम में शामिल नहीं होंगे हरीश रावत, उत्तराखंड की राजनीति में हलचल तेज

वीडियोज

Shehnaaz Gill बोलीं- अभी सक्सेस नहीं मिली, मेरा सपना है लोग टिकट खरीदकर मेरी फिल्में देखने आएं
Bollywood News: '3 Idiots' की कहानी पर आमिर का नया खुलासा, सोनम वांगचुक कनेक्शन पर छिड़ी नई बहस (17-07-2026)
Udne ki Asha: Sailee-Sachin की बदली किस्मत; Ganpatipule में मिला पैसा, पर खो गया सुकून!
Tata Altroz diesel long term review and mileage: E20 ka best solution? #autolive
Ethanol Petrol पर गडकरी का ये Interview Viral है

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सोनम वांगचुक का नया वीडियो आया सामने- 'मैं 20 जुलाई तक जिंदा रहूंगा, उसके बाद भूत बनकर...'
सोनम वांगचुक का नया वीडियो आया सामने- 'मैं 20 जुलाई तक जिंदा रहूंगा, उसके बाद भूत बनकर...'
Explained: क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल? कैसे बजट सत्र के मुकाबले बदल गई मानसून सत्र की तस्वीर?
क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल? कैसे बजट सत्र के मुकाबले मानसून सत्र की तस्वीर बदल गई?
धार भोजशाला: प्रशासन की चिन्हित जमीन करीब 1 किमी दूर, मुस्लिम पक्ष ने नमाज से किया इनकार
धार भोजशाला: प्रशासन की चिन्हित जमीन करीब 1 किमी दूर, मुस्लिम पक्ष ने नमाज से किया इनकार
'मैं खेलना छोड़ दूंगा...', संन्यास की अफवाहों के बीच रोहित शर्मा के पुराने बयान ने मचाई सनसनी; जानें रिटायरमेंट पर क्या कहा
'मैं खेलना छोड़ दूंगा', संन्यास की अफवाहों के बीच रोहित शर्मा के पुराने बयान ने मचाई सनसनी
Lenin Box Office Day 7 Worldwide: 'धमाल 4' के आगे 'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
गिलगिट बाल्टिस्तान को 5वां प्रांत बनाने की तैयारी में शहबाज-मुनीर, पाक एसेंबली में पास हुआ रेजोल्यूशन
गिलगिट बाल्टिस्तान को 5वां प्रांत बनाने की तैयारी में शहबाज-मुनीर, पाक एसेंबली में पास हुआ रेजोल्यूशन
ISRO Scientist Resign: ISRO में 100 से ज्यादा वैज्ञानिकों के इस्तीफों पर केंद्र सख्त! अब लिया बड़ा फैसला
ISRO में 100 से ज्यादा वैज्ञानिकों के इस्तीफों पर केंद्र सख्त! अब लिया बड़ा फैसला
Climate Change Sleep Loss: सावधान! बढ़ते तापमान ने उड़ाई इंसानों की नींद, साल में 56 घंटे कम सो रहे हैं लोग
सावधान! बढ़ते तापमान ने उड़ाई इंसानों की नींद, साल में 56 घंटे कम सो रहे हैं लोग
Embed widget